विकल्प उसी क्रम में छपे हैं जिस क्रम में मूल प्रश्न पत्र में थे — पृष्ठ पर उनकी स्थिति के अनुसार नहीं। मूल पेपर के 150 में से 139 सवाल यहाँ हैं; सवाल 17, 18, 25, 29, 35–39, 109, 111 (चित्र वाले, बिना पुष्ट उत्तर वाले या जाँच में रोके गए) छोड़े गए हैं।
⬇ आधिकारिक प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करें RSSB बुकलेट V23, 0.3 MB
2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान के निम्न में से किस जिले में लिंगानुपात सबसे अधिक है?
डुंगरपुर
सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बनाया गया है ?
नर्मदा
निम्नलिखित सूत्रों में से कौन एकन्यूनसूत्रता दर्शाता है ?
2n-1
राजस्थान के इन क्षेत्रों में से कौन सा 'शुष्क उत्तर पश्चिमी मैदान' का एक भाग है ?
बाड़मेर
प्रायद्वीपीय प्रदेश/क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी है :
गोदावरी
राजस्थान का निम्न में से कौन सा स्थान भारत के अनुसूचित मरुस्थल क्षेत्रों में नहीं है ?
उदयपुर
अमन ने रु. 'M' से एक कारोबार प्रारंभ किया और 2 महीने के बाद चिराग उसके साथ रु. 'M/2' से शामिल हो गया। एक महीने के बाद, प्रवीण भी रु. '3M' से उनके साथ शामिल हो गया। एक वर्ष की समाप्ति पर अमन और चिराग को प्राप्त लाभ में रु. 9100/- का अंतर था। प्रवीण एवं चिराग द्वारा प्राप्त लाभ में क्या अंतर रहा बतायें।
रु. 28,600
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I भारतीय खिलाड़ी (a) मनु भाकर (b) मिथाली राज (c) पी वी सिंधु (d) मैरी कॉम सूची-II खेल से संबंद्ध (i) क्रिकेट (ii) निशानेबाजी (iii) मुक्केबाजी (iv) बैडमिन्टन नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(a) - (ii), (b) - (i), (c) - (iv), (d) - (iii)
Choose the most appropriate passive form of the sentence given. No one can do anything about the case unless someone gives us more information.
Nothing can be done about the case, unless we are given more information.
निम्नलिखित में विपरीतार्थक शब्दों का सही युग्म नहीं है-
तुच्छ-लघु
निम्नलिखित 'निर्' उपसर्ग युक्त शब्द नहीं है-
नृत्य
राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति निम्न में से किसके द्वारा की जाती है ?
राज्यपाल
इनमें से बीज अंकुरण के लिए सबसे अधिक आवश्यक क्या है ?
पानी
रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में स्थित है ?
बूंदी
निम्नलिखित के क्रम में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा ? 44, 22, 22, 33, 66, ?
165
120 के सभी गुणकों का योग होगा :
360
निम्न में से कौन सी एक अपारदर्शी वस्तु है ?
लकड़ी
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I पेरीस ऑलिम्पिक 2024 में मेडलों की टैली (a) प्रथम (b) 62वीं (c) तीसरा (d) 71वीं सूची-II देश (i) भारत (ii) यू एस ए (iii) पाकिस्तान (iv) जापान नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(a) - (ii), (b) - (iii), (c) - (iv), (d) - (i)
'Subordinate', के लिए प्रयुक्त हिंदी शब्द है-
अधीनस्थ
'निः+रस' की संधि होगी-
नीरस
पत्थर तोड़ने के कार्य संबंधी इकाई चलाने के लिए वातावरण संबंधी निर्देश किस संस्था ने दिया है ?
सी.पी.सी.बी. (केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड)
एक गाँव में दो प्रत्याशी (A और B) एक चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में पंजीकृत मतदाताओं में से 70% मतदाताओं ने अपना मतदान किया। A, 600 मतदान से चुनाव जीत गया। यदि A को 12.5% कम मत प्राप्त होते तो उसके मत B के मतों के बराबर हो जाते हैं। बताएँ कि गाँव में कितने पंजीकृत मतदाता हैं ?
6000
लोहे पर जंग लगता है :
हवा तथा पानी दोनों की उपस्थिति में
भारत के राज्य का नाम बताएँ, जिसमें पंचायती राज प्रशासन की आधुनिक त्रिस्तरीय प्रणाली सर्वप्रथम अपनाई गई ?
राजस्थान
सन् 2023 का 69वाँ सर्वश्रेष्ठ कथाचित्र राष्ट्रीय फिल्म पारितोषिक किस चल चित्र को मिला ?
रोकेट्री : द नाम्बी इफेक्ट
'पादप जगत का एम्फीबियन' (उभयचर) है :
ब्रायोफाईट्स
निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा भौगोलिक क्षेत्र हरियाणा राज्य के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है ?
दक्षिण पूर्वी पठारी क्षेत्र
उच्चतम न्यायालय ने अभी कुछ दिन पहले, किस राज्य को अरावली श्रृंखला में गैर कानूनी खनन कार्य को रोकने का आदेश दिया ?
राजस्थान
नीचे दिए गए चित्र में कितने वर्ग हैं ?
14
पुन्नमदा कायल झील भारत के किस राज्य में स्थित है ?
केरल
निम्नलिखित में कौन संक्षारण का/के उदाहरण है/हैं ? (a) लोहा जंग (b) चाँदी पर काली सतह का आवरण (c) तांबे पर हरी सतह का आवरण (d) लोहे की वस्तु का गैल्वनीकरण नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
केवल (a), (b) और (c)
30 मार्च 1949, को संयुक्त ग्रेटर राजस्थान (United State of Greater Rajasthan) का औपचारिक उद्घाटन किसके द्वारा किया गया ?
सरदार वल्लभभाई पटेल
एक ठोस सिलेंडर के अर्ध-व्यास एवं ऊँचाई का जोड़ 35 सेमी है और इसका कुल सतह क्षेत्रफल 1540 सेमी² है। सिलेंडर का आयतन क्या है ?
4312 सेमी³
एम एस वर्ड में वर्तनी जाँचने के लिए आप निम्नलिखित में से कौन सी कुंजी का प्रयोग करते है ?
F7
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I बोली/उपभाषा सूची-II मुख्य रूप से इन मंडलों / क्षेत्रों में बोली जाती है। (a) हदौती (i) जोधपुर, जैसलमेर (b) ब्रज भाषा (ii) सीकर, झुंझुनू (c) मारवाड़ी (iii) भरतपुर, करौली (d) शेखावती (iv) झालवाड़, बारन नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (i), (d) - (ii)
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I देश सूची-II मुद्रा (a) बांग्लादेश (i) क्यात (b) नेपाल (ii) न्गुल्ट्रम (c) भूटान (iii) टाका (d) म्यांमार (iv) रूपया नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (ii), (d) - (i)
राजस्थान राज्य योजना बोर्ड का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन होता है ?
मुख्यमंत्री
18 मीटर एवं 8 मीटर लंबाई के दो खंभों के मध्य क्षैतिज दूरी 'm' मीटर है। यदि उनके शिखर से तल तक स्थित दो कोण; जो एक दूसरे के सहयोग हेतु स्थापित किए गए हों तो ‘m’(मीटर में) का मान यह है :
12
निम्नलिखित में निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है-
यह
पेरिस पॅराओलम्पिक्स 2024 के किस खेल वर्ग में मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता है ?
R2 महिला 10m एयर राइफल SH1
कार्बन है :
चतुः संयोजक
मक्का की उन्नत किस्म कौन सी है ?
रतन
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा प्रत्येक राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति का प्रावधान है ?
अनुच्छेद 153
निम्नलिखित डाटा पर विचार करें : X 10 20 30 40 50 बारंबारता (f) 30 50 90 - 20 उक्त वितरण का माध्य 29.6 है, तब लुप्त (मिसिंग) बारंबारता क्या है ?
60
'पानी में आग लगाना', मुहावरे का अर्थ है-
असंभव कार्य करना
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के लिए सबसे उपयुक्त कथन की पहचान करें। वह रहा/ रही हो :
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अथवा न्यायाधीश
निम्नलिखित में कौन एक कार्यालयी पत्र नहीं है ?
निमंत्रण
राजस्थान के मुख्य सचिवों को उनकी नियुक्ति के अनुसार पुराने से नये के क्रम में लगाएँ। (a) श्री राजीव स्वरूप (b) श्रीमती उषा शर्मा (c) श्री ओम प्रकाश मीणा (d) श्रीमती कुशल सिंह नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
यह प्रश्न RSSB ने अंतिम उत्तर कुंजी में हटा दिया था — इसके अंक किसी को नहीं मिले।final answer key ne is prashn ko hataya
Choose the most appropriate option to fill in the blank : He abdicated the throne ______ his eldest son.
in favour of
मोतीलाल मेनारिया के अनुसार वह काव्य ग्रन्थ जिसमें हमें एक राजा की महानता, उनके विजय, युद्ध और वीरता का वर्णन मिलता है कहलाता है :
रासो
इन संगठनों में कौन सा संगठन राजस्थान पंचायती राज प्रणाली के क्रम में सबसे ऊँचे स्तर पर है ?
जिला परिषद
एक बड़े घन (क्यूब) के सभी सामने के फलकों को हरे, भूरे और लाल रंगों में रंगित किया गया है। इसके बाद इसे 64 छोटे बराबर घनों (क्यूबों) में विभाजित किया गया है। ऐसे कितने छोटे घन (क्यूब) रहेंगे जिनका एक फलक ही रंगीन है ?
24
Choose the most appropriate word to complete the given sentence: When are you bringing ______ the next issue of your journal?
out
एम एस ऑफिस सॉफ्टवेयर में किसी लाइन या टेक्स्ट के नियंत्रण संरेखण के लिए शार्टकट कुंजी क्या है ?
Ctrl + E
1 जनवरी, 2024 को सोमवार था। 1 जनवरी, 2029 को सप्ताह का कौन सा दिन पड़ेगा ?
सोमवार
B, P, Q, R, S, T, V एवं W केंद्र को मुख करके एक गोलाई में बैठे हैं। आवश्यक नहीं इसी क्रम में हो। P के बाई तरफ दूसरे स्थान पर S बैठा है और Q के दांई तरफ पर चौथे स्थान पर S बैठा है। R के दांई तरफ दूसरे स्थान पर T बैठा है और P के दांई तरफ तीसरे नंबर पर R बैठा है। V के दांई तरफ तीसरे स्थान पर B बैठा है और P के बगल में V नहीं है। तब B के ठीक बाई ओर बगल में कौन बैठा है ?
S
निम्नलिखित में कौन सा एक भौतिक परिवर्तन है ?
मोम का पिघलना
मार्च, 2024 में किस कम्पनी को 'मिनीरत्न' श्रेणी-1 की पदवी दी गयी ?
ग्रिड कन्ट्रोलर ऑफ इन्डिया लिमिटेड
“RAM” का पूर्णरूप क्या है ?
रैंडम एक्सेस मेमोरी
त्रिभुज PQR के तीन माध्यिकाएँ PA, QB, RC बिंदु G पर काटते हैं। यदि त्रिभुज PQR का क्षेत्रफल 90 cm² हो तो चतुर्भुजीय AGCQ का क्षेत्रफल है :
30 सेमी2
'कृत-क्रीत' शब्द युग्म का संगत अर्थ निम्नलिखित में से होगा-
किया हुआ-खरीदा हुआ
भारतीय संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक कर्त्तव्य नहीं है ?
बड़ों का सम्मान करना
A 24 दिनों में 75% कार्य कर सकता है। B कार्य का 1/4 भाग 24 दिनों में पूरा कर सकता है। दोनों मिलकर इस कार्य के 1/4 भाग को कितने दिनों में पूरा कर सकते हैं बताएँ।
6 दिनों
रणथंभौर के चौहान वंश का संस्थापक कौन था ?
गोविन्द राज
यदि a = b^m, b = c^n और c = a^k हो, तो m, n, k का मान होगा।
1
कौन सा संगठन राजस्थान में औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए प्रमुख है ?
रीको (RIICO)
निम्नलिखित में से कौन सी एक एस्टरीकरण क्रिया है ?
CH3COOH + CH3CH2OH H+ CH3COOC2H5 + H2O
निम्नलिखित में से कौन सा कम्प्यूटर का इलेक्ट्रॉनिक मस्तिष्क है ?
सी पी यू (सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट)
प्राकृतिक गैस आधारित रामगढ़ ताप संयंत्र कहाँ पर स्थित है ?
जैसलमेर
नागर ब्राह्मणों से राजपूतों की उत्पत्ति का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया ?
डॉ. डी.आर. भंडारकर
Identify the most appropriate sentence from the following options:
He had been living in London for two years when I visited him.
Choose the most appropriate English translation of the given sentence.
He did not deceive you.
पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत 'उद्देश्य प्रस्ताव' को संविधान सभा द्वारा कब स्वीकार किया गया ?
22 जनवरी, 1947
DEFERRED
विलंब करना
एक बॉक्स में तीन विभिन्न रंगों के कलमों की कुल संख्या 102 है। यदि लाल रंग और काले रंग की कलमों का अनुपात 5:3 हो और काले रंग के कलमों की संख्या हरे रंग के कलमों की संख्या का 33 1/3 % हो तो लाल रंग के कलमों और काले रंग के कलमों के मध्य अंतर ज्ञात करें ?
12
शब्द व उसके पर्यायवाची के बेमेल जोड़े का चयन करें।
कुबेर - अर्चि
नये स्लाइड संवाद (dialog) बॉक्स में ऑफिस थीम के कितने स्लाइड लेआउट उपलब्ध है?
9
निम्नलिखित में से गलत मिलान किये पौधों तथा उससे सम्बंधित आर्थिक रूप में महत्त्वपूर्ण मुख्य भाग को छाँटे :
टर्मिनेलिया अर्जुना – फूल
'विकीर्ण' का विलोम शब्द है-
एकत्र
सूर्य का प्रकाश वर्षा को गोलाकार पानी की बूंदों में से होकर गुजरता है। एक प्रेक्षक सूर्य की ओर पीठ करके खड़ा है। वह अपने सामने इन्द्रधनुष को देखता है। इस घटना का कारण है :
प्रकाश के क्षेपण, अपवर्तन तथा परावर्तन सभी का मिला प्रभाव
Choose the word opposite in meaning to - CONTRITE
unapologetic
'नायिका' शब्द में प्रयुक्त संधि-भेद का सही विकल्प है-
अयादि स्वर संधि
'पिछवाई पेंटिंग' किस कला विद्यालय से संबंधित है ?
नाथद्वारा
निम्नलिखित में कौन सा सही है ?
निर्वात में VIBGYOR में से सभी रंग के प्रकाश समान चाल से गति करते हैं।
अमन पूर्व की ओर 3 किमी चलता है फिर वह उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़कर 4 किमी चलता है। फिर वह दक्षिण की ओर मुड़कर 6 किमी चलता है। फिर वह पुनः पश्चिम दिशा की ओर 3 किमी चलता है। अंत में वह उत्तर की ओर मुड़कर 7 किमी चलता है। बताइए कि वह अपने प्रारंभिक बिंदु से अब किस दिशा में है ?
उत्तर-पश्चिम
किसी एक राशि का 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज रु. 300 है और उसी राशि का उसी अवधि के लिए चक्रवृद्धि ब्याज रु. 315 होता है। प्रति वर्ष ब्याज दर है :
10%
निम्नलिखित में से कौन सी ऑप्टीकल स्टोरेज डिवाइस है ?
ब्लू-रे-डिस्क
AIDS में, _________ मुख्य रूप से प्रभावित होती है।
प्रतिरक्षा तंत्र
निम्नलिखित में से कौन सा नियंत्रण इकाई का कार्य नहीं है ?
डायरेक्ट ऑपरेशन
अप्रैल, 2024 में भारतीय नौ सेना का 26वाँ चीफ (अध्यक्ष) किसे चुना गया ?
दिनेश कुमार त्रिपाठी
Choose the most appropriate word to complete the given sentence: The compilation of titles of books or articles that have been used by a person for writing an article is termed as ________.
Bibliography
निम्नलिखित में से कौन-सा समूह केवल इनपुट डिवाइस से संबंध रखता है?
माउस, कीबोर्ड, स्कैनर
एक प्रारूपी केन्द्रक में क्रोमेटिन के कुछ क्षेत्र (शिथिल) रूप में संकुलित है और हल्के अभिरंजित होते है। यह क्षेत्र ________ नाम से जाने जाते हैं।
इयूक्रोमेटिन
86वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51ए में निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक कर्त्तव्य माता पिता अथवा अभिभावक के लिए जोड़ा गया है ?
अपने संरक्षित या अपने छह से चौदह वर्ष की आयु के बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करना।
निम्न में से किसने 'क्रिकेट माई स्टाईल' नामक पुस्तक लिखी है ?
कपिल देव
निम्नलिखित में अशुद्ध लिखित वाक्य है-
अब वह वापस लौट चुका होगा।
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I झील सूची-II स्थित / के निकट (a) जैसमन्ड झील (i) नागौर (b) सांभर झील (ii) बारमेर (c) दिदवाना झील (iii) उदयपुर (d) पचपाद्र झील (iv) जयपुर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (ii)
निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा है-
दूरी
यदि 2cos²θ + 3sinθ = 3 जहाँ 0° < θ < 90° हो तब 5sin²2θ + cos²2θ + cosec²2θ का मान क्या होगा ?
35/6
कौन सा रोग 21वें गुणसूत्र की त्रिगुणसूत्रता के कारण होता है?
डाउन सिन्ड्रोम
एक वर्ग का क्षेत्रफल 9x2 + 24x + 16 है। वर्ग के फलक का माप बताइए।
3x+4
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए। सूची-I (मेला) (a) करणी माता (b) श्री महावीर जी (c) कपिलमुनी (d) कल्याण जी सूची-II (स्थान) (i) कोलायत (ii) दिग्गी (iii) देशनोक (iv) करौली नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (ii)
निम्नलिखित में से कौन इम्पैक्ट प्रिंटर का उदाहरण है ?
डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर
एक दुकानदार ने एक उत्पाद पर लागत मूल्य से 60% अधिक मूल्य अंकित किया है और उत्पाद पर 10% दो क्रमिक छूट देकर उस उत्पाद के रु. 32,400 में विक्रय किया। उत्पाद का लागत मूल्य का पता करें।
रु. 25,000
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (कोयले का किस्म ) (a) पीट (b) लिग्नाईट (c) अन्थरासाईट (d) बिटुमिनस सूची-II (कार्बन का प्रतिशत ) (i) 94-98 (ii) 27 (iii) 78-86 (iv) 28-30 नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(a) - (ii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (iii)
नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व किस राज्य में स्थित है ?
उत्तराखंड
आपातकाल के दौरान भी कौन सा मौलिक अधिकार निलंबित नहीं किया जा सकता है ?
जीवन और व्यक्तिगत स्वतन्त्रता का अधिकार
Choose the most appropriate option to fill in the blank : Would you like to hear ______ story about ______ Englishman, ______ Irishman and ______ Scotsman?
a, an, an, a
निम्नलिखित में से भारत का कौन सा पहला अंतराग्रहीय (इंटर प्लेनेटरी) मिशन है ?
मंगलयान
हेबर की क्रिया में उपयोगी उत्प्रेरक और वर्धक क्रमशः हैं :
Fe और Mo
'फूलों की घाटी' भारत के किस क्षेत्र में स्थित है ?
उत्तराखंड हिमालय
Choose the most appropriate option to fill in the blank : I've got ______ friends so I'm not lonely, but ______ of them never visit me.
many, a few
अपनी मूल अवस्था में ना मिलने वाला धातु :
लोहा
विकृत एल्कोहल क्या है ?
औद्योगिक उपयोग के उद्देश्य से इथेनॉल में रंग (डाई) और मेथनॉल मिलाया जाता है।
Choose the most appropriate option to fill in the blank : The salutation in an official letter should be
After the subject
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I तत्व का नाम (a) सोडियम (b) कैल्शियम (c) लोहा (आयरन) (d) आयोडीन सूची-II मानव शरीर में मुख्य कार्य (i) हीमोग्लोबिन का घटक (ii) सन्तुलन बनाये रखने के लिए (iii) हड्डी तथा दांतों को मजबूत बनाता है (iv) थाईरोक्सीन बनाने के लिए
(a) - (ii), (b) - (iii), (c) - (i), (d) - (iv)
रक्त बिंबाणु (थ्रोम्बोसाइट्स) के बारे में सर्वाधिक उपयुक्त कथन का चयन करें : (a) उनमें कोई केन्द्रक नहीं होता है। (b) वे कोशिकाओं के बहुत छोटे टुकड़े हैं। (c) इनमें लाल रंग का वर्णक होता है, जिसे हीमोग्लोबिन कहते है। (d) वे रक्त के थक्के बनाने में भाग लेते है। (e) वे प्रतिजन (एंटीजन) से लड़ने के लिए प्रतिरक्षी पैदा करते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
केवल (a), (b) और (d)
'आपबीती' में प्रयुक्त समास है-
तत्पुरुष
सूची-I का सूची-II से मिलान करें । सूची-I वाक्यांश सूची-II सार्थक शब्द (a) जंगल की आग (i) वाशित (b) पेट की आग (ii) दावानल (c) खाने की इच्छा (iii) जठरानल (d) पक्षियों का कलरव (iv) बुभुक्षा नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
Q और R सहोदर भाई व बहिन हैं। P के दो बच्चे हैं और वह E का पुत्र है, E, H का ससुर है, H का केवल एक पुत्र है, E की पोती R नहीं है। तब Q का E से क्या संबंध है?
पोती
शिमला केवल मनाली से ठंडा है। नैनीताल, ऊटी से ठंडा है लेकिन मसूरी जितना ठंडा नहीं है। माउंट आबू, शिमला से ठंडा है पर सबसे अधिक ठंडा नहीं है। बताइए निम्नलिखित में से सबसे अधिक ठंडा कौन सा स्थान है ?
मसूरी
बूंदी में कजली तीज का त्यौहार किस माह में मनाया जाता है ?
भाद्रपद
'भारतीय' में युक्त प्रत्यय है-
ईय
हिमालयी यू वृक्ष (टैक्सस वॉलिचियाना) भारत के किन राज्यों में पाया जाता है ?
हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश
निम्नलिखित में से किस लवण में क्रिस्टलीकरण का जल नहीं होता है ?
खाने का सोडा
राजस्थान के निम्न में से किस क्षेत्र को इन्दिरा गाँधी नहर से पानी का लाभ मिलता है ? (a) चुरु (b) जैसलमेर (c) जोधपुर (d) अजमेर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
केवल (a), (b) और (c)
इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के वर्तमान (अगस्त, 2024) अध्यक्ष हैं।
डॉ. एस. सोमनाथ
Choose the most appropriate option to fill in the blank. After months of recession the economy picking up.
is
Choose the most appropriate reported form of the sentence given : "Where will you be tomorrow", I said “in case I have to meet you?"
I asked where he would be the next day in case I had to meet him.
नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन (I) : बालाथल राजस्थान का एक महत्त्वपूर्ण पुरातत्व ताम्रपाषाण स्थल है। कथन (II) : इसकी खोज वी.एन. मिश्रा ने की थी। इसका हड़प्पा सभ्यता से सम्पर्क उनके गृह निर्माण से प्रमाणित होता है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
कथन (I) और (II) दोनों सत्य हैं।
निम्न में से कौन सा राज्य 'दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारा परियोजना' का भाग नहीं है ?
पंजाब
ढोल नृत्य का संबंध राजस्थान के किस स्थान से है ?
जालौर
राजस्थान राज्य में 'इंस्टिट्यूट ऑफ लीडरशिप डेवलपमेंट' कहाँ पर स्थित है ?
जयपुर
किसी भाषा में 'SNIP' को '@59#' में और 'KITE' को '$9%!' में कोड किया जाता है। उस कोड में 'PINK' को कैसे कोड किया जाएगा ?
#95$
नीचे सही समझे जाने वाले दो कथन दिए गए है, यद्यपि उनमें सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्नतापूर्ण दिखते हैं। निष्कर्षों का अध्ययन करें और निर्णय लें कि दिए गए कथनों में कौन सा निष्कर्ष तथ्यपूर्ण है। कथन : कुछ हाथ आंखें हैं। कोई आंख पैर नहीं हैं। सभी पैर बाल होते हैं। निष्कर्ष : (I) कोई हाथ, बाल नहीं हैं। (II) कुछ आंखें बाल हैं। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
यदि न तो (I) और न (II) निष्कर्ष सही हो
राजस्थान परमाणु ऊर्जा संयंत्र को किस वर्ष में चालू (कमीशन) किया गया था ?
1973
'परमौज' का संधि-विच्छेद होगा-
परम+ओज
राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र (एन आर एस सी) कहाँ स्थित है ?
हैदराबाद
निम्नलिखित में से कौन सा स्प्रेडशीट प्रोग्राम का प्रकार नहीं है ?
रोज सिम्फनी
जहाँ अंक कटे — इन पर 10 सवाल का अभ्यास करें:
| विषय | सवाल |
|---|---|
| दैनिक विज्ञान | 25 |
| तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता | 24 |
| सामान्य हिन्दी | 16 |
| General English | 12 |
| भारत एवं राजस्थान का भूगोल | 11 |
| समसामयिक घटनाएं | 10 |
| राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था | 10 |
| राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत | 10 |
| कम्प्यूटर का ज्ञान | 10 |
| राजस्थान की अर्थव्यवस्था | 7 |
हाँ। यह RSSB की 2024 की परीक्षा का प्रश्न पत्र है — 139 सवाल (मूल 150 में से), उसी क्रम में जिस क्रम में छपे थे, और उत्तर कुंजी बोर्ड की अंतिम कुंजी से मिलाई गई है।
हर सवाल की आधिकारिक उत्तर कुंजी इसी पेज पर है — विकल्प चुनते ही सही उत्तर दिखता है, या "पूरी उत्तर कुंजी दिखाएँ" से सब एक साथ। हर सवाल का हल फ्री Google साइन-इन के बाद।
हाँ, पूरा पेपर फ्री है। सभी 139 सवाल बिना किसी भुगतान के पढ़े जा सकते हैं।
बोर्ड ने 1 सवाल अंतिम उत्तर कुंजी से हटा दिए थे। वे असली पेपर में थे, इसलिए यहाँ दिखाए गए हैं — चिह्नित करके, और स्कोर में नहीं गिने जाते।
मूल पेपर में 150 सवाल थे; यहाँ 139 हैं। सवाल 17, 18, 25, 29, 35–39, 109, 111 छोड़े गए हैं — चित्र पर आधारित, बिना पुष्ट उत्तर कुंजी वाले, या जाँच में रोके गए सवाल। बिना चित्र या सही उत्तर के सवाल छापना गलत होता।
V23 उस बुकलेट का कोड है जिस पर यह पेपर छपा था। 2024 की इसी परीक्षा की बाकी सीरीज़ (P12, Q13, R15, S17, T19) अलग प्रश्न पत्र हैं — उनमें लगभग कोई सवाल इस पेपर से नहीं मिलता, इसलिए हर सीरीज़ का अपना पेज है।
दैनिक विज्ञान से — 25 सवाल। हर विषय की पूरी गिनती ऊपर की तालिका में है।