विकल्प उसी क्रम में छपे हैं जिस क्रम में मूल प्रश्न पत्र में थे — पृष्ठ पर उनकी स्थिति के अनुसार नहीं। मूल पेपर के 150 में से 141 सवाल यहाँ हैं; सवाल 4–6, 72, 90, 114–116, 140 (चित्र वाले, बिना पुष्ट उत्तर वाले या जाँच में रोके गए) छोड़े गए हैं।
⬇ आधिकारिक प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करें RSSB बुकलेट A11, 0.7 MB
निम्नलिखित में से किस किले की सुंदरता से अभिभूत होकर ब्रिटिश इतिहासकार जेम्स टॉड ने कहा कि, “यदि उन्हें राजस्थान में किसी जागीर की पेशकश की जाएगी, तब वह इस किले को चुनेंगे ?
भैंसोगढ़ किला
बाँसवाड़ा, डूंगरपुर और इसके आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में कौन सी भाषा बोली जाती है?
वागड़ी
कालबेलिया नृत्य कला रूप को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में किस वर्ष में सम्मिलित किया गया था?
2010
नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन - I : विराम चिह्नों का प्रयोग विराम या रुकने के लिए किया जाता है। कथन - II : विराम चिह्नों के गलत प्रयोग से अर्थ का अनर्थ भी हो जाता है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
कथन I और II दोनों सही हैं।
628, 429, 183, 249, 416 ऊपर दी गयी संख्याओं के क्रम में, बाँये से तीसरे स्थान की संख्या के इकाई अंक व दाँये से चौथे स्थान की संख्या के दहाई अंक का योग है?
5
सुशील भूमि की नानी संगीता का दामाद है। रवि भूमि की माता का एक मात्र दामाद है। रवि का संगीता से क्या संबंध है?
पौत्री का पति
यदि 'threat' को कोड में 289512 व्यक्त किया जाता है, तो 'BRIDGESTONE' का कोड होगाः
29947512655
राजस्थान में दांतों के बीच में सोने की कील लगाने की कला को क्या कहा जाता है?
चूंप
राजस्थान के किस लोक नृत्य में ढोल, बांकिया और थाली का प्रयोग मुख्य वाद्य-यंत्र के रूप में किया जाता है?
गैर
नाटाणियों की हवेली कहाँ पर स्थित है?
जयपुर
निम्नलिखित में से किसने राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर मोबाईल रीडिंग रूम एवं पुस्तकालयों की स्थापना की?
स्वामी केशवानंद
निम्नलिखित में से किसने बिजोलिया आंदोलन का नेतृत्व किया?
विजय सिंह पथिक
राजस्थान राज्य में निम्न में से कौन सा क्षेत्र, अत्यधिक रूप से आर्थिक महत्व का माना जाता है?
उद्योग क्षेत्र
निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान राज्य की नगदी (कैश) फसले हैं? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
कपास और तम्बाकू
निम्नलिखित में से ‘आजिवीका' का शुद्ध रूप है-
आजीविका
इनमें से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
घनश्याम की पाँच दरियाँ या एक कंबल बिकेंगे।
सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए। सूची-I a. कलम तोड़ना b. खेत रहना या आना c. चाँद पर थूकना d. कलेजा ठंडा होना सूची-II I. संतोष होना II. सम्माननीय का अनादर करना III. बढ़िया लिखना IV. वीरगति पाना नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिएः
a - III, b - IV, c - II, d - I
निम्न में से किस नियम के अंतर्गत हिंदी के प्रगामी प्रयोग को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से पूरे भारत को तीन क्षेत्रों में बाँटा गया है?
राजभाषा नियम, 1976
किस खिलाड़ी को टेबल टेनिस हेतु मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया?
शरत कमल अचंता
निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान के तहत मौलिक अधिकार नहीं है?
संपत्ति का अधिकार
खारे पानी का मगरमच्छ, निम्नलिखित में से किस जीवमंडल रिजर्व का मुख्य जीव है?
ग्रेट निकोबार
निम्नलिखित में से राजस्थान की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
चंबल
थार रेगिस्तान में तीन शहरों का रेगिस्तानी त्रिकोण शामिल है, वह है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
जैसलमेर - जोधपुर - बीकानेर
निम्नलिखित राज्यों में से भारत के किस राज्य में बरकाना जलप्रपात स्थित है?
कर्नाटक
निम्नलिखित में से कौन सा खनिज अधात्विक एवं अकार्बनिक है?
ग्रेफाइट
निम्नलिखित में से कौन लौह अयस्क का प्रकार नहीं है?
लिग्नाइट
एक कमरा 12 मी लम्बा, 9 मी चौड़ा और 8 मी ऊंचा है। इसमें रखे जा सकने वाले बांस के डंडे की अधिकतम लंबाई ज्ञात कीजिए |
17 मी
एक गोलाकार बाग के चारों ओर वर्तुलपथ की आंतरिक परिधि 660 मीटर है। यदि पथ 14 मीटर चौड़ा हो तो इसकी बाह्य परिधि की त्रिज्या, (मीटर में) क्या होगी?
119 मीटर
एक दुकानदार ने किसी वस्तु को 20% की हानि पर ₹ 400 में बेचा। 10% का लाभ कमाने के लिए, उसे उस वस्तु को किस कीमत पर बेचना चाहिए?
₹ 550
निम्नलिखित में से कम्प्यूटर का कौन-सा एप्लीकेशन मुख्यतः चिकित्सीय क्षेत्र से संबंधित है?
शल्य चिकित्सा में सहायता देना
निम्नलिखित में से कौन-सी कम्पयूटर के वर्ग/श्रेणी में नहीं है?
पैरेलल कम्प्यूटिंग
किस भारतीय ने 2023 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीता? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
रवि कन्नन
स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कौन थे?
सरदार वल्लभभाई पटेल
1947 में भारत के विभाजन के बाद निम्नलिखित में से कौन सा पुरातात्विक स्थल भारत के तरफ के क्षेत्र में रह गया ?
कालीबंगा
कौन बीकानेर राजपरिवार की कुलदेवी हैं?
करणी माता
भारत के संविधान के अनुसार, संघीय भारत के किसी राज्य का नाम निम्नलिखित में से किसके द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है?
संसद
राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ?
18 अप्रैल, 2006
निम्नलिखित में से कौन-से पद का भारतीय संविधान में उल्लेख नहीं किया गया है?
उप मुख्यमंत्री
निम्नलिखित में से प्रायः कौन राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में कार्य करता है?
राज्यपाल
नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (I): बिजोलिया किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए, उदयपुर की राज्य सरकार ने अप्रैल 1919 में, एक आयोग का गठन माण्डलगढ हाकीम बिन्दूलाल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में गठित किया। आयोग ने किसानों के हित के लिए अनेक अनुशंसाएँ की। कथन (II): भारतीय सरकार के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का मानना था कि बिजोलिया किसान पंचायत से गठबंधन की तुरन्त स्थापना की जाए अन्यथा राजपूताना में किसान आंदोलन एक हिंसात्मक रूप ले सकता है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
निम्नलिखित समाज सुधारक में से कौन सती प्रथा उन्मूलन के साथ जुड़े हुए थे?
राजा राम मोहन राय
“द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस”, पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई?
वीर सावरकर
संयुक्त राष्ट्र ने निम्न में से किस वर्ष में उपभोक्ता संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र के दिशा निर्देशों को अपनाया?
1985
निम्नलिखित में से कौन सी संस्था भारत में बीमा उद्योग को नियंत्रित करती है?
आई. आर. डी. ए. आई.
नीति आयोग की स्थापना की गई थीः (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
1 जनवरी, 2015
निम्नलिखित में से कौन सा कथन तृतीयक कोयले के संदर्भ में सही नहीं है?
यह देश के कुल कोयला उत्पादन में 25% का अंशदान देता है।
करेवा बनावट (फोर्मेशन) किसकी खेती के लिए उपयोगी है?
केसर
निम्नलिखित में से कौन सी नदी, गंगा नदी प्रणाली की दाहिनी सहायक नदी है?
सोन
सोन नदी निम्न में से किसकी सहायक नदी है?
गंगा
सुदूर (सबसे) दक्षिण हिमालय को किस नाम से जाना जाता है ?
शिवालिक
निम्नलिखित में से भारत की प्राचीनतम तेल रिफाइनरी कौन-सी है ?
डिगबोई रिफाइनरी
'डोडाबेट्टा' तमिलनाडु की सबसे उच्चतम चोटी है। यह निम्न में से कौन-सी प्रसिद्ध पर्वत श्रृंखला का एक भाग है?
नीलगिरी पर्वत
Choose the most appropriate Hindi word for - "Endorsement".
पृष्ठांकन करना
निम्नलिखित में से कौन, कंट्रोल यूनिट के कार्यों का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
मेमोरी, प्रोसेसर और इनपुट/आउटपुट उपकरणों के परिचालन का नियंत्रण
निम्नलिखित में से कौन सी सुविधा मुख्यतः राजस्थान की ई-मित्रप्लस पहल द्वारा प्रदान की जाती है?
जन्म प्रमाण पत्र, अधिवास के लिए आवेदन पत्र
निम्नलिखित में से कौन सा कर, भारत सरकार के लिए सर्वाधिक राजस्व का उपार्जन करता है?
निगमित (कॉरपोरेट) कर
निम्नलिखित में से कौन वस्तु एवं सेवा कर की परिधि से बाहर है?
प्राकृतिक गैस
निम्नलिखित में से कौन सा संयुक्त क्षेत्र उद्योग का एक उदाहरण है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
ऑयल इंडिया लिमिटेड
निम्नलिखित में से कौन सा खनिज आधारित उद्योग है?
पेट्रोकेमिकल उद्योग
निम्नलिखित में से कौन सा कथन छोटा नागपुर पठार औद्योगिक क्षेत्र के संदर्भ में सही नहीं है?
यह क्षेत्र झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश तक फैला हुआ है।
'कानून के समक्ष समानता' की अवधारणा 'कानून के शासन' की अवधारणा का एक तत्व है। इसे किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था?
ए.वी. डाइसी
सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए। सूची-I a. चिपको आंदोलन b. बांडुंग सम्मेलन c. डॉ. पी.सी. महालनोबिस d. बॉम्बे प्लान सूची-II I. एफ्रो- एशियन सम्मेलन II. एक नियोजित अर्थव्यवस्था स्थापित करने के लिए 1944 में बड़े उद्योगपतियों द्वारा किया गया एक प्रस्ताव III. पेड़ों की कटाई रोकने के लिए एक पर्यावरण आंदोलन IV. अर्थशास्त्री जिनके नेतृत्व में दूसरी पंचवर्षीय योजना का मसौदा तैयार किया गया था नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
a - III, b - I, c-IV, d - II
14-15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को पण्डित जवाहर लाल नेहरू द्वारा दिया गया प्रसिद्ध भाषण कहा जाता है -
ट्रिस्ट विद डेस्टिनी
भारत के विभाजन के दौरान सांप्रदायिक क्षेत्रों में बँट गए शहर थेः-
लाहौर, अमृतसर और कलकत्ता
निम्नलिखित में से कौन एक खरीफ फसल नहीं है?
चना
रिक्त स्थान को सबसे उचित विकल्प से भरिए : 9, 28, 65, 126, ________
217
दिए गए प्रश्न में वह संख्या अक्षर समूह चुने जो अन्य से अलग है।
PH3
दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द का चयन कीजिएः जानवर : जंतुविज्ञान :: रक्त ः ?
हिमेटॉलॉजी
Complete the sentence by choosing the correct option: In reality the ______ benefits from advocating the need for taking breakfast.
food Industry
According to the conclusion of the passage, breakfast -
Skipping cannot harm you.
In America, obesity and tooth decay have assumed the proportion of an epidemic because of the -
Consumption of sugary cereals.
Bogus means ______.
False
भारत में पंचवर्षीय योजनाओं में से निम्न में से कौन से तीन वर्षों को योजना अवकाश घोषित किया गया था?
1966 से 1969
डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह सहायता योजना निम्नलिखित में से किस वर्ष में प्रारम्भ की गई थी?
2006
राजस्थान हथकरघा नीति ____ को लागू हुई थी।
17 सितंबर, 2022
निम्नलिखित में से कौन सी सुविधा राजस्थान संपर्क पोर्टल द्वारा प्रदान नहीं की जाती है?
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
निम्नलिखित में से किन दो राज्यों में माही परियोजना एक संयुक्त योजना है?
राजस्थान - गुजरात
कंप्यूटर की वह कौन-सी विशिष्टता है, जिसमें कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के कार्यों का सुगमता से निष्पादन करता है?
बहुमुखी
इनमें से कौन सा एक संवैधानिक निकाय नहीं है?
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
निम्नलिखित में से कौन सी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है?
अंग्रेजी
Choose the most appropriate option from below to complete the sentence: A formal letter concludes with a -
Signature
Fill in the blank by choosing the most appropriate option: He was indignant ______ being cheated by the smooth talk of the salesman.
at
Change the direct speech into indirect speech by selecting the most appropriate option from below: He said, "I do not wish to see any of you, go away."
He told that he did not wish to see any of them and ordered them to go away.
Change the sentence into passive voice by choosing the most appropriate option: They feed the seals at the zoo twice a day.
The seals are fed twice a day at the zoo.
यदि 7.5% वार्षिक ब्याज की दर से 8 वर्षों में एक राशि पर ₹ 7,500 साधारण ब्याज बनता है। यदि उसी धनराशि पर ब्याज 2.5% बढा दिया जाए तब 8 वर्षों में साधारण ब्याज क्या होगा?
₹ 10,000
भूस्थिर उपग्रहों का स्थापन पृथ्वी तल से ____ किमी ऊपर की दूरी पर किया जाता है।
36000
सान्द्र नाइट्रिक ऐसिड (aq) तांबे (कॉपर) से अभिक्रिया करके देता है-
कॉपर नाइट्रेट, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड एवं पानी
वर्णान्ध (कलर ब्लाइड) व्यक्ति निम्न रंगों के मध्य भेद करने में असमर्थ रहता है :
लाल और हरा रंग
निम्न में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो तृतीय अक्षर समूह से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार द्वितीय अक्षर समूह प्रथम अक्षर समूह से संबंधित है। WOUNDS: DNOSUW:: ALMIGHTY:?
AGHILMTY
11 से 70 में कुल कितनी संख्याएं हैं जो 7 से पूर्णतया भाज्य हैं परन्तु 3 से अभाज्य है?
छह
यदि एक भिन्न के अंश को 15% बढ़ा दिया जाए और इसके हर को 8% घटा दिया जाए तो भिन्न का मान 15/16 हो जाता है। मूल भिन्न ज्ञात कीजिए -
3/4
अमित, सुमित और विनय ₹ 2800 की धनराशि को 5 : 6 : 3 के अनुपात में विभाजित कर लेते हैं। यदि प्रत्येक के हिस्से में ₹ 200 जोड़ दिए जाएं तो राशि में उनके हिस्सों का नया अनुपात क्या होगा?
6:7:4
11 अवलोकनों का औसत 50 है।. यदि पहले छह अवलोकनों का औसत 40 है, और अंतिम छह अवलोकनों का औसत 55 है, तो छठा अवलोकन है:
20
निम्नलिखित प्रतिफल के लिए जस्ता तनु नाइट्रिक अम्ल (aq) से प्रतिक्रिया देता है
Zn(NO3)2 + H2O + N2O
क्रोमोसोम (गुणसूत्र) का निम्नलिखित में से कौन सा एक हिस्सा (अंश) नहीं हैं?
एफ, पार्टिकल
नाथुला पास (दरी) भारत के किस राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश में स्थित है?
सिक्किम
भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग के प्रमुख कौन हैं?
भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
निम्नलिखित में से कौन सा एक संवैधानिक पद नहीं है?
आर बी आई गवर्नर
निम्न में से दुनिया का सबसे बड़ा बसा हुआ नदी द्वीप कौन सा है?
माजुली
निम्न में से कौन सी नदी सिंधु नदी प्रणाली का भाग नहीं है ?
कोसी
निम्न में से राजस्थान की कौन सी झील खारे पानी की झील नहीं है?
पिचोला (पिछौला)
Identify the most appropriate idiom which can replace the underlined words: Rohit has the reputation of complicating and confusing things when any issue is raised in the meeting.
muddying the waters
Identify the word that can best substitute the given expression: One who is too strong to be defeated.
Invincible
Identify the most appropriate antonym of the given word from below: APATHY
Fervor
अमर और अकबर ने विपरीत दिशा में चलना शुरू किया । अमर 24 कि. मी. चला और अकबर 7 कि. मी. चला । तत्पश्चात अमर बाँये मुड़ा और 7 कि. मी. चला और अकबर दाँये मुड़कर 24 कि. मी. चला। दोनों अपने मूल बिंदु से कितनी दूरी पर हैं?
25 कि. मी.
A, B, C, D, E और F एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E और F केंद्र में हैं, और A और B छोर पर हैं। C, A के ठीक बाँये स्थान पर बैठा है। B के ठीक दाँये स्थान पर कौन बैठा है?
D
किस भारतीय संविधान संशोधन ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी?
15वाँ संविधान संशोधन
सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए। सूची-I a. वस्तु एवं सेवा कर b. परिसीमन आयोग c. भारतीय सर्वेक्षण (सर्वे ऑफ इंडिया) d. परमाणु ऊर्जा विभाग सूची-II I. अनुच्छेद 82 II. प्रधानमंत्री III. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग IV. अनुच्छेद 246 A नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
a - IV, b - I, c - III, d - II
प्रथम भारतीय अन्तरिक्षयान जो 3 सदस्यों को ले जाएगा और वह अंतरिक्ष में 3 दिनों के लिए रहेगा :
गगनयान
निम्नलिखित में से कौन-सा कार्बन का अपररूप (ऐलोट्रोप) नहीं है?
इथेनॉल
मेहंदी द्वारा गहरा भूरा अथवा थोड़ा लाल रंग देने हेतु निम्नलिखित में से कौन जिम्मेदार रहता है?
लॉसोन
निम्नलिखित में से कौन सा इनपुट उपकरण का उपयोग तापमान और आर्द्रता को फीड (इनपुट) करने के लिये किया जाता है ?
सेन्सर
साइबर सुरक्षा को, “सूचना प्रौद्योगिकी की सुरक्षा”, भी कहा जाता है। इसका उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाता है:
विभिन्न कंप्यूटरों के अनधिकृत उपागम को रोकने के लिए
निम्नलिखित में से किस वर्ष में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की स्थापना की गई थी?
1969
स्वामित्व योजना, किससे संबंधित है?
ग्रामीण इलाकों में आबाद भूमि का सीमांकन
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को मनाया जाता है।
24 अप्रैल
निम्नलिखित में से यथोचित संयोजन को चुनिए:
आर. आर. बी. - कृषि वित्त
1991 में, औद्योगिक क्षेत्र के विनियमन से पूर्व, केवल सार्वजनिक क्षेत्र के लिए कितने उद्योग आरक्षित थे? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
17
11वीं पंचवर्षीय योजना में कितनी वास्तविक वृद्धि दर प्राप्त की गई? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
8%
वस्तु एवं सेवा कर परिषद् एक संवैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अन्तर्गत की गई है?
279 A
राजस्थान राज्य में खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना कब से कार्यान्वित की गई?
13 जुलाई, 2022
सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए : सूची-I योजना a. शुद्ध के लिए युद्ध b. निरोगी राजस्थान अभियान c. इंदिरा रसोई योजना d. इंदिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना सूची-II क्रियान्वयन I. 26 अक्टूबर, 2020 II. 18 दिसंबर, 2019 III. 20 अगस्त, 2020 IV. 24 फरवरी, 2021 नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
a-I, b - II, c - III, d - IV
इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना (आई. जी. एन. पी.) को निम्नलिखित में से किसकी बेहतर, जीवन रेखा माना जाता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
पश्चिमी राजस्थान
राजस्थान में वर्ष 2007-2008 में प्रारम्भ किए गए गेहूँ और दालों के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एन. एफ. एस. एम.) के लिए GOZ एवं GOR के खाने के पैटर्न का अनुपात क्या है?
60:40
क्रिटिकल मिनरल्स सम्मेलन (समिट) 2024, किस शहर / केंद्रशासित प्रदेश में आयोजित किया गया?
नई दिल्ली
पूना समझौता, 1932 निम्नलिखित में से किन नेताओं से संबंधित था?
महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर
दलित वर्ग संगठन, किसने स्थापित किया?
डॉ. भीमराव अम्बेडकर
Choose the most appropriate option to complete the given sentence. They withheld his results. He __________ the proof of his age.
had not furnished
Choose the most appropriate option to complete the given sentence: There was __________ knock on __________ door. I opened it and found __________ small dark man in blue overcoat and __________ woollen cap.
a, the, a, a
Identify the most appropriate English translation of the given sentence:
He came outside for a breath of fresh air.
निम्नलिखित में से कौन-सी ध्वनियाँ अघोष हैं? a. छ b. ज c. त d. न e. प नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
केवल a, c और e
निम्नलिखित शब्दों को शब्दावली (डिक्शनरी) आयोजन के अनुसार व्यवस्थित कीजिएः a. Except c. Excess b. Expect d. Exit नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
a, c, d, b
वह वेन आरेख चुने जो दिए गए तीन वर्गों को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता हैः फूल, लाल, फल
तीन क्षैतिज रूप से संरेखित, अतिव्यापी वृत्त
आकृति (i) और (ii) के बीच एक निश्चित संबंध है। विकल्पों में से उपयुक्त आकृति का चयन करके आकृति (iii) और (iv) के बीच समान संबंध स्थापित करें। इसलिए विकल्पों में से उस आकृति का चयन करें जो (?) प्रश्नचिन्ह का स्थान ले। Problem Figure / समस्या आकृति
8 रेडियल रेखाओं और एक क्षैतिज रेखा वाला वृत्त
वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान संपूर्ण राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन. आर. एल. एम.) का क्रियान्वयन गरीबी उन्मूलन के लिए किया गया है।
ग्रामीण निर्धन
राजस्थान क्षेत्र में सहकारी आंदोलन की शुरूआत वर्ष में हुई । (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
1904
नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (I): सोडियम धातु को मिट्टी के तेल में संग्रहित किया जाता है क्योंकि यह अत्यधिक प्रतिक्रियात्मक होता है। कथन (II): सोडियम धातु नाइट्रोजन से प्रबलता से प्रतिक्रिया करता है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय, आज के राजस्थान (राजपूताना क्षेत्र) में कितनी रियासत थीं ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
19
“इण्डियन नेशनल आर्मी” (आई. एन. ए.) का गठन किसके द्वारा किया गया था? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
उस व्यक्ति का नाम बताइए,जो 1952 में पृथक आंध्र राज्य की स्थापना के लिए अनशन पर बैठ गये थे, और अनशन के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गयी थी।
पोट्टी श्रीरामुलु
नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (I): 1857 के विद्रोह (म्युतिनी) के संदर्भ में विद्रोह शब्द का तात्पर्य मुख्यतः नागरिक आबादी की बगावत से है। कथन (II): विद्रोह (म्युतिनी) सशस्त्र बलों के भीतर नियमों और विनियमों की सामूहिक अवज्ञा थी। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
जहाँ अंक कटे — इन पर 10 सवाल का अभ्यास करें:
| विषय | सवाल |
|---|---|
| तार्किक विवेचन, मानसिक योग्यता व गणित | 20 |
| भारत का भूगोल | 17 |
| सामान्य अंग्रेजी | 15 |
| इतिहास (भारत व राजस्थान) | 14 |
| भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान पर बल) | 13 |
| भारत की अर्थव्यवस्था | 11 |
| विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | 11 |
| राजस्थान की अर्थव्यवस्था | 10 |
| राजस्थान की कला, संस्कृति, साहित्य व विरासत | 8 |
| समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य | 8 |
| सामान्य हिन्दी | 6 |
| कम्प्यूटर ज्ञान | 5 |
| राजस्थान का भूगोल | 3 |
हाँ। यह RSSB की 2024 की परीक्षा का प्रश्न पत्र है — 141 सवाल (मूल 150 में से), उसी क्रम में जिस क्रम में छपे थे, और उत्तर कुंजी बोर्ड की अंतिम कुंजी से मिलाई गई है।
हर सवाल की आधिकारिक उत्तर कुंजी इसी पेज पर है — विकल्प चुनते ही सही उत्तर दिखता है, या "पूरी उत्तर कुंजी दिखाएँ" से सब एक साथ। हर सवाल का हल फ्री Google साइन-इन के बाद।
हाँ, पूरा पेपर फ्री है। सभी 141 सवाल बिना किसी भुगतान के पढ़े जा सकते हैं।
मूल पेपर में 150 सवाल थे; यहाँ 141 हैं। सवाल 4–6, 72, 90, 114–116, 140 छोड़े गए हैं — चित्र पर आधारित, बिना पुष्ट उत्तर कुंजी वाले, या जाँच में रोके गए सवाल। बिना चित्र या सही उत्तर के सवाल छापना गलत होता।
A11 उस बुकलेट का कोड है जिस पर यह पेपर छपा था। 2024 की इसी परीक्षा की बाकी सीरीज़ (A15, A17, B23) अलग प्रश्न पत्र हैं — उनमें लगभग कोई सवाल इस पेपर से नहीं मिलता, इसलिए हर सीरीज़ का अपना पेज है।
तार्किक विवेचन, मानसिक योग्यता व गणित से — 20 सवाल। हर विषय की पूरी गिनती ऊपर की तालिका में है।