विकल्प उसी क्रम में छपे हैं जिस क्रम में मूल प्रश्न पत्र में थे — पृष्ठ पर उनकी स्थिति के अनुसार नहीं। मूल पेपर के 150 में से 144 सवाल यहाँ हैं; सवाल 85, 86, 120–122, 124 (चित्र वाले, बिना पुष्ट उत्तर वाले या जाँच में रोके गए) छोड़े गए हैं।
⬇ आधिकारिक प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करें RSSB बुकलेट Q13, 2.1 MB
एच टी टी पी का पूर्ण रुप है _________।
हायपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम, 'विंग्स इंडिया 2024' कहाँ आयोजित किया गया था?
हैदराबाद
तीन पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट कौन है?
अवनि लेखरा
निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 16, 33, 98, 197, 590, ?
1181
4 फरवरी 2009 से 18 अप्रैल 2009 तक की अवधि के लिए ₹ 4,000 पर 6-1/4 प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए।
₹ 50.00
किसी कोड भाषा में 'life is good' को ‘ti ve su', ‘enjoy life' को ‘fs ti’ ‘character should be good' को ‘nx, nu, bs su' कोड किया जाता है। उसी दी गई कोड भाषा में 'is' के लिए क्या कोड है?
ve
P, Q, R, S, T, K और M सभी उत्तर दिशा की ओर मुख करके सीधी लाइन में बैठे हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि इसी किसी क्रम से बैठे हो। K एवं R के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। P एवं S के मध्य में T बैठा है। T और M के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। P के बगल में बांयी ओर K बैठा है और P लाइन के बीच में बैठा है। निम्नलिखित में से कौन से दो व्यक्ति बिल्कुल किनारों पर बैठे हैं?
R, Q
मानव में ओपिऑइड्स हमारे _________ में मौजूद विशिष्ट ओपिऑइड ग्रंथियों (रिसेप्टरस) से बंध जाते हैं।
केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र एवं जठरांत्र पथ दोनों
राजस्थान में पाए जाने वाले सरीसृप सदस्य का चयन कीजिये
भारतीय गिरगिट (इंडियन कैमेलियन)
निम्नलिखित में सबसे अधिक तेजी से जैव-अपघटन किसमें होता है?
आम के गूदे
Complete the sentence given by choosing the most appropriate word: A person who admires/loves himself/herself too much is a-
Narcissist
Choose the word opposite in meaning to- SUSCEPTIBLE
immune
Choose the word similar in meaning to the underlined word: It is exasperating to listen to the suggestions of my neighbour about international affairs of which he knows nothing.
frustrating
Choose the most appropriate option to complete the sentence: The language of a circular is:
objective
Choose the most appropriate word to complete the given sentence: The City Centre Mall was crowded ____ tourists.
with
कुछ धातुएं जल में डूब जाती हैं, क्योंकि :-
उनका घनत्व जल से अधिक होता है
पीतल एक मिश्रित धातु है :-
कॉपर और जिंक की
नीचे दी गई आकृति में त्रिभुजों की संख्या बताएंः
29
कविता, सीमा की सास है जो अशोक की भाभी है। अजय, विनोद के पिता और अशोक के इकलौते भाई हैं। सीमा अजय की पत्नी है। कविता अशोक से किस प्रकार संबंधित है?
माँ
यदि उत्तर-पूर्व पश्चिम बन जाता है, दक्षिण-पूर्व उत्तर बन जाता है और इसी प्रकार क्रम बदलता जाता है तो पूर्व क्या बन जाएगा?
उत्तर - पश्चिम
एक घन (क्यूब) में सभी तरफ से हरा रंग लगा दिया जाता है और तब इसे समान आकार के 64 छोटे-छोटे घनों (क्यूबों) में काटा जाता है। ऐसे कितने घन (क्यूब) होंगे जिनकी एक तरफ ही रंगीन होगी?
24
सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए : सूची -I (समस्त पद) a. अनुरूप b. निर्भय c. अमोघ d. धनुर्बाण सूची -II (समास) I. तत्पुरुष II. द्वन्द्व III. बहुव्रीहि IV. अव्ययीभाव नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
a-IV, b - III, c - I, d - II
'कौरव' शब्द में प्रत्यय है-
अ
राजस्थान की भाषा के लिए 'राजस्थानी' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किस व्यक्ति ने किया?
जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
'कच्ची घोड़ी' नृत्य किस अवसर से संबंधित है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
विवाह
संतों का जीवन वृत्तांत जो राजस्थानी भाषा में काव्य रुप में उपलब्ध है, कहलाता हैः
परची
विश्व की पहली क्लोन भैंस का जन्म किस देश में हुआ था?
भारत
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
29 अगस्त
निम्नलिखित में से कौन 'वाइ भारत मैटर्स' नामक पुस्तक के लेखक हैं?
एस. जयशंकर
अमन कोई कार्य करने में भानु से 5 दिन और पंकज से 9 दिन अधिक समय लेता है। अमन और भानु मिलकर उस कार्य को करने में पंकज के समान समय लेते हैं। इस कार्य को पूरा करने में अकेले अमन कितने दिन का समय लेगा?
15
अजय ने 3%, 5% और 7% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज की तीन अलग-अलग योजनाओं में कुल ₹ 7,100 का निवेश किया। एक वर्ष के अंत में उसे तीनों योजनाओं में समान ब्याज मिला। 5% पर निवेश की गई धनराशि क्या है?
₹2,100
1028√16 + 512 का 25% – 75 का 4/5 का मान है:-
4,180
Choose the most appropriate reported form of the given sentence: "Do you realize that the shoes you are wearing aren't a pair?", I asked.
I asked him if he realized that the shoes he was wearing weren't a pair.
Choose the most appropriate option to fill in the blank: "Is dad in?" "No, he isn't. He __________ home an hour ago. He __________ yet."
Left, has not returned
Choose the most appropriate option to fill in the blank: By tomorrow afternoon, the plane carrying medicines for war victims __________ off for Ukraine.
will have taken
सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए : सूची -I (दशमलव मूल्य) a. 4 b. 5 c. 9 d. 8 सूची -II (द्विचर मूल्य) I. 1000 II. 1001 III. 0101 IV. 0100 नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
a-IV, b - III, c - II, d - I
“यू एस बी” का पूर्ण रुप __________?
यूनिवर्सल सीरियल बस
निम्नलिखित में से कौन सा अनुवादक उच्च स्तरीय भाषा को एक ही बार में लो लेवल भाषा में परिवर्तित कर देता है?
कंपाइलर
टॉर, ब्लॉक पर्वत, भ्रंश घाटियाँ, नग्न चट्टानी संरचनाएँ भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की भूआकृति विशेषताएँ हैं?
भारत का प्रायद्वीपीय पठार
निम्नलिखित में से किसे राजस्थान के राज्यपाल द्वारा नियुक्त नहीं किया जाता है? निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
भारत के संविधान के अनुच्छेद 323 के तहत, राज्य लोक सेवा आयोग का कर्त्तव्य है कि वह प्रतिवर्ष आयोग द्वारा किए गये कार्य के बारे में किसे प्रतिवेदन प्रस्तुत करें?
राज्यपाल
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य के मुख्यमंत्री के कर्तव्यों का वर्णन करता है?
अनुच्छेद 167
किस भारतीय को 'ग्रीन ऑस्कर', व्हीटली गोल्ड पुरस्कार 2024 प्राप्त हुआ?
पूर्णिमा देवी बर्मन
भारत में एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे की जाँच के लिए गठित समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
श्री रामनाथ कोविंद
राजस्थान की अर्जुन पुरस्कार 2023 की विजेता, दिव्यकृति सिंह, निम्न में से किस से संबंधित है?
घुड़सवारी ड्रेसाज
राजस्थान के मुख्य सचिव (05 सितम्बर 2024 को) कौन थे?
सुधांश पंत
निम्नलिखित में से राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे?
श्री के. राधाकृष्णन
मुस्लिम लीग द्वारा 'प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस' कब मनाया गया?
16 अगस्त, 1946
मांगीलाल मिस्त्री का संबंध किस कला से है?
कावड़
वर्तमान राजस्थान राज्य के गठन के प्रथम चरण में मत्स्य संघ का मंत्रिमंडल किसके नेतृत्व में गठित किया गया था?
श्री शोभा राम
जिसे पहले मारु कहा जाता था, फिर मरुवारा और बाद में मारवाड़ कहा जाने लगा:- निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
जोधपुर
बाँस का जंगल (Bamboo forest) राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में पाया जाता है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
बांसवाड़ा
चूलिया जलप्रपात राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में अवस्थित है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
दक्षिण पूर्वी पठारी क्षेत्र
भारत के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत भाग राजस्थान में है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
10.4%
रोजवुड, महोगोनी और एबनी प्रजाति के पेड़ निम्नलिखित में से किस वन क्षेत्र में पाए जाते हैं? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
उष्णकटिबंधीय सदाबहार
निम्नलिखित में कौन एक सरकारी पत्र है।
ज्ञापन
'अनुज' में निहित उपसर्ग है-
अनु
निम्नलिखित वाक्यों में अशुद्ध वाक्य है-
आप यहाँ बैठो।
राजस्थान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को अधिकतम आवंटन दिया गया है?
पॉवर
मनरेगा के तहत श्रमिकों को उनके काम के लिए मजदूरी पाने की न्यूनतम समय सीमा क्या है?
पर्द्रह दिन
गणेश्वर की खुदाई के संदर्भ में सबसे असत्य कथन का चयन करें
यहाँ हड़प्पा से तांबा प्राप्त किया जाता था।
कालीबंगा राजस्थान के किस स्थान पर स्थित है?
हनुमानगढ़
राणा रतन सिंह की मृत्यु के पश्चात् मेवाड़ का शासक कौन बना?
राणा विक्रमादित्य
राजस्थान मानवाधिकार आयोग की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?
कांता भटनागर
राजस्थान प्रशासन प्रणाली (सिस्टम) के उच्चतम स्तर पर कार्यरत निकाय है : निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें -
सरकारी सचिवालय
पौर्पनैकोट्टई, संगम युग स्थल, किस राज्य में स्थित है?
तमिलनाडु
अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए नामांकित होने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी कौन हैं?
लिएंडर पेस
एकलसंकर संकरण की F2 पीढ़ी में कितने प्रकार के जीनप्ररुप निर्मित होते हैं?
3
किस कोयले में अधिकतम मात्रा में कार्बन पाया जाता है?
एन्थ्रेसाइट
राजस्थान में उप-उष्णकटिबंधीय पहाड़ी वन में पाए जाने वाले वृक्षों का चयन कीजिये
आम, नीम
निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान का राज्य पुष्प है और एक इमारती लकड़ी प्रदान करने वाला वृक्ष भी है?
रोहिडा
Choose the word similar in meaning to- TENACIOUS
resolute
निम्नलिखित में से कौन सा कम्प्यूटर का एक इनपुट डिवाइस नहीं है
मॉनिटर
डेटा को कम्प्यूटर सिस्टम के विभिन्न संघटकों के मध्य भौतिक तारों का उपयोग करके स्थानान्तरित किया जाता है उन्हें कहा जाता हैः
बस
Choose the most appropriate word to complete the given sentence: A teetotaller is one who abstains ______ alcohol.
from
Choose the most appropriate Hindi word for the given word: REGULATION
विनियमन
भारत के सबसे बड़े सोलर पार्क का नाम बताएं जो कि राजस्थान में स्थित है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
भड़ला सोलर पार्क
राजस्थान लघु उद्योग निगम की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
1961
निम्नलिखित में से किस परियोजना से राजस्थान के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
माही बजाज सागर बांध परियोजना
निम्नलिखित में 'सकर्मक' क्रिया युक्त वाक्य कौन सा है?
मैं घड़ा भरता हूँ।
'दूसरों के उपकार को न मानने वाला' के लिए एक शब्द है-
कृतघ्न
सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए : सूची -I (मुहावरे) a. खून - पसीना एक करना b. गाँठ बाँधना c. जान पर खेलना d. जहर उगलना सूची -II (अर्थ) I. साहसिक कार्य करना II. कठिन परिश्रम करना III. खूब याद रखना IV. अपमान जनक बात करना नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
a-II, b - III, c - I, d - IV
'विषम' शब्द का सन्धि - विच्छेद है-
वि + सम
‘अमित-अमीत' शब्द युग्म का संगत अर्थ निम्न में से है-
अत्यधिक - शत्रु
Which of the following were not suggested at the Kyoto summit? a. Most industrialized countries would reduce emissions. b. More forests should be cut to create the so called sinks. c. The automobile industry should roll out electric vehicles. d. Targets were set to reduce the volume of greenhouse gas emissions. e. the rate of industrialization should be contained. Choose the most appropriate answer from the options given below:
b, c and e only.
The implications of an unprecedented rate of __________ are very serious.
Global warming
Match List-I with List-II List-I (Words) a. Unprecedented b. Implications c. Sinks d. Scare mongering List-II (Meaning) I. Forests land, which absorbs carbon-dioxide from the air II. That which has never happened before III. The deliberate spreading of frightening rumours IV. Something that is suggested Choose the most appropriate answer from the options given below:
a-II, b - IV, c - I, d - III
उसका अपमान किसने किया है?
Who has insulted him?
सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए : सूची -I (वन्य क्षेत्र) a. सरिस्का b. दर्राह c. माउंट आबू d. कैला देवी सूची -II (स्थान) I. अलवर II. कोटा III. करौली IV. सिरोही नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
a-I, b - II, c - IV, d - III
एक धातु के क्रिस्टल घनीय जालक के रूप में है। एकक कोष्ठिका का जालक नियतांक 2.88 Å है तथा धातु का घनत्व 7.20 gm/cm³ है। 100 ग्राम धातु में एकक कोष्ठिकाओं की संख्या क्या है?
6 × 10^23
दूर की वस्तु से आने वाला प्रकाश नेत्र लेंस से अपवर्तन के बाद यदि रेटिना के सामने एक बिंदु पर अभिसारित होता है तो इस प्रकार के नेत्र दोष को कहा जाता है :
मायोपिया या निकट दृष्टिदोष
एक डीलर किसी वस्तु पर लगातार 50%, 10% और 20% की तीन छूट देता है। एकल प्रभावी छूट दर कितनी है?
64%
उस अतिपरवलय का समीकरण क्या है जिसके नाभिलम्ब की लम्बाई 8 तथा उत्केन्द्रता 3/√5 है?
x^2/25 - y^2/20 = 1
जब सूर्य का उन्नतांश (एल्टीट्यूड) 45° से 30° बदलता है तब खंभे की छाया 80 मीटर तक बड़ी हो जाती है, खंबे की ऊँचाई है:
40 (√3+1)m (मी.)
एक धनराशि P, Q, R, S के मध्य 6:2:5:3 के अनुपात में वितरित की जाती है। यदि R को S से ₹ 2000 अधिक मिलते हैं तो Q का हिस्सा कितना है?
₹ 2,000
कमल के पास 200 टॉफी थी। उसने 5% टॉफी राम को, 15% टॉफी अमन को और कुल टॉफी का 1वां भाग गोपाल को दिया। इन्हें 4 बांटने के बाद कमल के पास कितनी टॉफी बचेगी?
110
विज्ञान की वह शाखा जो मानव जाति के सुधार से संबंधित है और मेन्डल के नियमों पर आधारित है-
यूजेनिक्स
जब F1 पीढ़ी का किसी भी एक जनक से संकरण कराया जाता है तो ये कहलाता है-
प्रतीप संकरण
गाँधी सागर बाँध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?
चम्बल
अमरकंटक पर्वत श्रेणी से निकलने वाली नदियाँ सभी दिशाओं में बहती हैं जो निम्नलिखित में से किस प्रकार के जल अपवाह तंत्र प्रतिरुप का उदाहरण है?
अरीय
निम्नलिखित में से कौन सा पर्वत शिखर भारत में स्थित है?
माउन्ट कामेट
‘बोरला' नामक आभूषण महिलाएँ कहाँ पहनती हैं?
सिर
2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में साक्षरता दर सबसे अधिक है?
कोटा
नीचे लेटेराइट मिट्टी के बारे में दो कथन दिए गए हैं : कथन - I : लेटेराइट मिट्टी डूंगरपुर, उदयपुर के मध्य और दक्षिणी भाग और राजसमंद क्षेत्रों में पाई जाती है। कथन - II : लोहे (आयरन) की उपस्थिति के कारण यह लाल दिखती है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
कथन I और II दोनों सत्य हैं।
निम्नलिखित में 'आग' का पर्यायवाची शब्द कौन-सा है?
कृशानु
निम्नलिखित में 'प्रज्ञ' का विलोम शब्द है-
अज्ञ
अनेकार्थक शब्द 'अंक' का निम्नलिखित में कौन-सा एक अर्थ नहीं है?
किरण
वैज्ञानिक जिन्होंने रक्त को विभिन्न रुधिर वर्गों में वर्गीकृत किया था, वह हैं-
कार्ल लेन्डस्टीनर
______ रुधिर वर्ग वाला व्यक्ति सभी से रक्त ग्रहण कर सकता है, जबकि ______ रुधिर वर्ग वाला व्यक्ति सभी को रक्त दे सकता है।
क्रमशः AB+ ; O-
पंचायती राज पर अशोक मेहता समिति की सिफारिशों के बारे में असत्य कथन का चयन करें :
यदि पंचायती संस्थाओं का अतिक्रमण किया जाता है, तो एक वर्ष के भीतर चुनाव कराया जाना चाहिए।
निम्नलिखित में से किस संविधान से भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों को शामिल किया गया है?
आयरलैंड का संविधान
रेखाओं 2x + y = 4, x - y + 1 = 0 एवं x-अक्ष से निर्मित त्रिभुज का क्षेत्रफल है:
3 वर्ग इकाई
नीचे दी गई आकृति में PQ, RS के समांतर है, ∠PQM = 80° और ∠ SMO = 25° तो ∠OSM का मान क्या है?
55°
यदि दिए गए कथनों को सत्य माना जाए, जबकि उनमें सामान्य जानकारी के आधार पर भिन्नता प्रतीत होती हो, तो निष्कर्षों का अध्ययन करें और तब निर्णय ले कि कौन सा दिया गया निष्कर्ष समुचित रुप से प्रदत्त कथनों का पालन करता है। कथनः कोई गायक निर्देशक नहीं है। कुछ निर्देशक अध्यापक हैं। कुछ अध्यापक छात्र हैं। निष्कर्षः (I) कुछ गायक छात्र हैं। (II) कुछ निर्देशक छात्र हैं।
केवल निष्कर्ष II सही है
एक वस्तु को 15 सेमी वक्रता त्रिज्या वाले अवतल दर्पण के सामने 30 सेमी दूरी पर रखा जाता है तो बनने वाला प्रतिबिंब होगा :
छोटा, वास्तविक और उल्टा
भारत की पहली सौर वेधशाला ने सूर्य - पृथ्वी के गंतव्य बिंदु L1 की यात्रा कब आरंभ की थी?
सितंबर 02, 2023
चंद्रयान-3 मिशन को लांच (प्रक्षेपण) करने के लिए इसरो (ISRO) का संक्रयात्मक हैवी लिफ्ट लांच वाहन कौन सा है?
LVM3-M4
घड़ी में 7 और 8 बजे के मध्य उसकी सुईयाँ किस समय पर एक ही सरल रेखा में रहेंगी लेकिन एक साथ नहीं होगी?
7 बजकर 5 5/11 मिनट में
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान में सर्वाधिक किस श्रेणी के खाते रहे।
शिशु
निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा क्षेत्र एक महत्वपूर्ण ‘ईसबगोल' उत्पादक क्षेत्र है?
बाड़मेर
राजस्थान का कौन सा शहर परिधानों के शहर (सिटी ऑफ गारमेंट्स) के नाम से जाना जाता है?
भीलवाड़ा
राजस्थान में पंचायती राज सिस्टम के तहत एक वर्ष में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठकों की न्यूनतम संख्या कितनी है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
2
निम्न में से कौन-सा राजस्थान का प्रथम सुपर थर्मल पावर प्लांट है? निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
सूरतगढ़ थर्मल पावर स्टेशन
क्षारीय माध्यम में, KMnO4 का तुल्यांकी भार है -
M/3 (52.66)
CH3COOC2H5 + H2O → CH3COOH + C2H5OH ऊपर दी गई अभिक्रिया में कौन सा यौगिक "स्व उत्प्रेरक” की भाँति कार्य करता है?
CH3COOH
Zn + CuSO4 → Zn SO4 + Cu ऊपर दी अभिक्रिया में कौन ऑक्सीकृत हो रहा है?
Zn
Choose the most appropriate passive form of the given sentence: People must not leave bicycles in the hall.
Bicycles must not be left in the hall.
Choose the most appropriate option to fill in the blanks: It was ______ windy morning but they still hired ______ boat and went for ______ sail along ______ coast.
a, a, a, the
Choose the most appropriate options to fill in the blanks: ______ my friends are busy tonight. ______ of them are writing an exam the next day, but ______ of them were still ready to party and so far ______ of them have confirmed.
All, most, some, none
'उठा न रखना' मुहावरे का सही अर्थ है-
कोई कसर न रखना
निम्नलिखित में शुद्ध वर्तनी युक्त शब्द है- a. अथिति c. आशीर्वाद e. स्वस्थ्य b. ईर्ष्या d. सामर्थ्य नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
b, c, d
निम्नलिखित में 'Corrigendum' के लिए उपयुक्त हिन्दी शब्द है-
शुद्धिपत्र
कुछ लड़के एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख किए हुए खड़े हैं। कमल बांए छोर से 34वें पर जबकि रवि दाहिने छोर से 20वें पर और रवि, ईशान की दाहिनी तरफ 9वें स्थान पर खड़ा है। यदि कमल, ईशान के बांयी तरफ दूसरे स्थान पर खड़ा हो तो पंक्ति में लड़कों की कुल संख्या बताएं।
64
:: के बांयी तरफ से युगल के मध्य कुछ संबंध होते हैं :: के दाहिनी तरफ पर वही संबंध स्थापित करें तत्पश्चात् पता लगाएं कि ? के स्थान पर कौन सा विकल्प आ सकता है? LANGUAGE: PCRIYCKG :: COMPUTER:?
GQQRYVIT
[log100 (5log10 100)]3 का मान है:-
1/8
यदि 23° = a/b, तब sec 23° - sin 67° बराबर है :
a^2 / (b * sqrt(b^2 - a^2))
एक ठोस धात्विक बेलन, जिसकी त्रिज्या एवं ऊँचाई एक दूसरे के समान हैं, को पिघला कर उसकी तरल धातु से 162 समान ठोस गेंद तैयार करने हैं। गेंद की त्रिज्या एवं सिलेंडर की त्रिज्या का अनुपात क्या है?
1:6
जैव-चिकित्सा अपशिष्ट निपटान की उपयुक्त तकनीक है:-
जलाए जाना
प्राकृतिक रबड़ निम्नलिखित का बहुलक है :-
आइसोप्रीन
कार्बनिक यौगिकों को केवल जीवित जीवों से ही प्राप्त किया जा सकता है और इनको प्रयोगशाला में कृत्रिम विधियों द्वारा संश्लेषित नहीं किया जा सकता है। यह कहलाता है:-
जैव - शक्ति सिद्धांत
माइक्रोसाफ्ट वर्ड में निम्नलिखित में से कौन चालू दस्तावेज के बारे में जानकारी प्रदान करता है?
स्टेटस बार
निम्नलिखित में से कौन एक्सेल का फंक्शन नहीं है?
सबट्रेक्ट ()
1 ZB (Zettabyte) बराबर है:
1024 EB
निम्नलिखित में से कौन पॉवर पॉइंट की शार्टकट की (key) है जो प्रारम्भ से स्लाइड प्रेज़ंट करने में मदद करती है?
F5
जहाँ अंक कटे — इन पर 10 सवाल का अभ्यास करें:
| विषय | सवाल |
|---|---|
| तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता | 26 |
| दैनिक विज्ञान | 21 |
| General English | 18 |
| सामान्य हिन्दी | 17 |
| भारत एवं राजस्थान का भूगोल | 14 |
| समसामयिक घटनाएं | 11 |
| राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत | 10 |
| कम्प्यूटर का ज्ञान | 9 |
| राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था | 9 |
| राजस्थान की अर्थव्यवस्था | 7 |
हाँ। यह RSSB की 2024 की परीक्षा का प्रश्न पत्र है — 144 सवाल (मूल 150 में से), उसी क्रम में जिस क्रम में छपे थे, और उत्तर कुंजी बोर्ड की अंतिम कुंजी से मिलाई गई है।
हर सवाल की आधिकारिक उत्तर कुंजी इसी पेज पर है — विकल्प चुनते ही सही उत्तर दिखता है, या "पूरी उत्तर कुंजी दिखाएँ" से सब एक साथ। हर सवाल का हल फ्री Google साइन-इन के बाद।
हाँ, पूरा पेपर फ्री है। सभी 144 सवाल बिना किसी भुगतान के पढ़े जा सकते हैं।
मूल पेपर में 150 सवाल थे; यहाँ 144 हैं। सवाल 85, 86, 120–122, 124 छोड़े गए हैं — चित्र पर आधारित, बिना पुष्ट उत्तर कुंजी वाले, या जाँच में रोके गए सवाल। बिना चित्र या सही उत्तर के सवाल छापना गलत होता।
Q13 उस बुकलेट का कोड है जिस पर यह पेपर छपा था। 2024 की इसी परीक्षा की बाकी सीरीज़ (P12, R15, S17, T19, V23) अलग प्रश्न पत्र हैं — उनमें लगभग कोई सवाल इस पेपर से नहीं मिलता, इसलिए हर सीरीज़ का अपना पेज है।
तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता से — 26 सवाल। हर विषय की पूरी गिनती ऊपर की तालिका में है।