विकल्प उसी क्रम में छपे हैं जिस क्रम में मूल प्रश्न पत्र में थे — पृष्ठ पर उनकी स्थिति के अनुसार नहीं। मूल पेपर के 150 में से 133 सवाल यहाँ हैं; सवाल 121, 123, 131–145 (चित्र वाले, बिना पुष्ट उत्तर वाले या जाँच में रोके गए) छोड़े गए हैं।
⬇ आधिकारिक प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करें RSSB बुकलेट 131A, 0.5 MB
निम्नलिखित में से कौनसा (राजनीतिक कार्यकर्ता – संबंधित देशी राज्य) सुमेलित नहीं है?
हरिमोहन माथुर – करौली
भरतपुर राज्य प्रजा संघ की स्थापना हुई -
1928 में
1857 की क्रांति के दौरान जयपुर के पॉलिटिकल ऐजेण्ट कौन थे?
विलियम ईडन
भारत के किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल के दौरान, हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित किया गया था?
लॉर्ड कैनिंग
1818 ई. में, कम्पनी की ओर से राजपूत राज्यों से संधि करने वाला अधिकारी था -
चार्ल्स मेटकाफ
हटुण्डी (अजमेर) में गांधी आश्रम की स्थापना ............ के द्वारा की गई।
हरिभाऊ उपाध्याय
विजयसिंह पथिक ने किस समाचार पत्र के माध्यम से बिजौलिया किसान आन्दोलन का प्रचार पूरे भारत में कर दिया था?
प्रताप
अधोलिखित कथनों को सावधानीपूर्वक पढ़िए – (i) 19वीं सदी के उत्तरार्द्ध में, मेवाड़ में देश हितेषिणी सभा की स्थापना की गयी। (ii) सभा का मुख्य उद्देश्य समाज सुधार था। सही कूट चुनिए –
दोनों कथन सत्य हैं
1857 की क्रांति में, अंग्रेज एवं जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को किसने पराजित किया?
ठाकुर कुशाल सिंह ने
निम्नलिखित ठिकानों में से किसने 'चॅवरी कर' लगाया?
बिजौलिया
'महणसर' प्रसिद्ध है –
सोने की चित्रकारी के लिए
शिक्षा संत के रूप में, प्रसिद्ध स्वामी केशवानन्द का जन्म कहाँ हुआ?
मंगलूना गाँव
'भारतीय लोक कला मण्डल संस्थान' कहां स्थित है?
उदयपुर
कार्तिक महीने में चन्द्रभागा पशु मेला राजस्थान में किस स्थान पर आयोजित होता है?
झालरापाटन
चित्तौड़गढ़ स्थित 'विजय स्तम्भ' पर पहला स्मारक डाक टिकट कब जारी किया गया?
1949
अकबर द्वारा निर्मित 'शुक्र तालाब' किस किले में स्थित है?
नागौर
लोद्रवा प्रसिद्ध है -
जैनियों के लिए
साहिबदीन नामक चित्रकार को मेवाड़ के किस शासक का संरक्षण प्राप्त था?
महाराणा जगतसिंह ।
'फल्कू बाई' का सम्बन्ध किस लोक नृत्य से है?
चरी नृत्य
निम्नलिखित में से कौन सा वाद्य यंत्र बाकी तीन से अलग है?
खड़ताल
निम्नलिखित में से किस षड़यंत्र केस में प्रतापसिंह बारहठ को कारावास दिया गया?
बनारस षड़यंत्र मुकदमा
निम्नलिखित में से कौनसा (आभूषण - मानव अंग) सुमेलित नहीं है?
रमझोल – कलाई
श्रीधर अंधारे को किस चित्रशैली को प्रकाश में लाने का श्रेय दिया जाता है?
देवगढ
सुमेलित कीजिए - कुलदेवी (1) करणी माता (2) सकराय माता (3) आई माता (4) नारायणी माता जाति (i) नाई (ii) सीरवी (iii) खण्डेलवाल (iv) चारण
1-iv, 2-iii, 3-ii, 4-i
'बातां री फुलवारी' कितने खण्डों में विभक्त है?
14
गोविंद देव मन्दिर, जयपुर एवं मदन मोहन मन्दिर, करौली का सम्बन्ध किस सम्प्रदाय से है?
गौड़ीय
केसरी सिंह बारहठ ने 'चेतावनी रा चुंगटिया' किसको सम्बोधित करके लिखा?
महाराणा फतेह सिंह
'जोधपुर का महामन्दिर' उपासना स्थल है -
नाथ संप्रदाय का
'बढ़ार' क्या है?
विवाह पर आयोज्य भोज
निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
पृथ्वीराज विजय – चन्दबरदाई
'मुगती' नामक कविता संग्रह के रचयिता हैं -
मीठेश निर्मोही
भील जनजाति के पुरुष कमर पर जो वस्त्र लपेटा करते हैं, उसे क्या कहा जाता हैं?
खोयतु
चार हाथों वाला लोकदेवता किसे कहा जाता है?
कल्ला जी
साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक, काज़ी हमीदुद्दीन नागौरी, किस सूफी सिलसिले के थे?
सुहरावर्दी
मलिक शाह की मस्जिद कहाँ स्थित है?
जालौर
यदि भारतीय मानक समय (IST) को निर्धारित करने वाली देशान्तर रेखा को प्रधान देशान्तर रेखा का दर्जा दिया जाए, तो अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का देशान्तर क्या होगा?
97°30' पूर्व
भारत में शुष्क क्षेत्र कृषि की जाती है -
35 से.मी. से 75 से.मी. वार्षिक वर्षा क्षेत्रों में
भारत को 15 कृषि–जलवायु प्रदेशों में विभक्त किया गया है -
योजना आयोग द्वारा
भारत की प्रथम जैतून रिफायनरी, राजस्थान में स्थापित की गई थी -
लूणकरणसर में
भारत में सर्वाधिक रागी उत्पादक राज्य है -
कर्नाटक
निम्नलिखित में से कौन सा (स्थानान्तरी कृषि – क्षेत्र) सुमेलित नहीं है?
कुमारी मध्य प्रदेश
'पाक स्ट्रेट' अवस्थित है -
भारत और श्रीलंका के मध्य
निम्नलिखित पहाड़ियों में से कौन सी 'सतपुड़ा श्रृंखला' का भाग नहीं है?
भारनेर
भारत के किस राज्य में कुल क्षेत्रफल में वनों का क्षेत्रफल प्रतिशत सर्वाधिक है?
मिजोरम
'शिवसमुद्रम' जलप्रपात किस नदी पर अवस्थित है?
कावेरी
निम्नलिखित में से राजस्थान के किन जिलों के समूह में मुख्यतः कच्छारी मृदा पाई जाती है?
भरतपुर – धौलपुर
जनगणना 2011 के अनुसार, राजस्थान में लिंगानुपात-
राष्ट्रीय औसत से 15 बिन्दू कम है।
2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत है -
13.5
'ईसरदा बाँध परियोजना' किन जिलों में निर्मित किया गया है?
टोंक और सवाई माधोपुर
निम्नांकित में से कौनसा (स्थलाकृति – अवस्थिति) सही सुमेलित नहीं है?
लसाड़िया पठार राजसमन्द
राजस्थान के निम्नलिखित में से किन जिलों में 'इन्सेप्टीसोल्स मृदा' पायी जाती है?
पाली, भीलवाड़ा और सिरोही
कौनसा (खनिज – खनन क्षेत्र) सही सुमेलित नहीं है?
तामड़ा – कालागुमान
शेरगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है?
बारां
राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि – जलवायु प्रदेश कौनसा है?
अति शुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र
'बीथड़ी पवन ऊर्जा परियोजना' राजस्थान के किस जिले में स्थापित की गई है?
जोधपुर
राजस्थान में कौन से जिलों में जनसंख्या घनत्व 100 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से कम पाया जाता है (जनगणना – 2011 के अनुसार)?
जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर
राजस्थान राज्य पर्यावरण नीति किस वर्ष में घोषित की गई?
2010
राजस्थान के किस भाग में मक्का का सर्वाधिक उत्पादन होता है?
दक्षिणी तथा दक्षिणी पूर्वी
2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के किस जिले में न्यूनतम ग्रामीण लिंगानुपात था?
धौलपुर
खस की घास मुख्य रूप से राजस्थान में पाई जाती है -
भरतपुर और टोंक वन विभाग में
राजस्थान में नगर पालिका, अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए किसी बैठक के गठन के लिए गणपूर्ति उसमें मतदान के हकदार व्यक्तियों की कुल संख्या की............ोगी।
तीन चौथाई (3/4)
राजस्थान विधान सभा के प्रथम प्रोटेम स्पीकर कौन थे?
महाराव संग्राम सिंह
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसमें कौन शामिल नहीं होता है?
उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
राजस्थान राज्य सूचना आयोग सूचना नहीं देने पर अधिकतम कितनी राशि का जुर्माना आरोपित कर सकता है?
25,000
राजस्थान में राज्य वित्त आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
के. के. गोयल
राजस्थान में नियोजन विभाग की स्थापना कब हुई?
1953
कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए - (I) टीकाराम पालीवाल राजस्थान में एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं। (II) हरिशंकर भाभड़ा राजस्थान में अब तक सबसे लम्बे समय तक उपमुख्यमंत्री रहे हैं। निम्न में से कौनसा विकल्प सही है?
। व ।। दोनों कथन सही हैं
राजस्थान लोकसेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के अंतर्गत प्रथम अपीलीय प्राधिकारी के निर्णय के विरुद्ध कितने दिनों में द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी को अपील की जा सकती है?
60 दिन
राजस्थान के राज्यपाल पदेन कुलाधिपति होते हैं -
राजस्थान के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के।
निम्न में से राजस्थान के किस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सर्वाधिक बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया?
भैरों सिंह शेखावत
'निपुण भारत मिशन' कार्यान्वित किया जा रहा है -
शिक्षा मंत्रालय द्वारा
एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
सचिव, वित्त मंत्रालय
ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य है -
असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना
15वें वित्तीय आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
एन. के. सिंह
राष्ट्रीय केसर मिशन निम्नलिखित में से किसकी उप-योजना के रूप में लांच किया गया?
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
'प्लांड इकोनॉमी फॉर इंडिया' पुस्तक किसने लिखी?
एम. विश्वेश्वरैया
निम्नलिखित में से कौनसा भारत में हरित क्रांति से संबंधित है?
उच्च उत्पादकता किस्मों के बीज
बहुआयामी गरीबी सूचकांक की अवधारणा किस वर्ष शुरू की गई थी?
2010
केन्द्रीय बैंक द्वारा निम्न में से कौनसी साख नियंत्रण की परिमाणात्मक विधि है?
बैंक दर
सन् 1960-61 में, 'गहन कृषि जिला कार्यक्रम' के अंतर्गत कितने जिलों को समाहित किया गया?
सात जिले
वर्तमान में राजस्थान में आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में किस प्रणाली को अपनाया जा रहा है?
जिला स्तरीय आर्थिक प्रणाली
मनरेगा की तर्ज पर राजस्थान के शहरी निकायों की सीमा में रहने वाले परिवारों को वित्तीय सहयोग के लिए कौनसी योजना लागू की गई हैं?
इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना
राजस्थान के किस जिले में, जियो लॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया 2021 के नवीनतम सर्वेक्षण में, सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन के विशाल भण्डार मिले हैं?
जैसलमेर
सुमेलित कीजिये – (1) अजरख प्रिंट (I) कैथून (2) पावरलूम कपड़ों पर छपाई (II) जोधपुर (3) मोठड़ा (III) बालोतरा (4) मसूरिया (IV) बाड़मेर सही विकल्प चुनें –
(1) – (IV), (2) – (III), (3) – (II), (4) – (I)
निम्नलिखित में से कौन सा (सिंचाई परियोजना – जिला) सुमेलित नहीं है?
परवन लिफ्ट – जयपुर
'भोर' (बी.एच.ओ.आर.) कार्यक्रम जो कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर के समन्वय से चलाया जा रहा है, का उद्देश्य है -
भिक्षुकों का पुनर्वास
मूंगफली के उत्पादन में राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
द्वितीय
राजस्थान में संचालित सूखा संभाव्य क्षेत्र कार्यक्रम (डी.पी.ए.पी.) की वित्तीय व्यवस्था के लिए केन्द्र एवं राज्य का हिस्सा कितना रखा गया है?
75:25
राजस्थान में सीमेंट का प्रथम कारखाना कहाँ स्थापित हुआ था?
लाखेरी
निम्न में से कौन इंदिरा गांधी नहर परियोजना का प्रस्तावित लाभार्थी जिला नहीं है?
पाली
हाल ही में खबरों में रहा 'परख' निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
शिक्षा
अडानी हाइब्रिड एनर्जी की सहायक कंपनी ने किस स्थान पर भारत का पहला पवन–सौर हाइब्रिड पावर प्लांट स्थापित किया?
जैसलमेर
निम्नांकित में से कौन सा कथन सत्य है? (i) 6 अगस्त, 2022 को जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली (व्यक्ति के अनुसार) (ii) जगदीप धनखड़ का संबंध झुन्झुनू जिले से है तथा राजस्थान से उपराष्ट्रपति बनने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। (iii) यह लोकसभा सांसद, राजस्थान विधानसभा के सदस्य व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे हैं। (iv) वर्तमान में संसद के दोनों ही सदनों के अध्यक्ष राजस्थान से हैं।
ii, iii, iv
वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कौन हैं?
एण्टोनियो गुटेरेस
सीमा सुरक्षा बल द्वारा जनवरी, 2022 में राजस्थान की सीमा पर कौन सा अभियान चलाया गया?
ऑपरेशन सर्द हवा
के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 32वाँ बिहारी पुरस्कार, डॉ. माधव हाड़ा को प्रदान किया गया, उनकी किस कृति के लिए?
पचरंग चोला पहर सखी री
निम्न में से किस रेल्वे स्टेशन को हाल ही में प्लेटिनम ग्रीन रेल्वे स्टेशन रेटिंग दी गई है?
हैदराबाद
जनवरी 2023 में 108वीं इंडियन साइंस कांग्रेस आयोजित होगी -
नागपुर में
हाल ही में (9 अप्रैल, 2022 को) राजस्थान के निम्नलिखित में से किस लोक संगीत कलाकार को 'संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' प्रदान किया गया?
गाज़ी खान बरना
फ्रेन्च ओपन – 2022 में महिला एकल की विजेता कौन हैं?
इगा स्वियातेक
निम्नलिखित में से किस समूह में ग्राफिकल फाइल एक्सटेंशन है?
जे.पी.जी., जी.आई.एफ., बी.एम.पी.
स्तम्भ – । तथा स्तम्भ –॥ का मिलान करें – स्तम्भ – । (a) बार कोड्स (b) ओ.एम.आर. (c) एम.आई.सी.आर. (d) क्यू.आर. कोड (e) ओ.सी.आर. स्तम्भ – ॥ (1) वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षाएं (2) ऑनलाइन पेमेंट्स (3) डिपार्टमेंटल स्टोर के लेबल (4) बैंक के चेक (5) छपे हुए पेज का एडिटेबल टेक्स्ट में रूपान्तरण
(a)-(3), (b)-(1), (c)-(4), (d)-(2), (e)-(5)
एम.एस.-वर्ड – 2019 के संदर्भ में, अंतिम परिवर्तन के स्थान पर जाने के लिए, की स्ट्रोक है –
शिफ्ट + F5
एम.एस.-एक्सेल में निम्न में से कौनसा सही फॉर्मुला है?
= POWER (2,3)
NTFS का मतलब ............ है और इसे ............ द्वारा विकसित किया गया था।
न्यू टेक्नोलॉजी फाइल सिस्टम; माइक्रोसॉफ्ट
लाई – फाई के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें – (i) डेटा ट्रांसफर करने के लिए यह सामान्य बल्ब का उपयोग करता है। (ii) यह तकनीक प्रकाश के दृश्यमान स्पेक्ट्रम का उपयोग करती है। (iii) लाई-फाई की गति वाई-फाई की तुलना में धीमी है। (iv) लाई-फाई, वाई-फाई से सस्ती तकनीकी होगी। सही वाक्य का चयन कीजिए –
(ii) और (iv)
जैव विविधता से सम्बन्धित सही कथन का चयन करें –
जैव विविधता भूमध्य रेखा की ओर बढ़ती है
अल्पविराम के आकार के जीवाणु कहलाते हैं –
विब्रियो
दो शाखाओं वाले समानांतर परिपथ का प्रतिरोध 12 ओम है। यदि एक शाखा का प्रतिरोध 18 ओम है, तो दूसरी शाखा का प्रतिरोध क्या है?
36 ओम
यदि कोई वस्तु स्वतंत्र रूप से पृथ्वी पर गिरती है, तो उसकी कुल ऊर्जा –
स्थिर रहती है
कॉलम (I) में दिए गए रासायनिक पदार्थों का कॉलम (II) में दिए गए उपयुक्त अनुप्रयोग से मिलान करें। कॉलम (1) (a) ब्लीचिंग पाउडर (b) बेकिंग सोडा (c) वॉशिंग सोडा (d) सोडियम क्लोराइड कॉलम (II) (i) कांच बनाने में (ii) H2 और CI2 के उत्पादन में (iii) विरंजनीकरण में (iv) एंटासिड
a- (iii), b - (iv), c – (i), d – (ii)
निम्न पर विचार करें – 1. मीथेन 2. नाइट्रस ऑक्साइड 3. हेलोन्स निम्न में से कौन समतापमंडलीय ओजोन के ह्रास के लिए उत्तरदायी है/हैं?
1, 2 और 3
'OTEC' का अर्थ है –
ओशन थर्मल एनर्जी कन्वर्शन
.......बच्चों में सबसे बड़ा होता है, लेकिन यौवन की शुरुआत के साथ, यह अंततः सिकुड़ जाता है और वसा द्वारा प्रतिस्थापित हो जाता है।
थाइमस
इसरो (ISRO) के बारे में सही कथन/कथनों का चयन कीजिए (1) इसरो द्वारा पहले भारतीय उपग्रह का निर्माण किया गया और इसे 1975 में यू.एस.ए. (USA) द्वारा प्रक्षेपित किया गया। (2) एन्ट्रिक्स कॉरपोरेशन इसरो की विपणन शाखा है। (3) इसरो की मास्टर कन्ट्रोल फेसिलिटी, हासन में स्थित है।
2, 3
एक व्यापारी कुर्सी के अंकित मूल्य पर क्रमशः 20% एवं 10% की छूट देता है। यदि कुर्सी का मूल्य 2,000₹ है, तो ग्राहक को कितना मूल्य चुकाना पड़ेगा?
1,440
यदि हम शिक्षक को छोड़ दें, तो 40 छात्रों और एक शिक्षक की कक्षा की औसत आयु 0.5 वर्ष कम हो जाती है। यदि प्रारंभिक औसत आयु 18 वर्ष है, तो शिक्षक की आयु क्या है?
38 वर्ष
एक निश्चित राशि पर 5% की दर से दो वर्षों के लिए साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बीच का अंतर 25 है, राशि क्या है?
10,000
दो उम्मीदवारों ने एक चुनाव लड़ा। उनमें से एक ने कुल डाले गये मतों के 65% मत प्राप्त किये और 420 मतों से विजयी हो गया। यदि कोई मत अमान्य घोषित नहीं किया गया, तो डाले गए कुल मतों की संख्या क्या है?
1400
यदि A की आय, B की आय से 3/5 गुना है तथा C की आय, B की आय से 6/5 गुना है, तो C की आय का A की आय से अनुपात है -
2:1
कथन – गुणवत्ता का एक मूल्य टैग होता है। भारत शिक्षा के लिए बहुत सारा धन आवंटित कर रहा है। निष्कर्ष : I. भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में जल्द ही सुधार होगा। II. अकेले वित्त पोषण शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ा सकता है।
केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
दिए गए विकल्पों में से '?' के स्थान पर संबंधित अक्षरों को चुनिए - HJLN: SQOM:: DFHJ:?
WUSQ
राहुल बिंदु R से चलना शुरू करता है, जो बिंदु T के पश्चिम में 16 मी. है। बिंदु R से, वह 20 मी. दक्षिण की ओर चलता है, दायें मुड़ता है और 10 मी. चलता है। फिर वह दायें मुड़ता है, 6 मी. चलता है और बिंदु C पर रुक जाता है। गौरव बिंदु A से चलना शुरू करता है, जो बिंदु T के 8 मी. दक्षिण में है। बिंदु A से, वह 10 मी. पूर्व की ओर चलता है, दायें मुड़ता है और 6 मी. चलता है। फिर वह दायें मुड़ता है और 26 मी. चलता है और बिंदु B पर रुक जाता है। बिंदु C और बिंदु B के बीच की दूरी कितनी है?
10 मी.
किसी सांकेतिक भाषा में यदि TRIPPLE का अर्थ DMOQHSS है, तो उसी भाषा में VICTORY का अर्थ क्या होगा?
XSNUBJU
A, B की बहन है। C, B की माता है। D, C का पिता है। E, D की माता है। A किस प्रकार D से संबंधित है?
पौत्री
21 पुरुषों की एक पंक्ति में मनीष को दायीं ओर चार स्थान सरकाया गया। अब वह बायीं छोर से 12 वें स्थान पर है। पंक्ति में दायें छोर से उसका पूर्व में स्थान क्या था?
14वीं
दिए गए विकल्पों में से दी गई श्रृंखला में गलत संख्या ज्ञात कीजिए - 14, 39, 84, 155, 260
260
निम्न चित्र में कितने त्रिभुज है?
16
Give one word substitute for A large number of fish swimming together.
shoal
Choose the meaning of the underlined phrase/Idiom – I am going to stay at home because I am feeling under the weather today.
sick
Choose the correct answer from the given options – The teacher said to the students, "Take back your books". (Change into indirect speech)
The teacher asked the students to take back their books.
Fill in the blank spaces in the given sentence choosing correct answer from the given options – "................................ tiger is ........................ fierce wild animal".
the, a
Choose the correct option: They made me laugh. (Change into passive voice)
I was made to laugh.
जहाँ अंक कटे — इन पर 10 सवाल का अभ्यास करें:
| विषय | सवाल |
|---|---|
| राजस्थान की कला, संस्कृति, साहित्य व विरासत | 25 |
| राजस्थान का भूगोल | 14 |
| समसामयिक घटनाएं एवं नागरिक कर्तव्य | 12 |
| तार्किक विवेचन, मानसिक योग्यता व गणित | 12 |
| विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | 11 |
| भारत की अर्थव्यवस्था | 11 |
| इतिहास (भारत व राजस्थान) | 10 |
| भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान पर बल) | 10 |
| भारत का भूगोल | 9 |
| राजस्थान की अर्थव्यवस्था | 8 |
| कम्प्यूटर ज्ञान | 5 |
| सामान्य अंग्रेजी | 5 |
हाँ। यह RSSB की 2022 की परीक्षा का प्रश्न पत्र है — 133 सवाल (मूल 150 में से), उसी क्रम में जिस क्रम में छपे थे, और उत्तर कुंजी बोर्ड की अंतिम कुंजी से मिलाई गई है।
हर सवाल की आधिकारिक उत्तर कुंजी इसी पेज पर है — विकल्प चुनते ही सही उत्तर दिखता है, या "पूरी उत्तर कुंजी दिखाएँ" से सब एक साथ। हर सवाल का हल फ्री Google साइन-इन के बाद।
हाँ, पूरा पेपर फ्री है। सभी 133 सवाल बिना किसी भुगतान के पढ़े जा सकते हैं।
मूल पेपर में 150 सवाल थे; यहाँ 133 हैं। सवाल 121, 123, 131–145 छोड़े गए हैं — चित्र पर आधारित, बिना पुष्ट उत्तर कुंजी वाले, या जाँच में रोके गए सवाल। बिना चित्र या सही उत्तर के सवाल छापना गलत होता।
131A उस बुकलेट का कोड है जिस पर यह पेपर छपा था। 2022 की इसी परीक्षा की बाकी सीरीज़ (131B, 131C, 131D) अलग प्रश्न पत्र हैं — उनमें लगभग कोई सवाल इस पेपर से नहीं मिलता, इसलिए हर सीरीज़ का अपना पेज है।
राजस्थान की कला, संस्कृति, साहित्य व विरासत से — 25 सवाल। हर विषय की पूरी गिनती ऊपर की तालिका में है।