विकल्प उसी क्रम में छपे हैं जिस क्रम में मूल प्रश्न पत्र में थे — पृष्ठ पर उनकी स्थिति के अनुसार नहीं। मूल पेपर के 150 में से 145 सवाल यहाँ हैं; सवाल 59–63 (चित्र वाले, बिना पुष्ट उत्तर वाले या जाँच में रोके गए) छोड़े गए हैं।
⬇ आधिकारिक प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करें RSSB बुकलेट R15, 2.1 MB
छह संख्याओं को घटते क्रम में लगाया गया। यदि पहली पाँच संख्याओं का औसत 40 है और आखिरी पाँच संख्याओं का औसत 30 है तो पहली और आखिरी संख्याओं का अंतर है:-
50
एक वस्तु को ₹ 1,800 में बेचने पर 25% की हानि होती है। यदि इस वस्तु को ₹3,200 में बेचा जाता हो तो लाभ का प्रतिशत क्या होगा?
33⅓%
एक गार्डन रोलर का व्यास 2.8 मीटर और लंबाई 4 मीटर है। यदि यह 30 सेकेण्ड में 5 परिक्रमण पूरे करता है, तो 5 मिनट में वह कितना क्षेत्रफल तय करेगा?
1760 मीटर²
डिजिलॉकर किस मंत्रालय की प्रमुख पहल है?
इलैक्ट्रोनिक्स एवं आई टी मंत्रालय
राजस्थान परमाणु ऊर्जा स्टेशन कहाँ स्थित है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें
रावतभाटा
कौन सा “डिजिटल इंडिया कार्यक्रम” का प्रमुख दृष्टि क्षेत्र नहीं है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें
नागरिकों के व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना
पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम सभा की बैठक के लिए आवश्यक न्यूनतम कोरम क्या है?
दसवां भाग
राजस्थान संघ (वर्तमान राजस्थान) का दूसरा चरण किस तिथि को गठित हुआ? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:
25 मार्च 1948
2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में जनसंख्या घनत्व सबसे कम है?
जैसलमेर
राजस्थान में जलोढ़ मृदा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
इस मृदा में नाइट्रोजन की पर्याप्त मात्रा होती है।
यदि 'PARK' को '5394', 'SHIRT' को '17698' और 'PANDIT' को ‘532068' कोडित किया जाता है तो 'NISHAR' को उसी कोड भाषा में क्या कोडित किया जाएगा?
261739
टेबिल में लुप्त संख्या (?) ज्ञात करें:- 2 1 6 4 7 2 8 5 11 30 34 ?
16
नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन दिए गए क्रम को पूरा करेगा? gfe_ig_eii_fei_gf_ii
ifgie
सूची-I का मिलान सूची-II के साथ कीजिए सूची-I (भारतीय खिलाड़ी) a. मीराबाई चानू b. दीपा कर्माकर c. हिमा दास d. दीपिका कुमारी सूची-II (संबंधित खेल-कूद) i. जिमनैस्टिक्स ii. भारोत्तोलन iii. तीरंदाजी iv. एथलेटिक्स निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिएः
a-ii, b-i, c-iv, d-iii
भारत ने 'ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों' की पहली खेप किस देश को सौंपी?
फिलीपींस
पैरालिंपिक, 2024 में R2 महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में किस भारतीय खिलाडी ने काँस्य पदक जीता ?
मोना अग्रवाल
'वैभव' फैलोशिप कार्यक्रम भारत सरकार के किस विभाग द्वारा कार्यान्वित किया गया?
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
सकल उत्पाद के संदर्भ में 'पी पी पी' का अर्थ हैः-
क्रय शक्ति समता (Purchasing Power Parity)
निम्न में से कौन सी एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया(exothermic reaction) नहीं है?
कैल्शियम कार्बोनेट का कैल्शियम ऑक्साइड व कार्बन डाई ऑक्साइड में अपघटन
निम्न में से कौन सा कार्बन का एक अपररूप (एलोट्रोप) नहीं है?
हाइड्रोकार्बन
निकेल उत्प्रेरक की उपस्थिति में, तेल का, हाइड्रोजन के साथ उपचार करने पर वसा बनती है। यह _________ का एक उदाहरण है।
योगात्मक अभिक्रिया
उस जीवाणु प्रजाति का चयन कीजिए जो एकल कोशिका प्रोटीन (SCP) के लिए उपयोगी है।
मिथाइलोफाइलस मिथाइलोट्रोफस
उन बीजों का चयन कीजिए जो 100% शुद्ध होते हैं और जिनके बैग को सुनहरा पीले रंग का टैग लगाया जाता है :-
प्रजनक (ब्रीडर) बीज
'उत्कर्ष' शब्द में निहित उपसर्ग है-
उत्
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (शब्द) a. समुद्र b. सर्प c. असुर d. सिंह सूची-II (पर्यायवाची) I. शार्दूल II. यातुधान III. पन्नग IV. अर्णव नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
a-IV, b - III, c - II, d - I
निम्नलिखित में 'शरीर' का पर्यायवाची है-
वपु
यदि m और n; x² + px + q = 0 समीकरण के मूल हैं तो m² + n² किसके बराबर हैं?
p²-2q
अजय ने दो प्रकार के निवेशों में कुल ₹ 10,000 का निवेश किया। यदि वह निवेश का पहला भाग 6% प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज पर और निवेश का दूसरा भाग 10% प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज पर देता है, और एक वर्ष के अंत में उसे कुल ब्याज 7% साधारण ब्याज पर प्राप्त होता है, तो प्रत्येक निवेश में निवेश की गई राशि हैः-
₹ 7500; ₹ 2500
निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए इसमें कौन से दो चिन्हों को आपस में बदलना चाहिए? 20+5-20×8-20=38
– और +
भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना कब शुरु की गई थी?
14 जून 2022
राजस्थान राज्य में “मुख्यमंत्री युवा संबल योजना” के तहत बेरोजगार शिक्षित बालिकाओं को प्रतिमाह कितनी राशि देय है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेंः
₹ 4,500
राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना जलविद्युत शक्ति प्रदान करती है?
माही बजाज सागर बांध
'जो प्रतिदिन नहाता हो' इस वाक्यांश के लिए एक शब्द है-
नित्यस्नायी
निम्नलिखित में सरकारी पत्र के अंतर्गत नहीं आता-
निमंत्रण पत्र
1 पी बी (पेटाबाइट) बराबर है:
1024 टी. बी (टेराबाइट)
+ और – को तथा 8 और 7 को परस्पर बदलने के बाद निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण सही होगा?
6+8×2-7=0
एक निश्चित धनराशि, चक्रवृद्धि ब्याज पर 4 वर्षों के बाद ₹ 7,464 और 8 वर्षों के बाद ₹ 29,856 हो जाती है, तो धनराशि का मान हैः
₹ 1,866
एक थैले में केवल 50 पैसे, 25 पैसे और 10 पैसे के सिक्के हैं। 50 पैसे, 25 पैसे और 10 पैसे के सिक्कों की संख्या का अनुपात 5:8:3 है। यदि थैले में कुल सिक्कों का मान ₹ 144 हैं, तो थैले में 25 पैसों के सिक्कों की संख्या होगी:-
240
निम्नलिखित में से कौन सा स्प्रेडशीट में डाटा को आरोही या अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने की एक विधी है।
सोर्टिंग
निम्नलिखित में से कौन सा सिस्टम सॉफ्टवेयर है?
लिनक्स
निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रिंटर; ध्वनि रहित, उच्च गति और उच्च गुणवत्ता वाला है?
लेजर प्रिंटर
स्प्रेडशीट में सेल कन्टेन्ट्स को संपादित करने के लिए किस फंक्शन कुंजी का उपयोग किया जाता है?
F2
यदि 12 लड़के अथवा 18 लड़कियाँ किसी कार्य को 14 दिनों मे पूरा कर सकते हैं, तो 8 लड़के एवं 16 लड़कियाँ उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
9
एक त्रिभुज ABC में, AB = BC और AC की लंबाई, AB की लम्बाई के √2 गुना है। यदि ∆ABC का परिमाप (14 + 7 √2) से.मी. है, तो △ABC का क्षेत्रफल है -
49/2 cm²
यदि PQ || RS, तो a + b + c का मान ज्ञात करें
360°
Choose the most appropriate passive construction of the sentence given: Everyone knows the facts of the case very well.
The facts of the case are very well known.
Choose the most appropriate articles to fill in the blanks, where applicable: It is ______ pleasure to do ______ business with such ______ efficient organization.
a, x, an
Choose the most appropriate option to fill in the blank: ______ student in the class passed the examination conducted in the month of April.
Every
'जलवायु' में कौन-सा समास है?
द्वंद्व
निम्नलिखित में कौन 'य' प्रत्यय युक्त शब्द नहीं है?
कौन्तेय
Choose the most appropriate English translation of the given sentence. वह क्यों रो रही है?
Why is she weeping?
Choose the most appropriate reported form of the given sentence: He said to him, "Is your name not Robin?"
He inquired whether his name was not Robin.
Choose the most appropriate option to fill in the blank: When my friend came to collect her books, I was a little embarrassed as I ____ only one out of the five books that I had borrowed.
had read
Choose the most appropriate option to fill in the blank: The police officer stopped us and asked us where ____.
we were going
किस मंत्रालय ने 'डिजाइन और उद्यमिता पर क्षमता निर्माण (सी बी डी ई)' कार्यक्रम प्रारम्भ (लॉन्च) किया?
शिक्षा मंत्रालय
निम्न में से कौन सा इसरो (ISRO) द्वारा लांच किया गया अंतरिक्ष मिशन नहीं है?
अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम (स्पेस शटल)
जी. पी. एस (GPS) प्रणाली का मुख्य कार्य हैः-
नाव्यता (नेविगेशन) और स्थिति का पता लगाना
अमरीका (US) द्वारा विकसित की गयी वैश्विक उपग्रह - आधारित नाव्य (नेविगेशन) प्रणाली का नाम हैः-
GPS
भारत की सबसे तेज गति की ट्रेन कौन सी है?
वंदे भारत एक्सप्रेस
सर्वोच्च न्यायालय ने राजस्थान सरकार को किस बाघ अभयारण्य के महत्त्वपूर्ण बाघ आवास के 1 किलोमीटर के दायरे में चल रही 68 खदानों को बंद करने का आदेश दिया है।
सारिस्का टाइगर रिजर्व
2/3! + 4/5! + 6/7! +..... के बराबर है -
1/e
एक समद्विबाहु त्रिभुज की परिमाप 32 सेमी हैं और प्रत्येक समान भुजाओं की लम्बाई आधार की लंबाई का 5/6 गुणा है। त्रिभुज के क्षेत्रफल का आधा (सेमी² में) क्या है?
24
निम्नलिखित में शुद्ध लिखित शब्द है- a. एकत्रित b. अनूदित c. पक्षीराज d. सम्राज्ञी e. इकाई नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
केवल b, d और e
निम्नलिखित में शुद्ध लिखित वाक्य है-
सप्रमाण उत्तर दीजिए।
'टेक निभाना' मुहावरे का सही अर्थ है-
वचन पूरा करना
जब कर्त्ता स्वयं कोई काम न कर किसी दूसरे व्यक्ति को कार्य करने के लिए प्रेरित करता हो तब वहाँ कौन-सी क्रिया होगी?
प्रेरणार्थक क्रिया
निम्नलिखित में से कौन सा दृश्य (व्यू) हाशिये और रुलर्स (Rulers) को दर्शाता है?
पेज लेआउट (Page Layout)
एम एस वर्ड में व्याकरण और वर्तनी की जांच के लिए निम्नलिखित में से किस कुंजी का उपयोग किया जाता है?
F7
निम्नलिखित में से कौन सा आउटपुट डिवाइस है?
स्पीकर
पुर्तगालियों ने गोवा पर अधिकार कब किया?
1510
निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय संविधान की एक मुख्य विशेषता नहीं है? निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें
दोहरी नागरिकता
Choose the word most similar in meaning to the underlined word in the sentence: The acerbic remarks of the boss were unwarranted as she had put in a lot of effort in preparing the presentation.
bitter
Choose the word most similar in meaning to SPURIOUS from the options given:
unauthentic
माइक्रोप्रोसेसर की किस पीढ़ी में 'वी एल एस आई' चिप (32 बिट) का उपयोग किया गया है?
चतुर्थ
दिए गए विकल्पों में से असंगत विकल्प का चयन करें:-
(7,67)
पिंकी ने राकेश से अधिक अंक प्राप्त किए। यामी ने डिम्पल के बराबर और ललिता ने मंजू से कम अंक प्राप्त किए। राकेश ने यामी से अधिक और मंजू ने डिम्पल से कम अंक प्राप्त किए। इनमें से किसने सबसे कम अंक प्राप्त किए?
ललिता
तस्वीर, में एक लड़की की ओर इशारा करते हुए सुनीता ने कहा, “वह नीलम की माता जी हैं और नीलम के पिताजी मेरे पुत्र हैं”। सुनीता किस प्रकार तस्वीर में लड़की से संबंधित है?
सास
डिटॉल के मुख्य घटक हैं -
क्लोरॉक्सिलेनॉल एवं टर्पिनिऑल
मानव इंसुलिन के संदर्भ में सबसे उपयुक्त कथन का चयन कीजिए:- a. मानव इंसुलिन दो छोटी पोलीपेपटाइड श्रंखलाओं का बना होता है। b. दो श्रंखलाएँ A और B श्रंखलाएँ हैं। c. दो श्रंखलाएँ α और γ श्रंखलाएँ हैं। d. प्राक् हार्मोन (प्रोहार्मोन) में C - पेप्टाइड का अतिरिक्त खण्ड/टुकड़ा होता है। e. सी- पेप्टाइड दो श्रंखलाओं के मध्य परिपक्व रुप में मानव इंसुलिन में उपस्थित होता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
केवल a, b और d
2Mg+O2→2MgO उपरोक्त लिखित रासायनिक अभिक्रिया में, मैग्नीशियम धातु ______ हुई है।
ऑक्सीकृत
एक रासायनिक परिवर्तन के लिए निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है
ऊष्मा उत्पन्न हो सकती है परन्तु अवशोषित कभी भी नहीं होती है?
मधुमक्खी पालन को कहा जाता हैः-
एपीकल्चर
पॉलीमरेज श्रंखला अभिक्रिया में विभिन्न पदों का सही क्रम है -
निष्क्रिरण → एनीलिंग → विस्तार
भारतीय संविधान के हिन्दी संस्करण का सुलेखन ______ द्वारा किया गया था।
वसन्त कृष्ण वैद्य
राजस्थान के वर्तमान (01 सितंम्बर, 2024 के दिन) मुख्यमंत्री कौन है?
भजन लाल शर्मा
“शोला” नामक शीतोष्ण वन, निम्नलिखित में से, भारत के किस राज्य में पाए जाते है?
तमिलनाडु
हिमालयी नदियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?
जलग्रहण क्षेत्र बहुत बड़ा है।
जब मुख्य नदी की प्राथमिक सहायक नदियाँ, एक दूसरे के समानान्तर बहती हो और द्वितीय सहायक नदियाँ, उनसे समकोण पर मिलती हो, तो उस प्रतिरुप को कहा जाता है:-
जालीनुमा
धन्ना किसका शिष्य था?
रामानन्द
राजस्थान में, किसी महिला द्वारा दांतो के बीच सोने की कील लगाना कहलाता है-
चंप
उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेंः
जैसलमेर
"कोलायत झील” राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में स्थित है?
बीकानेर
बबूल, खैर और खेजड़ी प्रजाति के वृक्ष निम्नलिखित में से किस वन क्षेत्र में पाए जाते हैं? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेंः
उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन
गणेश्वर सभ्यता के अवशेष राजस्थान में किस स्थान पर पाये गये हैं?
नीम का थाना
रणथम्भौर के चौहान वंश के संस्थापक कौन थे? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें
गोविंद राज
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (अंग्रेजी के तकनीकी शब्द) a. ABRIDGE b. ANNEXURE c. AMENDMENT d. APPROVAL सूची-II (हिंदी समानार्थक शब्द) I. अनुमोदन II. संक्षेपण III. संलग्नक IV. संशोधन नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
a-II, b - III, c - IV, d - I
'Acknowledgement' का हिंदी रुपांतर होगा-
पावती
निम्नलिखित में विलोम शब्दों का असंगत युग्म है-
तिमिर - अंधकार
अनेकार्थक शब्द 'पानी' का निम्नलिखित मे से एक अर्थ नहीं है-
सेना
निम्नलिखित में से 'अंस-अंश' शब्द युग्म का अर्थ है-
कंधा - हिस्सा
निम्नलिखित में अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम है-
वे
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (विशेषता) a. पुष्प रंग b. फली रंग c. बीज आकार d. फली आकार सूची-II (विरोधी गुण) I. हरा/पीला II. बैंगनी/सफेद III. गोल /झुर्रीदार IV. फूली हुई / सिकुड़ी हुई नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
a - II, b - I, c - III, d - IV
थैलेसीमिया जीन पर उपस्थित होता है
एक अलिंग गुणसूत्र (ऑटोसोम)
फ्रांसिस हैरी काम्पटन क्रिक के पीएच. डी शोध के शीर्षक का चयन कीजिए:-
X-रे डिफ्रेक्शनः पॉलीपेप्टाइड एन्ड प्रोटीन्स
वह साहित्य जो अभिलेखों, सिक्कों तथा मुहरों पर उत्कीर्ण होता है, ________ साहित्य कहलाता है। निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें
पुरालेखीय
लांगुरिया गाना किस देवता/देवी से संबंधित है?
कैला देवी
विश्व टी बी (तपेदिक) दिवस 2024 का थीम (मूल विषय) क्या है?
हाँ, हम टी बी खत्म पर सकते हैं। (यस ! वी कैन एंड टीबी)
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में किस स्थान पर स्थित है।
भरतपुर
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (लोक कला) a. कावड़ b. फड़ c. पाने d. मांडना सूची-II (सामग्री) I. पेपर II. रंग III. कपड़ा IV. लकड़ी नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
a-IV, b - III, c - I, d - II
निम्न में से कौन सी रचना (Text) जम्भोजी द्वारा रचित है?
विश्नोई धर्मप्रकाश
उस क्षेत्र को राजपूताना कहने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे जिसे अब राजस्थान कहा जाता है?
जॉर्ज थॉमस
निम्नलिखित में से कौन-सा जल निकाय, अंडमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है?
10° चैनल
भारत की स्वतंत्रता के बाद राजपूताना (वर्तमान राजस्थान) की कितनी रियासतें भारतीय संघ में शामिल हो गई?
19
राज्यपाल की कार्यकारी शक्तियाँ और कार्य हैं- a. राज्य सरकार की सभी कार्यकारी कार्यवाहियाँ औपचारिक रूप से उनके नाम पर की जाती है। b. वह राज्य के प्रशासन से सम्बन्धित कोई भी जानकारी तथा कानून के प्रस्ताव के बारे में मंत्रियों से जानकारी नहीं मांग सकते हैं। c. वह राज्य सरकार के कामकाज के अधिक सुविधाजनक संचालन के लिए नियम बना सकते हैं। d. वह मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को नियुक्त करते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
केवल a, c और d
निम्न में से लेन्स का सही सूत्र कौन सा है? (यहाँ प्रतीकों का सामान्य नियमित अर्थ है)
1/f = 1/v - 1/u
किसी स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक 3.2 × 10-5 टेस्ला है और नमन कोण 60° है। उस स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र की परिणामी तीव्रता है -
6.4 × 10-5 T
किस प्रकार के दर्पण के उपयोग से विस्तारित दृश्य क्षेत्रफल प्राप्त होता है?
उत्तल दर्पण
निम्न में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं:- a. धातु के ऑक्साइड, प्रकृति में अम्लीय होते हैं b. अधातु के ऑक्साइड, प्रकृति में क्षारीय होते हैं नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएः
ना a और ना ही b
ताँबे के बर्तनों को आर्द्र - वायु में खुला रखने पर ______ बनने के कारण, उन पर हरी परत उत्पन्न हो जाती है।
कॉपर कार्बोनेट
Which of the following does not feature in writing a Notice? Choose the correct option.
Minutes of the meeting
Choose the most appropriate word to complete the given sentence: I was delighted ______ the present you gave on my retirement.
with
Choose the most appropriate word from the options to complete the given sentence. Despite her illness, she insisted ________ going to work as she had plenty of pending work.
on
Choose the most appropriate English word for the given word:
transcription
The use of steroids and inhalers for asthma is to:
relieve it
For a long time it was believed that although one of the following might exacerbate the condition (asthma), it is unlikely to be the cause of it:
the poor air quality
Identify the statement which focuses on the newest possible cause of asthmatic attack:
A diet deficient in antioxidants may be responsible for the condition.
Which of the following is not likely to trigger an asthmatic attack?
Fruits and vegetables
Match List-I with List-II List-I (Words) a. alleviate b. impairs c. exacerbate d. rapidly List-II (Antonyms) I. assuage II. aggravate III. leisurely IV. repairs Choose the most appropriate answer from the options given below:
a - II, b - IV, c - I, d - III
“EEPROM” का पूर्ण रुप है:
इलेक्ट्रिकली इरैजेबल प्रोग्रेमेबल रीड ओनली मेमोरी
निम्नलिखित में से किस दिन को भारत में 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' घोषित किया गया है?
23 अगस्त
मानव समष्टि में रुधिर समूह ________ का एक उदाहरण है।
सह - प्रभाविता
निम्न में से जो युग्म सही नहीं है उसकी पहचान कीजिएः
निमोनिया - ई. हिस्टोलिटिका
निम्न में से कौन सा एक विषाणु जनित रोग नहीं है?
टाइफॉयड
“कौशल भारत अभियान” के अंतर्गत कौन सी पहल नहीं है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन-सी रबी फसल नहीं है?
चावल
राजस्थान लोक सेवा आयोग कहाँ स्थित है?
अजमेर
किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शहरी स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक संस्था का दर्जा दिया गया?
74वां संवैधानिक संशोधन
पंचायती राज एक की व्यवस्था है। निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनेंः
ग्रामीण स्थानीय स्वशासन
भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों की अवधारणा _________ से ली गई है।
आयरिश संविधान
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन _________ में किया जा रहा है
जयपुर
दिए गए विकल्पों में से एक आकृति का चयन करें जो चार समस्या आकृतियों द्वारा स्थापित श्रेणी को जारी रखेगी? समस्या आकृतियाँ: आकृति i: एक वर्ग जिसमें Z-आकृति है जिसके मध्य में एक क्षैतिज रेखा है, केंद्र से ऊपर की ओर तीर है, और निचले-दाएँ कोने पर एक वृत्त है। आकृति ii: एक वर्ग जिसमें N-आकृति है जिसके मध्य में एक क्षैतिज रेखा है, केंद्र से नीचे की ओर तीर है, और ऊपरी-बाएँ कोने पर एक वृत्त है। आकृति iii: एक वर्ग जिसमें N-आकृति है जिसके मध्य में एक क्षैतिज रेखा है, केंद्र से दाएँ की ओर तीर है, और ऊपरी-दाएँ कोने पर एक वृत्त है। आकृति iv: एक वर्ग जिसमें Z-आकृति है जिसके मध्य में एक क्षैतिज रेखा है, केंद्र से दाएँ की ओर तीर है, और निचले-दाएँ कोने पर एक वृत्त है।
एक वर्ग जिसमें Z-आकृति है जिसके मध्य में एक क्षैतिज रेखा है, केंद्र से नीचे की ओर तीर है, और निचले-बाएँ कोने पर एक वृत्त है।
एक व्यक्ति ने उत्तर-पश्चिम की ओर मुख किया हुआ है। वह दक्षिणावर्त दिशा(क्लोक वाइज) में 90° और तत्पश्चात वामावर्त (एंटीक्लौंक वाइज) दिशा में 135° मुड़ता है। अब वह किस दिशा में मुख करके खड़ा है?
पश्चिम
32 विद्यार्थी उत्तर की ओर मुख करते हुए एक पंक्ति में बैठे है। यदि नेहल बायें छोर से 14वे स्थान पर है तो उसका स्थान दाहिने छोर से क्या है?
19
अंग्रेजी शब्दकोश के अनुसार निम्नलिखित शब्दों को व्यवस्थित करें और क्रमानुसार दूसरे शब्द का चयन करे: charity, carton, caravan, cardigan
Cardigan
दी गई श्रेणी में निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सी संख्या ? के स्थान पर आएगी? 3, 15, 35, 63, ?, 143
99
जहाँ अंक कटे — इन पर 10 सवाल का अभ्यास करें:
| विषय | सवाल |
|---|---|
| दैनिक विज्ञान | 26 |
| तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता | 25 |
| General English | 18 |
| सामान्य हिन्दी | 16 |
| समसामयिक घटनाएं | 14 |
| राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत | 11 |
| कम्प्यूटर का ज्ञान | 10 |
| राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था | 9 |
| भारत एवं राजस्थान का भूगोल | 9 |
| राजस्थान की अर्थव्यवस्था | 4 |
हाँ। यह RSSB की 2024 की परीक्षा का प्रश्न पत्र है — 145 सवाल (मूल 150 में से), उसी क्रम में जिस क्रम में छपे थे, और उत्तर कुंजी बोर्ड की अंतिम कुंजी से मिलाई गई है।
हर सवाल की आधिकारिक उत्तर कुंजी इसी पेज पर है — विकल्प चुनते ही सही उत्तर दिखता है, या "पूरी उत्तर कुंजी दिखाएँ" से सब एक साथ। हर सवाल का हल फ्री Google साइन-इन के बाद।
हाँ, पूरा पेपर फ्री है। सभी 145 सवाल बिना किसी भुगतान के पढ़े जा सकते हैं।
मूल पेपर में 150 सवाल थे; यहाँ 145 हैं। सवाल 59–63 छोड़े गए हैं — चित्र पर आधारित, बिना पुष्ट उत्तर कुंजी वाले, या जाँच में रोके गए सवाल। बिना चित्र या सही उत्तर के सवाल छापना गलत होता।
R15 उस बुकलेट का कोड है जिस पर यह पेपर छपा था। 2024 की इसी परीक्षा की बाकी सीरीज़ (P12, Q13, S17, T19, V23) अलग प्रश्न पत्र हैं — उनमें लगभग कोई सवाल इस पेपर से नहीं मिलता, इसलिए हर सीरीज़ का अपना पेज है।
दैनिक विज्ञान से — 26 सवाल। हर विषय की पूरी गिनती ऊपर की तालिका में है।