विकल्प उसी क्रम में छपे हैं जिस क्रम में मूल प्रश्न पत्र में थे — पृष्ठ पर उनकी स्थिति के अनुसार नहीं। मूल पेपर के 150 में से 134 सवाल यहाँ हैं; सवाल 63–67, 131–140, 149 (चित्र वाले, बिना पुष्ट उत्तर वाले या जाँच में रोके गए) छोड़े गए हैं।
⬇ आधिकारिक प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करें RSSB बुकलेट 131C, 0.3 MB
निम्नलिखित में से कौन सा युग्म (राजनीतिक कार्यकर्त्ता – संबंधित रियासती राज्य) सुमेलित नहीं है?
भूपेन्द्रनाथ त्रिवेदी – कोटा
नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है अभिकथन (A) : दादाभाई नौरोजी ने लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना की। कारण (R) : वह ब्रिटिश जनमत को प्रभावित करना चाहते थे। उपरोक्त दो कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा एक सही है?
दोनों (A) और (R) सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
1857 की क्रांति को दबाने के लिए, बीकानेर के किस शासक ने अंग्रेज़ों को सैन्य सहायता दी?
सरदार सिंह
किसके नेतृत्व में, 25 अप्रैल, 1934, को कटराथल में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में हजारों महिलाओं ने भाग लिया?
किशोरी देवी
भरतपुर राज्य के स्वतंत्रता आंदोलन में निम्न में से कौन एक नेता थे?
किशन लाल जोशी
1916 में, मुस्लिम लीग और कांग्रेस के बीच समझौता किसने करवाया था?
बाल गंगाधर तिलक
जेल में अन्याय के खिलाफ भूख हड़ताल के कारण मारवाड़ लोक परिषद के किस नेता की मृत्यु 19 जून, 1942 को हुई?
बाल मुकुंद बिस्सा
मॉर्ले – मिंटो सुधारों का उद्देश्य था – (1) शिक्षा को बढ़ावा (2) प्रांतीय विधानसभा में दलितों के लिए आरक्षित सीटें (3) मुसलमानों के लिए अलग निर्वाचक मंडल (4) केन्द्रीय विधान परिषद में सदस्यों की संख्या में बढोत्तरी नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
यह प्रश्न RSSB ने अंतिम उत्तर कुंजी में हटा दिया था — इसके अंक किसी को नहीं मिले।
'जैसलमेर का गुंडाराज' पुस्तक के लेखक निम्न में से कौन थे?
सागरमल गोपा
निम्नलिखित में से क्या लॉर्ड कर्ज़न से संबंधित है?
1905 का बंगाल का विभाजन
संत हरिदास .................................... सम्प्रदाय के संस्थापक थे।
निरंजनी
इनमें से कौन मांड गायन में सिद्धहस्त नहीं है?
गुलाबो
ताणना एवं मोर बंधिया विवाह, निम्न में से किस जनजाति में प्रचलित हैं?
गरासिया
निम्नलिखित में से, बौद्ध धर्म से सम्बन्धित पुरातात्विक अवशेष कहाँ मिले हैं?
बैराठ (विराट नगर)
लोक कला मन्दिर कहाँ स्थित है?
उदयपुर
'बेली क्रिशन रुकमणी री' के रचयिता, किस शासक के दरबारी कवि थे?
अकबर
गोपाल सैनी का सम्बन्ध राजस्थान की किस हस्तकला से है?
ब्ल्यू पॉटरी
राजस्थान की पहली जनजाति बालक हॉकी अकादमी कहाँ स्थापित की गई है?
उदयपुर में
कर्नल टॉड के अनुसार, मीणाओं का मूल निवास स्थान निम्न में से कौन सा था?
काली खोह पर्वतमाला
बडोली (कोटा) के शिव मन्दिर का निर्माण किसने करवाया?
मिहिरकुल
"इला न देणी, आपणी, हालरिया हुलराय। पूत सिखावै पालणै, मरण बड़ाई माय॥" उपर्युक्त पंक्तियाँ किस ग्रन्थ से ली गई हैं?
वीर सतसई
सुमेलित कीजिए – लोक देवता (1) गोगाजी (2) पाबूजी (3) हड़बूजी (4) फत्ताजी जन्म स्थान (i) सांथू (ii) ददरेवा (iii) कोहू (iv) मूंडोल कूट -
1-ii, 2-iii, 3-iv, 4-i
कौन-सा (पशु मेला और जिला) सही सुमेलित नहीं है?
शिवरात्रि पशुमेला – सवाई माधोपुर
किस ग्रन्थकार ने अपने ग्रन्थों का नाम बीकानेर महाराजा अनूप सिंह के नाम पर रखा था?
भाव भट्ट
निम्नलिखित में से कौन सा कथन 'कालीबंगा सभ्यता' के विषय में सही नहीं है?
यह प्रश्न RSSB ने अंतिम उत्तर कुंजी में हटा दिया था — इसके अंक किसी को नहीं मिले।
राजस्थान में नरसिंह के नाम से प्रसिद्ध हैं -
कवि दुर्लभजी
'कनफटे जोगी' डमरू एवं सारंगी वाद्य यन्त्रों के साथ किस देवी के गीत गाते हैं?
जीण माता
मेवाड राज घराने के अन्त्येष्टि स्थल का नाम क्या है?
महासत्य
निम्नलिखित में से राजपूताना के किस क्षेत्र पर वरीक वंश ने शासन किया था?
बयाना
निम्नलिखित में से कौन सा (लोक नाट्य – स्थान) सुमेलित नहीं है?
तुर्रा कलंगी – मारवाड़
ओगनिया, अंगोटिया, सुरलिया, आभूषण पहने जाते हैं -
कानों में
महाराणा प्रताप ने चावण्ड को अपनी राजधानी कब बनाया था?
1585
आभानेरी तथा राजौरगढ़ के कलात्मक वैभव किस काल से सम्बन्धित हैं?
गुर्जर – प्रतिहार
'हम्मीर हठ' नामक ग्रन्थ किसने लिखा?
चन्द्रशेखर
निम्नलिखित युद्धों में से, उनके लड़े जाने के वर्ष के अनुसार पहले से आखिरी तक सही क्रम को चुनिए- (1) गागरोन का युद्ध (2) सारंगपुर का युद्ध (3) बयाना का युद्ध (4) मावली का युद्ध सही विकल्प चुनें -
2, 1, 3, 4
प्रथम उदय (उत्कृष्ट डबल डेकर वातानुकूलित यात्री) एक्सप्रेस ट्रेन किसके बीच चलती है?
बेंगलुरु और कोयंबटूर
मलाज खण्ड किस खनिज उत्पादन से संबंधित है?
तांबा
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना हुई थी-
12 जुलाई, 1982 को
निम्नलिखित में से कौनसा (राज्य – कोयला क्षेत्र) सही सुमेलित है?
ओडिशा – सम्बलपुर
भारत में कॉफी उत्पादक राज्यों का निम्नलिखित में से सही घटता हुआ क्रम कौनसा है?
कर्नाटक > केरल > तमिलनाडु > आंध्र प्रदेश
वेदान्थांगल पक्षी अभ्यारण्य स्थित है -
तमिलनाडु में
अगस्त 2022 की स्थिति के अनुसार, भारत में कितनी घोषित आर्द्र भूमियाँ हैं?
75
पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढालों पर किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
उष्णकटिबंधीय सदाबहार
भारत के किस राज्य में पवन ऊर्जा की सर्वाधिक क्षमता विद्यमान है?
गुजरात
सलाल परियोजना किस नदी पर स्थित है?
चिनाब
रातानाडा हवाईअड्डा अपनी सेवायें उपलब्ध कराता है -
जोधपुर को
जनगणना-2011 के अनुसार, राजस्थान में जिस जिले में ग्रामीण लिंगानुपात सबसे कम था, वह है -
धौलपुर
बीसलपुर बाँध का निर्माण किस वर्ष में पूर्ण हुआ?
1999
जल उपलब्धता के आधार पर कौन सा नदी बेसिन राजस्थान में द्वितीय स्थान पर है?
बनास बेसिन
कथन (A) : राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्रों में सागवान के वृक्ष अधिक पाये जाते है। कथन (R) : सागवान अधिक सर्दी व पाला सहन कर पाता है।
(A) सही है लेकिन (R) गलत है
राजस्थान के किस भाग में 'एण्टीसोल्स' मृदा पायी जाती है?
पश्चिमी
कौन सा (खनिज-खनन क्षेत्र) सुमेलित नहीं है?
रॉक फॉस्फेट – बरोडिया
आकल काष्ठ जीवाश्म उद्यान निम्न में से किस जिले में स्थित है?
जैसलमेर
गिरल लिग्नाइट ताप शक्ति परियोजना किस गांव में स्थित है?
थुम्बली गांव (बाड़मेर)
कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है?
Aw
राजस्थान में किस वृक्ष से 'कत्था' निकाला जाता है?
खैर
निम्नलिखित में से कौनसा (नदी – सम्बन्धित जिला) सुमेलित नहीं है?
वात्रक - बांसवाड़ा
राजस्थान में सोयाबीन उत्पादक प्रमुख क्षेत्र है -
हाड़ौती पठार
2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले हैं – (अवरोही क्रम)
जयपुर-जोधपुर-अलवर-नागौर
राजस्थान में ऑयल रिफायनरी की स्थापना कहाँ की जा रही है?
बाड़मेर
विधान सभा चुनाव में अस्पष्ट बहुमत के कारण राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया था?
1967
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की चयन समिति में निम्नलिखित में कौन शामिल नहीं होता है?
राज्यपाल
राजस्थान उच्च न्यायालय का उद्घाटन राजप्रमुख सवाई मानसिंह द्वारा................................ में किया गया था।
29 अगस्त, 1949
निम्नलिखित में से कौन, राजस्थान से राज्यसभा चुनाव 2022 में निर्वाचित नहीं हुआ था?
श्री सुभाष चन्द्रा वासनिक
निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है?
243 ZC - जिला योजना समिति का गठन
मानव गरीबी सूचकांक (एच.पी.आई.) वंचन को समग्र सूचकांक के रूप में मापता है -
दीर्घायु, ज्ञान और जीवन स्तर
योजना आयोग को, दिए गए संस्थान में से, किसके द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है?
नीति आयोग
माल और सेवा कर नेटवर्क (जी.एस.टी.एन.) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें – (i) यह एक गैर सरकारी, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। (ii) यह एक गैर लाभ कंपनी है। नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
दोनों (i) और (ii)
निम्नलिखित में से क्या भारतीय अर्थव्यवस्था की कृषि और संबद्ध सेवाओं में सम्मिलित नहीं है?
खाद्य प्रसंस्करण
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का एक उद्देश्य कुछ फसलों के उत्पादन में वृद्धि करना है, जो हैं -
चावल, गेहूँ, दालें और तिलहन
निम्नांकित में से किस देश ने वर्ष 2021-22 में भारत से सर्वाधिक निर्यात किए?
यू.एस.ए.
जनगणना 2011 के अनुसार, भारत के किस राज्य का लिंगानुपात सर्वाधिक है?
केरल
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्न पर विचार कीजिए (i) सार्वजनिक ऋण (ii) सार्वजनिक राजस्व (iii) खुले बाजार की क्रियाएं (iv) बैंक दर उपरोक्त में से कौन सा/से मौद्रिक नीति के घटक है/हैं?
(iii) और (iv)
भारत में राजकोषीय नीति किसके द्वारा तैयार की जाती है?
वित्त मंत्रालय
जी.एस.टी. पहचान नम्बर के संबंध में क्या सही नहीं है?
यह एक 16 अंक एवं अक्षरों का कोड है।
राजस्थान में 'मुख्यमंत्री राज नीर योजना' किस वर्ष में घोषित की गई?
2020
एच.पी.सी.एल. राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एच.पी.सी.एल.) एवं राजस्थान सरकार के मध्य कितनी इक्विटी भागीदारी का संयुक्त उद्यम है?
क्रमशः 74% एवं 26%
पंचायती राज के किस स्तर पर एक "साथिन" का चयन महिला विकास कार्यक्रमों के लिए 'मानदेय महिला कार्यकर्ता' के रूप में किया जाता है?
ग्राम पंचायत
भूजल प्रबंधन के लिए, हेली-बोर्न सर्वेक्षण तकनीक का प्रारंभ राजस्थान के किस जिले में किया गया है?
जोधपुर
राजस्थान में मक्का की खेती के प्रमुख जिले हैं -
चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और बूंदी
राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 'खादी प्लाज़ा' का निर्माण कहाँ किया जाएगा?
जयपुर
निम्नांकित में से किन्हें परवन बृहद् परियोजना से सिंचाई सुविधा मिलेगी?
झालावाड़, बारां और कोटा जिलों के 637 गाँवों को
वर्ष 2021-22 में राजस्थान में उद्योग क्षेत्र का स्थिर (2011-12) कीमतों पर सकल राज्य मूल्य वर्धन में क्षेत्रीय योगदान क्या है?
26.34%
राजस्थान में 'उत्सव भोज योजना' संबंधित है –
मिड-डे मील योजना
श्रम ब्यूरो, शिमला, सितंबर—2020 से राजस्थान के किन केन्द्रों के लिए औद्योगिक श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष–2016) जारी करता है?
अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – 2022 पर, नारी शक्ति पुरस्कार से निम्नलिखित में से, किसे सम्मानित किया गया है?
बतूल बेगम
'पद्म पुरस्कार – 2022' के अधोलिखित प्राप्तकर्ताओं में कौन राजस्थान से संबन्धित हैं?
चन्द्रप्रकाश द्विवेदी
वर्ष 2023 का जी-20 शिखर सम्मेलन निम्न में से किस देश में प्रस्तावित है?
भारत
मई 2022 में, त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया गया?
डॉ. माणिक साहा
जनवरी 2022 को, केन्द्र सरकार की 'पी.एम. वाणी योजना' का शुभारंभ राजस्थान के किस जिले में किया गया?
प्रतापगढ़
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 'अचंता शरथ कमल' को देने की घोषणा की गई, इनका संबंध किस खेल से है?
टेबल टेनिस
हाल ही में, जारी वैश्विक भूख सूचकांक 2022 में भारत का कौनसा स्थान रहा?
107वाँ
सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल को जुलाई 2022 में यूनेस्को ने विश्व विरासत सूची में शामिल किया है?
यह प्रश्न RSSB ने अंतिम उत्तर कुंजी में हटा दिया था — इसके अंक किसी को नहीं मिले।
2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स की मेजबानी निम्न में से कौन सा शहर करेगा?
टोक्यो
अगस्त 2022 तक भारत में कुल 75 रामसर स्थल हैं, इनमें से सर्वाधिक रामसर स्थल किस राज्य से हैं?
तमिलनाडु
पेज फॉल्ट तब होता है, जब -
पेज मैमारी में मौजूद नहीं है
निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?
डिजिटाइज़र एक आउटपुट युक्ति है।
डॉक्यूमेंट में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए एम.एस. वर्ड – 2019 की कुंजियों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें – I: END दबाने पर आप डॉक्यूमेंट के अंत पर पहुँचा दिये जाते हैं। II : PgDn दबाने पर आपको एक स्क्रीन नीचे पहुँचा दिया जाता है। III : कन्ट्रोल + होम (Ctrl + Home) दबाने पर आपको डाक्यूमेंट के शीर्ष पर पहुँचा दिया जाता है। उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
II तथा III
MS-Excel में फॉरमैट सेल्स डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करने के लिये किस कमांड का उपयोग करेंगे?
Ctrl + 1
द्वितीय जनन कम्प्यूटरों को किस दौरान विकसित किया गया था?
1959 से 1965
निम्नलिखित में से सत्य कथनों के समूह का चुनाव कीजिए (1) 5% - 8% एसिटिक अम्ल के जलीय विलयन को सिरका कहते हैं। (2) वसा के जल अपघटन से ग्लिसरॉल और कार्बोक्लिक अम्ल प्राप्त होते हैं। (3) टेफ्लॉन का उपयोग विलायक के रूप में किया जाता है। (4) CaOCI2 वॉशिंग पाउडर का रासायनिक सूत्र है।
1, 2
निम्नलिखित दो कथनों को पढ़े – I. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) को सूचना प्रोद्यौगिकी (आई.टी.) का सबसेट माना जाता है। II. किसी सॉफ्टवेयर के 'उपयोग के अधिकार' को कॉपीराइट कहा जाता है। उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
न तो I और ना ही II
200 मीटर लंबे तांबे के तार का प्रतिरोध 21 Ω है। यदि इसकी मोटाई (व्यास) 0.44 मि.मी. है, तो इसका विशिष्ट प्रतिरोध आसपास है -
1.6 × 10-8 Ω-m
भौतिक परिवर्तन का एक उदाहरण है।
चीनी का पानी में घुलना
दूध प्रोटीन के पाचन के लिए दिए गए एंजाइमों में से कौन-सा जिम्मेदार है?
रेनिन
एपिस फ्लोरिया निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
मधुमक्खी
निम्नलिखित में से कौन सा एक पशुओं में वायरल रोग है?
नीली जिह्वा रोग
सूची-। को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए - सूची - I (a) हाइड्रोजन बम (b) परमाणु बम (c) बंधन ऊर्जा (d) परमाणु भट्टी सूची - II (1) विखण्डन (2) संलयन (3) क्रान्तिक द्रव्यमान (4) द्रव्यमान क्षति कूट -
(a) – (2), (b) – (1), (c) – (4), (d) – (3)
जिंक के साथ सोडियम हाइड्रॉक्साइड की अभिक्रिया से क्या बनता है?
सोडियम जिंकेट और हाइड्रोजन गैस
प्रकाशसंश्लेषी रूप से सक्रिय विकिरण (पी.ए.आर.) का कितना प्रतिशत पौधों द्वारा ग्रहण किया जाता है?
2-10%
यदि सोहन, दो बकरियों को समान मूल्य पर बेचकर, एक बकरी पर 10% का लाभ कमाता है और दूसरी पर 10% की हानि भुगतता है, तो निम्न में से कौनसा सत्य है?
उसे 1% की हानि होती है
320 तथा 350 के मध्य की सभी सम संख्याओं का औसत है -
335
एक आयताकार मैदान का क्षेत्रफल 300 वर्ग मीटर है यदि विकर्ण की माप 25 मीटर हो, तो मैदान का परिमाप है -
70 मीटर
यदि 5 वर्ष का साधारण ब्याज, मूलधन के 20% के बराबर है, तो यह मूलधन के बराबर हो जाएगा -
25 वर्षों में
यदि x की आय, y की आय से 10% अधिक है तथा y की आय, z की आय से 20% कम है, तो x, y तथा z की आनुपातिक आय क्रमशः है -
22:20:25
एक निश्चित कूट भाषा में “479” का अर्थ “fruit is sweet” है, “248” का अर्थ “very sweet voice” है और “637” का अर्थ “eat fruit daily” है। “is” का कूट बराबर है -
9
एक पासे की दो विभिन्न स्थितियाँ नीचे दिखाई गई हैं। 5 के विपरीत फलक पर कौन सा अंक दिखाई देगा?
2
दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?
15
‘A' 10 मीटर पूर्व की ओर चलता है और फिर 10 मीटर अपने दायीं ओर जाता है। फिर हर बार अपनी बायीं ओर मुड़कर, वह क्रमशः 5, 15 और 15 मीटर चलता है। अब वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?
5 मी.
A, B, C, D, E और F एक पंक्ति में बैठे हुये हैं। E और F केन्द्र (मध्य) में बैठे हैं, A और B छोरों पर बैठे हैं, C, A के बायीं ओर बैठा है। B के दायीं ओर कौन बैठा हुआ है?
D
यदि 'CEG' को ‘TSR' एवं 'FHJ' को ‘QPO' लिखा जाता है, तो ‘IKM' को किस प्रकार लिखा जायेगा?
NML
उमंग ने उमा को कहा – "तुम मेरी माता के पौत्र की पत्नी हो।" उमंग का उमा से क्या संबंध है?
ससुर
यहाँ, एक कथन के पश्चात् दो तर्क । तथा॥ दिये हैं। आपको निश्चित करना है कि कौनसा/कौनसे तर्क मजबूत हैं तथा कौनसा तर्क कमजोर है। कथन : क्या लोगों द्वारा आयकर को टाल देना चाहिए? तर्क : ।. हाँ, कर अत्यधिक उच्च हैं। ॥. नहीं, यह कल्याण कार्यक्रमों को बाधित करेगा।
यदि केवल तर्क ॥ मजबूत है
निम्नलिखित संख्या श्रेणी का अगला पद है – 2, 12, 36, 80, 150, .... ?
252
यदि (+) का अर्थ (x), (÷) का अर्थ (+), (x) का अर्थ (−) और (-) का अर्थ (÷) है, तो 124 ÷ 32 - 8 + 2 × 11 का मान बराबर है –
121
Which of the following is a page related to chocolate?
Earth Loaf
Which of the following word in the passage means 'very desirable'?
enviable
The word with the meaning opposite to ‘shamefully' in the passage is -
unabashedly
Choose the alternative which best expresses the meaning of the underlined idiom/ phrase – The winning team decided to go for the jugular in the last quarter of the match.
attack all out
What is 'Pseudonym' in letter writing?
Fictitious name
Fill in the blank space with the correct determiner – friends he has are sincere.
The few
Match the sentences in the Column (A) with appropriate prepositions in Column (B) – Column (A) (Sentences) (a) The train met an accident. (b) Such an idea would never occur me. (c) He has been in this office a year. (d) Wise people do not believe superstitions. Column (B) (Prepositions) (i) for (ii) in (iii) with (iv) to
(a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)
Fill in the blank space with the correct phrasal verb from the given options – The meeting was because of bad weather.
called off
Choose the most appropriate option – Ashin said, "Shall I ever win a gold medal?" (Change into Indirect Speech)
Ashin wondered if he would ever win a gold medal.
जहाँ अंक कटे — इन पर 10 सवाल का अभ्यास करें:
| विषय | सवाल |
|---|---|
| राजस्थान की कला, संस्कृति, साहित्य व विरासत | 23 |
| राजस्थान का भूगोल | 18 |
| तार्किक विवेचन, मानसिक योग्यता व गणित | 15 |
| समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य | 12 |
| विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | 12 |
| भारत की अर्थव्यवस्था | 10 |
| इतिहास (भारत व राजस्थान) | 9 |
| भारत का भूगोल | 8 |
| राजस्थान की अर्थव्यवस्था | 8 |
| सामान्य अंग्रेजी | 8 |
| भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान पर बल) | 5 |
| कम्प्यूटर ज्ञान | 5 |
हाँ। यह RSSB की 2022 की परीक्षा का प्रश्न पत्र है — 134 सवाल (मूल 150 में से), उसी क्रम में जिस क्रम में छपे थे, और उत्तर कुंजी बोर्ड की अंतिम कुंजी से मिलाई गई है।
हर सवाल की आधिकारिक उत्तर कुंजी इसी पेज पर है — विकल्प चुनते ही सही उत्तर दिखता है, या "पूरी उत्तर कुंजी दिखाएँ" से सब एक साथ। हर सवाल का हल फ्री Google साइन-इन के बाद।
हाँ, पूरा पेपर फ्री है। सभी 134 सवाल बिना किसी भुगतान के पढ़े जा सकते हैं।
बोर्ड ने 3 सवाल अंतिम उत्तर कुंजी से हटा दिए थे। वे असली पेपर में थे, इसलिए यहाँ दिखाए गए हैं — चिह्नित करके, और स्कोर में नहीं गिने जाते।
मूल पेपर में 150 सवाल थे; यहाँ 134 हैं। सवाल 63–67, 131–140, 149 छोड़े गए हैं — चित्र पर आधारित, बिना पुष्ट उत्तर कुंजी वाले, या जाँच में रोके गए सवाल। बिना चित्र या सही उत्तर के सवाल छापना गलत होता।
131C उस बुकलेट का कोड है जिस पर यह पेपर छपा था। 2022 की इसी परीक्षा की बाकी सीरीज़ (131A, 131B, 131D) अलग प्रश्न पत्र हैं — उनमें लगभग कोई सवाल इस पेपर से नहीं मिलता, इसलिए हर सीरीज़ का अपना पेज है।
राजस्थान की कला, संस्कृति, साहित्य व विरासत से — 23 सवाल। हर विषय की पूरी गिनती ऊपर की तालिका में है।