RealNorthAndroid App
RPSC · 2018

RPSC सहायक कृषि अधिकारी 2018 — प्रश्न पत्र Paper I, उत्तर कुंजी सहित

सीरीज़Paper I
प्रश्न 118भाषा हिन्दीउत्तर कुंजी आधिकारिक, मिलान पूर्ण

विकल्प उसी क्रम में छपे हैं जिस क्रम में मूल प्रश्न पत्र में थे — पृष्ठ पर उनकी स्थिति के अनुसार नहीं। मूल पेपर के 120 में से 118 सवाल यहाँ हैं; सवाल 64, 109 (चित्र वाले, बिना पुष्ट उत्तर वाले या जाँच में रोके गए) छोड़े गए हैं।

RPSC सहायक कृषि अधिकारी का 10 सवाल का फ्री क्विज़ देंअसली PYQ से · अंत में आपका स्कोर · Google से फ्री साइन-इनक्विज़ शुरू करें
हल करते चलें — विकल्प पर टैप करेंतुरंत पता चलेगा सही या गलत, बोर्ड की आधिकारिक उत्तर कुंजी से।
फ्री मॉक — रोज़ सुबह 8 बजे10 असली PYQ · बिना लॉगिन · हर दिन नया सेटTelegram पर जुड़ें
प्रश्न118
  1. 1.
    हिन्दी भाषाउपसर्ग, प्रत्यय एवं शब्द रचनापेपर में प्रश्न no. 1

    किस शब्द में 'वि' उपसर्ग नहीं है ?

    1. A(1) विशाखा
    2. B(2) विश्वास
    3. C(3) विधान
    4. D(4) विद्या
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) विद्या

  2. 2.
    हिन्दी भाषाउपसर्ग, प्रत्यय एवं शब्द रचनापेपर में प्रश्न no. 2

    किस विकल्प में 'उपसर्ग और प्रत्यय दोनों का प्रयोग हुआ है ?

    1. A(1) विशिष्टता
    2. B(2) प्राथमिकता
    3. C(3) वैश्विकता
    4. D(4) नैतिकता
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) विशिष्टता

  3. 3.
    हिन्दी भाषाउपसर्ग, प्रत्यय एवं शब्द रचनापेपर में प्रश्न no. 3

    किस शब्द में एक से अधिक उपसर्ग हैं ?

    1. A(1) उपस्थिति
    2. B(2) अवतरण
    3. C(3) अभिभाषण
    4. D(4) व्याकरण
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) व्याकरण

  4. 4.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 4

    इनमें से कौन सा समास-विग्रह सही नहीं है ?

    1. A(1) धर्मविमुख = धर्म से विमुख
    2. B(2) आपबीती = आप पर बीती
    3. C(3) हवनसामग्री = हवन की सामग्री
    4. D(4) जलधारा = जल की धारा
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) हवनसामग्री = हवन की सामग्री

  5. 5.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 5

    कौन सा समास-विग्रह गलत है ?

    1. A(1) चौराहा = चार हैं जो रास्ते
    2. B(2) तपोधन = तप (तपस्या) ही धन है जिसका
    3. C(3) नीलोत्पल = नीला है जो उत्पल
    4. D(4) राष्ट्रभक्ति = राष्ट्र के लिए भक्ति
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) चौराहा = चार हैं जो रास्ते

  6. 6.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 6

    इनमें कौन सा सामासिक पद सही नहीं है ?

    1. A(1) युद्ध में स्थिर है जो = युधिष्ठिर
    2. B(2) जितना संभव हो = यथासाध्य
    3. C(3) जीवन पर्यन्त = आजीवन
    4. D(4) शीत और उष्ण = शीतोष्ण
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) जितना संभव हो = यथासाध्य

  7. 7.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 7

    कौन सा समास-विग्रह गलत है ?

    1. A(1) कालीमिर्च = काली है जो मिर्च
    2. B(2) सभामंडप = सभा के लिए मंडप
    3. C(3) मनमाना = मन से माना हुआ
    4. D(4) बलिपशु = पशु की बलि
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) बलिपशु = पशु की बलि

  8. 8.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 8

    इनमें कौन सा सामासिक पद सही नहीं है ?

    1. A(1) चार हैं आनन जिसके = चतुरानन
    2. B(2) लम्बा है उदर जिसका = लम्बोदर
    3. C(3) दश हैं मुख जिसके = दशानन
    4. D(4) तीन हैं नेत्र जिसके = त्रिनेत्र
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) दश हैं मुख जिसके = दशानन

  9. 9.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 9

    कौन सा समास-विग्रह सही है ?

    1. A(1) घुड़दौड़ = घोड़ों के लिए दौड़
    2. B(2) चिड़ीमार = चिड़ियों को मारने वाला
    3. C(3) गंगास्नान = गंगा का स्नान
    4. D(4) रणनिमंत्रण = रण का निमंत्रण
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) चिड़ीमार = चिड़ियों को मारने वाला

  10. 10.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 10

    निम्नलिखित में से 'विद्या-विधा' का सही अर्थ भेद कौन सा है ?

    1. A(1) ज्ञान-ढंग
    2. B(2) ढंग-ज्ञान
    3. C(3) रीति-ज्ञान
    4. D(4) ज्ञान-विज्ञान
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) ज्ञान-ढंग

  11. 11.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 11

    निम्नलिखित में से 'शिरा-सिरा' युग्म का सही अर्थ-भेद है :

    1. A(1) छोर - नाड़ी
    2. B(2) नाड़ी - छोर
    3. C(3) सिर - हलुआ
    4. D(4) हलुआ - सिर
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) नाड़ी - छोर

  12. 12.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 12

    कौन सा शब्द 'कुबेर' का पर्यायवाची नहीं है ?

    1. A(1) किन्नरेश
    2. B(2) कोविद
    3. C(3) धनाधिप
    4. D(4) यक्षराज
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) कोविद

  13. 13.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 13

    'संन्यासी' का पर्यायवाची शब्द नहीं है

    1. A(1) परिव्राजक
    2. B(2) वैरागी
    3. C(3) यति
    4. D(4) महीपति
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) महीपति

  14. 14.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 14

    'हरिण' का पर्यायवाची शब्द है

    1. A(1) विहग
    2. B(2) खग
    3. C(3) हंस
    4. D(4) मृग
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) मृग

  15. 15.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 15

    'बादल' का पर्यायवाची शब्द कौन सा है ?

    1. A(1) पयोधि
    2. B(2) नीरज
    3. C(3) पयोद
    4. D(4) अब्ज
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) पयोद

  16. 16.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 16

    निम्नलिखित में से 'मेल-मैल' युग्म का सही अर्थ-भेद है :

    1. A(1) गंदगी - एकता
    2. B(2) एकता - गंदगी
    3. C(3) स्वभाव - आदत
    4. D(4) मैला - कुचैला
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) एकता - गंदगी

  17. 17.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 17

    'गृह-ग्रह' शब्द-युग्म का अर्थ-भेद है

    1. A(1) तारा - घर
    2. B(2) घर - सूर्यग्रहण
    3. C(3) सूर्य - तारा
    4. D(4) घर - तारा
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) घर - तारा

  18. 18.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 18

    'सुमन-सुअन' शब्द-युग्म का अर्थ-भेद है

    1. A(1) पुष्प - हनुमान
    2. B(2) पुष्प - पुत्र
    3. C(3) पुष्प - जंगल
    4. D(4) पुष्प - सुगंध
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) पुष्प - पुत्र

  19. 19.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 19

    निम्नलिखित में से किस विकल्प में 'नामवर' शब्द का विलोम है ?

    1. A(1) नामी
    2. B(2) बदनाम
    3. C(3) अनिपुण
    4. D(4) दबंग
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) बदनाम

  20. 20.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 20

    निम्नलिखित में से किस विकल्प में 'अधम' शब्द का विलोम है ?

    1. A(1) उधम
    2. B(2) सधम
    3. C(3) उत्तम
    4. D(4) अगम
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) उत्तम

  21. 21.
    हिन्दी भाषापर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी एवं शब्द-युग्मपेपर में प्रश्न no. 21

    निम्नलिखित में से किस विकल्प में 'पालतू' शब्द का विलोम है ?

    1. A(1) घरेलू
    2. B(2) अछूत
    3. C(3) थलचर
    4. D(4) जंगली
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) जंगली

  22. 22.
    हिन्दी भाषावर्तनी, वाक्य शुद्धि एवं व्याकरणपेपर में प्रश्न no. 22

    इनमें से किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं ?

    1. A(1) कवयित्री, प्रज्जवलित
    2. B(2) तत्कालिक, त्रिनयना
    3. C(3) संन्यास, श्मशान
    4. D(4) वाल्मीकी, विभीषिका
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) संन्यास, श्मशान

  23. 23.
    हिन्दी भाषावर्तनी, वाक्य शुद्धि एवं व्याकरणपेपर में प्रश्न no. 23

    इनमें से किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं ?

    1. A(1) प्रत्युत, स्वामीभक्ति
    2. B(2) सदृश, पौरुष
    3. C(3) प्रफुल्ल, विहंगिनी
    4. D(4) सुषमा, वृष्टी
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) सदृश, पौरुष

  24. 24.
    हिन्दी भाषावर्तनी, वाक्य शुद्धि एवं व्याकरणपेपर में प्रश्न no. 24

    इनमें से किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं ?

    1. A(1) दुरात्मागण, सत्त्वगुणी
    2. B(2) सकुशलपूर्वक, मनोयोग
    3. C(3) निर्पेक्ष, असह्य
    4. D(4) सौहार्द, स्थायित्व
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) सौहार्द, स्थायित्व

  25. 25.
    हिन्दी भाषावर्तनी, वाक्य शुद्धि एवं व्याकरणपेपर में प्रश्न no. 25

    इनमें से किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं ?

    1. A(1) सिन्दूर, उपर्युक्त
    2. B(2) द्रवीभूत, अन्तर्ध्यान
    3. C(3) ललायित, प्रांगण
    4. D(4) साधूवाद, संगृहीत
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) सिन्दूर, उपर्युक्त

  26. 26.
    हिन्दी भाषावर्तनी, वाक्य शुद्धि एवं व्याकरणपेपर में प्रश्न no. 26

    इनमें से किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं ?

    1. A(1) प्रतिनिधिक, पैतृक
    2. B(2) अभ्यस्थ, आगामी
    3. C(3) चरमोत्कर्ष, चवालीस
    4. D(4) फाल्गुन, पुज्य
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) चरमोत्कर्ष, चवालीस

  27. 27.
    हिन्दी भाषावर्तनी, वाक्य शुद्धि एवं व्याकरणपेपर में प्रश्न no. 27

    निम्नलिखित में से किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है ?

    1. A(1) मैं देखूँगा कि यह काम हो सकता है या नहीं।
    2. B(2) वह बड़ी लड़ाकी औरत है ।
    3. C(3) अपना दोष दूसरों के सिर क्यों जड़ते हो ?
    4. D(4) सोहन से मिलो और उससे यह बातें बताओ ।
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) मैं देखूँगा कि यह काम हो सकता है या नहीं।

  28. 28.
    हिन्दी भाषावर्तनी, वाक्य शुद्धि एवं व्याकरणपेपर में प्रश्न no. 28

    निम्नलिखित में से किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है ?

    1. A(1) क्या आपने विंध्याचल पर्वत देखा है ?
    2. B(2) हम घमासान युद्ध लड़ने को तैयार हैं ।
    3. C(3) जैसी इस वर्ष वर्षा हुई वैसी कभी पहले नहीं हुई ।
    4. D(4) दानवीर कर्ण दान देने में बहुत प्रसिद्ध थे ।
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) दानवीर कर्ण दान देने में बहुत प्रसिद्ध थे ।

  29. 29.
    हिन्दी भाषावर्तनी, वाक्य शुद्धि एवं व्याकरणपेपर में प्रश्न no. 29

    निम्नलिखित में से किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है ?

    1. A(1) हम दोनों का घोर संबंध है ।
    2. B(2) उसको यह वाली बातें मत बोलो ।
    3. C(3) श्याम हमेशा सशंकित रहता है ।
    4. D(4) मैंने स्वेच्छा से यह काम किया है।
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) मैंने स्वेच्छा से यह काम किया है।

  30. 30.
    हिन्दी भाषावर्तनी, वाक्य शुद्धि एवं व्याकरणपेपर में प्रश्न no. 30

    निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है :

    1. A(1) वह निःसंतान दंपती की संतान हैं।
    2. B(2) उसके घर की शोभा देखते ही बनती है।
    3. C(3) मुझे एक पानी का गिलास चाहिए ।
    4. D(4) तुमने तो मुझे बड़ी निराशा दी ।
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) उसके घर की शोभा देखते ही बनती है।

  31. 31.
    हिन्दी भाषावर्तनी, वाक्य शुद्धि एवं व्याकरणपेपर में प्रश्न no. 31

    निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य है :

    1. A(1) मेरी कुछ समझ में न आया ।
    2. B(2) बच्चो ! मेरी बातें ध्यान से सुनो ।
    3. C(3) आप हम पर कृपा करें ।
    4. D(4) वह आगे बढ़ने का प्रयत्न करता है।
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) मेरी कुछ समझ में न आया ।

  32. 32.
    हिन्दी भाषावाक्यांश के लिए एक शब्द, पारिभाषिक शब्दावली एवं अनुवादपेपर में प्रश्न no. 32

    "जो ज्ञानेंद्रियों की पहुँच के बाहर हो,” वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा

    1. A(1) अतींद्रिय
    2. B(2) जितेंद्रिय
    3. C(3) इंद्रियगोचर
    4. D(4) इंद्रियनिग्रह
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) अतींद्रिय

  33. 33.
    हिन्दी भाषावाक्यांश के लिए एक शब्द, पारिभाषिक शब्दावली एवं अनुवादपेपर में प्रश्न no. 33

    किस विकल्प में 'वाक्यांश के लिए' प्रयुक्त शब्द सही नहीं है ?

    1. A(1) जो अपने सीमित क्षेत्र या ज्ञान से बाहर न जाता हो – कूपमंडूक
    2. B(2) जिसकी सारी इच्छाएँ तृप्त हो गई हों – पूर्णकाम
    3. C(3) जो विश्वास करने योग्य हो – विश्वस्त
    4. D(4) वह जो कम खर्च करता हो – अपव्ययी
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) वह जो कम खर्च करता हो – अपव्ययी

  34. 34.
    हिन्दी भाषावाक्यांश के लिए एक शब्द, पारिभाषिक शब्दावली एवं अनुवादपेपर में प्रश्न no. 34

    "वह जो किए हुए उपकार को न माने,” वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा

    1. A(1) कृतज्ञ
    2. B(2) कृतघ्न
    3. C(3) कृतकार्य
    4. D(4) कृतार्थ
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) कृतघ्न

  35. 35.
    हिन्दी भाषावाक्यांश के लिए एक शब्द, पारिभाषिक शब्दावली एवं अनुवादपेपर में प्रश्न no. 35

    किस विकल्प में दिए गए 'वाक्यांश के लिए' गलत शब्द प्रयुक्त हुआ है ?

    1. A(1) माता-पिता का संतति के प्रति प्रेम – वात्सल्य
    2. B(2) अनायास प्रसन्न होने वाला – आशुतोष
    3. C(3) अतिथियों की सेवा करने वाला – अभ्यागत
    4. D(4) समय पर जिसकी बुद्धि ठीक कार्य करे - प्रत्युत्पन्नमति
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) अतिथियों की सेवा करने वाला – अभ्यागत

  36. 36.
    हिन्दी भाषावाक्यांश के लिए एक शब्द, पारिभाषिक शब्दावली एवं अनुवादपेपर में प्रश्न no. 36

    "वह भूमि जिसमें लवणता के कारण कुछ भी नहीं उगता,” वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा

    1. A(1) परती
    2. B(2) कछार
    3. C(3) बीहड़
    4. D(4) ऊसर
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) ऊसर

  37. 37.
    हिन्दी भाषामुहावरे एवं लोकोक्तियाँपेपर में प्रश्न no. 37

    किस विकल्प में मुहावरे का सार्थक प्रयोग हुआ है ?

    1. A(1) पंडितजी को उपदेश देकर तुम सूरज को दीपक दिखाने का प्रयास कर रहे हो ।
    2. B(2) यज्ञ करते समय आग में घी डाला जाता है।
    3. C(3) मिठाई देखते ही मुँह में पानी भर आता है।
    4. D(4) कुछ अन्य जीव भी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं ।
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) पंडितजी को उपदेश देकर तुम सूरज को दीपक दिखाने का प्रयास कर रहे हो ।

  38. 38.
    हिन्दी भाषामुहावरे एवं लोकोक्तियाँपेपर में प्रश्न no. 38

    "ताजमहल का अनुपम सौंदर्य देखकर सभी पर्यटक _______।” रिक्त स्थान में उपयुक्त मुहावरा होगा

    1. A(1) चैन की बंसी बजाते हैं
    2. B(2) दाँतों तले उंगली दबाते हैं
    3. C(3) छोटा मुँह बड़ी बात करने लगते हैं
    4. D(4) अपने मुँह मियाँ मिट्टू बनते हैं
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) दाँतों तले उंगली दबाते हैं

  39. 39.
    हिन्दी भाषामुहावरे एवं लोकोक्तियाँपेपर में प्रश्न no. 39

    किस वाक्य में मुहावरे का सार्थक प्रयोग नहीं हुआ है ?

    1. A(1) नौकरी छूट जाने के कारण वह मित्रों के आगे हाथ फैला रहा है।
    2. B(2) चौकीदार के शोर मचाते ही चोर नौ-दो ग्यारह हो गए ।
    3. C(3) घरवालों द्वारा देरी से आने का कारण पूछने पर वह बगलें झाँकने लगी ।
    4. D(4) भैंस के आगे बीन बजाने से वह बिदक जाती है।
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) भैंस के आगे बीन बजाने से वह बिदक जाती है।

  40. 40.
    हिन्दी भाषामुहावरे एवं लोकोक्तियाँपेपर में प्रश्न no. 40

    "कुसुम ने बच्चों के झगड़े को _______ भाइयों में मारपीट करवा दी ।” रिक्त स्थान में उपयुक्त मुहावरा होगा

    1. A(1) बाल की खाल निकालकर
    2. B(2) डंका बजाकर
    3. C(3) तिल का ताड़ बनाकर
    4. D(4) हवा में उड़ाकर
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) तिल का ताड़ बनाकर

  41. 41.
    हिन्दी भाषामुहावरे एवं लोकोक्तियाँपेपर में प्रश्न no. 41

    “अपने वचन के अनुसार मेरे रुपए लौटा दो, नहीं तो मुझे _______ उपयुक्त मुहावरा होगा आता है ।" रिक्त स्थान में

    1. A(1) दाँत खट्टे करना.
    2. B(2) टेढ़ी उँगली से घी निकालना
    3. C(3) छाती पर मूँग दलना
    4. D(4) तीन-पाँच करना
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) टेढ़ी उँगली से घी निकालना

  42. 42.
    हिन्दी भाषावाक्यांश के लिए एक शब्द, पारिभाषिक शब्दावली एवं अनुवादपेपर में प्रश्न no. 42

    सही हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है

    1. A(1) TILLER - जुताई
    2. B(2) TIME OFF - स्वाल्पावकाश
    3. C(3) TIE - गाँठ
    4. D(4) TILT - झुकाव
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) TILLER - जुताई

  43. 43.
    हिन्दी भाषावाक्यांश के लिए एक शब्द, पारिभाषिक शब्दावली एवं अनुवादपेपर में प्रश्न no. 43

    'CAPITAL' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है

    1. A(1) राजधानी
    2. B(2) स्तम्भशीर्ष
    3. C(3) सामर्थ्य
    4. D(4) दीर्घाक्षर
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) सामर्थ्य

  44. 44.
    हिन्दी भाषावाक्यांश के लिए एक शब्द, पारिभाषिक शब्दावली एवं अनुवादपेपर में प्रश्न no. 44

    'AGRO-IMPLEMENTS' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है

    1. A(1) कृषि उपकरण
    2. B(2) कृषि विपणन
    3. C(3) कृषि निविष्टियाँ
    4. D(4) कृषि उत्पादन
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) कृषि उपकरण

  45. 45.
    हिन्दी भाषावाक्यांश के लिए एक शब्द, पारिभाषिक शब्दावली एवं अनुवादपेपर में प्रश्न no. 45

    सही हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है

    1. A(1) Polling Booth - मतदान बूथ
    2. B(2) Pooling - मतदान
    3. C(3) Polling Officer - मतदान अधिकारी
    4. D(4) Polling Station – मतदान केन्द्र
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) Pooling - मतदान

  46. 46.
    हिन्दी भाषावाक्यांश के लिए एक शब्द, पारिभाषिक शब्दावली एवं अनुवादपेपर में प्रश्न no. 46

    Demonstration का हिन्दी पारिभाषिक अर्थ नहीं होता है

    1. A(1) प्रदर्शन
    2. B(2) निदर्शन
    3. C(3) प्रमाण
    4. D(4) प्रत्याख्यान
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) प्रत्याख्यान

  47. 47.
    हिन्दी भाषामुहावरे एवं लोकोक्तियाँपेपर में प्रश्न no. 47

    स्वामी रामतीर्थ को बचपन से ही सत्संग का बड़ा शौक़ था । राम और कृष्ण की कथाएँ सुनकर उनकी आँखें सजल हो जाती थीं, रोम-रोम में प्रेम का संचार हो जाता था। सच है रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है

    1. A(1) हलक से निकली ख़लक में पड़ी
    2. B(2) होनहार बिरवान के होत चीकने पात
    3. C(3) होनहार मिटती नहीं होवे बिस्से बीस
    4. D(4) हज़ारों टाँकी सहकर ही महादेव होते हैं
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) होनहार बिरवान के होत चीकने पात

  48. 48.
    हिन्दी भाषामुहावरे एवं लोकोक्तियाँपेपर में प्रश्न no. 48

    संसार में कोई सुन्दर है तो कोई कुरूप, कोई स्वस्थ है तो कोई रुग्ण, कोई करोड़पति है तो कोई अकिंचन, इसीलिए कहा गया है कि रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है

    1. A(1) ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया
    2. B(2) इब्तिदा-ए-इश्क़ है, रोता है क्या, आगे- आगे देखिए, होता है क्या
    3. C(3) इहां न लागहि राउरि माया
    4. D(4) ईतर के घर तीतर, बाहर-बाँधूं कि भीतर
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया

  49. 49.
    हिन्दी भाषामुहावरे एवं लोकोक्तियाँपेपर में प्रश्न no. 49

    किस विकल्प में लोकोक्ति का वाक्य में सार्थक प्रयोग किया गया है ?

    1. A(1) घर का जोगी तो जोगड़ा ही होता है, आन गाँव का सिद्ध होता है।
    2. B(2) जहँ जहँ चरन पड़ै सन्तन के तहँ तहँ बंटाधार होता ही है।
    3. C(3) मैं उनका नमक खाता हूँ, तब उनकी-सी न कहूँ तो करूँ क्या ? मनुष्य को चाहिए कि जहाँ का पीवे पानी, वहीं की बोले बानी ।
    4. D(4) जाति-पाँति पूछै नहिं कोई हरि को भजे सो हरि का होई होता ही है।
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) मैं उनका नमक खाता हूँ, तब उनकी-सी न कहूँ तो करूँ क्या ? मनुष्य को चाहिए कि जहाँ का पीवे पानी, वहीं की बोले बानी ।

  50. 50.
    हिन्दी भाषामुहावरे एवं लोकोक्तियाँपेपर में प्रश्न no. 50

    राम पैसे तो अच्छे दे रहा है पर देगा तीन महीने बाद जबकि श्याम कम पैसों में खरीदेगा पर हिसाब तुरन्त करेगा; मैं तो श्याम को ही बेचूँगा । मेरी तो नीति है कि

    1. A(1) नौ दिन चले अढ़ाई कोस ।
    2. B(2) नौ मन तेल खाये फिर तिलेर का तिलेर ।
    3. C(3) नन्हें होकर रहिए जैसे नन्हीं दूब ।
    4. D(4) नौ नगद न तेरह उधार ।
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) नौ नगद न तेरह उधार ।

  51. 51.
    हिन्दी भाषामुहावरे एवं लोकोक्तियाँपेपर में प्रश्न no. 51

    किस वाक्य में लोकोक्ति का सार्थक प्रयोग नहीं हुआ है ?

    1. A(1) आप चलकर शहर में रहिए और वहाँ अध्यापन कार्य कीजिए । यहाँ तो आपकी विद्या की कोई कद्र नहीं क्योंकि जंगल में मोर नाचा किसने देखा ।
    2. B(2) जब तुम गाँव से शहर में पढ़ने आए थे तब तो बड़े सरल थे परन्तु अन्य शैतान विद्यार्थियों के साथ रहकर तुम भी वैसे ही हो गये । सच है - चंदन की चुटकी भली, गाड़ी भरा न काठ ।
    3. C(3) मोहन प्रातःकाल मज़दूरों को बुलाने गया और उनसे पूछा तुम लोग दरवाजा खुला रखकर अभी तक सो रहे थे । धनकू ने उत्तर दिया - क्या करें ? गाय न बाछी नींद आवे आछी ।
    4. D(4) फ़सल पककर तैयार है, मुझे बैल की बहुत ज़रूरत थी, इसीलिए इसे ₹ 2000 में खरीदा है, क्योंकि आँखों पर पलकों का बोझ नहीं होता ।
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) जब तुम गाँव से शहर में पढ़ने आए थे तब तो बड़े सरल थे परन्तु अन्य शैतान विद्यार्थियों के साथ रहकर तुम भी वैसे ही हो गये । सच है - चंदन की चुटकी भली, गाड़ी भरा न काठ ।

  52. 52.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 52

    इनमें से किस विकल्प की संधि सही है ?

    1. A(1) कवि + इन्द्र = कविन्द्र
    2. B(2) राम + ईश = रमेश
    3. C(3) सखी + उचित = सख्युचित
    4. D(4) सत् + नारी = सनारी
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) सखी + उचित = सख्युचित

  53. 53.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 53

    इनमें से किस विकल्प की संधि सही नहीं है ?

    1. A(1) जल + ओघ = जलौघ
    2. B(2) एक + एक = एकेक
    3. C(3) षट् + मास = षण्मास
    4. D(4) सु + अच्छ = स्वच्छ
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) एक + एक = एकेक

  54. 54.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 54

    इनमें से किस विकल्प का संधि-विच्छेद सही है ?

    1. A(1) निष्ठुर = नि + स्थुर
    2. B(2) पर्यटन = परी + अटन
    3. C(3) वार्तालाप = वार्त + अलाप
    4. D(4) भानूदय = भानू + उदय
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) निष्ठुर = नि + स्थुर

  55. 55.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 55

    इनमें कौन सा संधि-शब्द गलत है ?

    1. A(1) मातृ + आज्ञा = मात्राज्ञा
    2. B(2) देवी + अर्पण = देव्यर्पण
    3. C(3) वाक् + ईश = वागीश
    4. D(4) वर्षा + ऋतु = वर्षार्तु
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) वर्षा + ऋतु = वर्षार्तु

  56. 56.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 56

    इनमें कौन सा संधि-विच्छेद सही नहीं है ?

    1. A(1) धनेश = धन + ईश
    2. B(2) राकेश = राक + ईश
    3. C(3) उरगारि = उरग + अरि
    4. D(4) अतएव = अतः + एव
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) राकेश = राक + ईश

  57. 57.
    हिन्दी भाषासंधि एवं समासपेपर में प्रश्न no. 57

    इनमें कौन सा संधि-शब्द गलत है ?

    1. A(1) सु + सुप्ति = सुषुप्ति
    2. B(2) सत् + शास्त्र = सच्छास्त्र
    3. C(3) अभि + इष्ट = अभिष्ट
    4. D(4) स्व + इच्छा = स्वेच्छा
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) अभि + इष्ट = अभिष्ट

  58. 58.
    हिन्दी भाषाउपसर्ग, प्रत्यय एवं शब्द रचनापेपर में प्रश्न no. 58

    इनमें से किस विकल्प में 'गार' प्रत्यय है ?

    1. A(1) कोषागार
    2. B(2) खिदमतगार
    3. C(3) सभागार
    4. D(4) उद्गार
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    (2) खिदमतगार

  59. 59.
    हिन्दी भाषाउपसर्ग, प्रत्यय एवं शब्द रचनापेपर में प्रश्न no. 59

    इनमें से किस शब्द में 'ल' प्रत्यय नहीं है ?

    1. A(1) वत्सल
    2. B(2) श्यामल
    3. C(3) अमल
    4. D(4) मंजुल
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) अमल

  60. 60.
    हिन्दी भाषाउपसर्ग, प्रत्यय एवं शब्द रचनापेपर में प्रश्न no. 60

    इनमें से किस शब्द में 'परा' उपसर्ग है ?

    1. A(1) परामर्श
    2. B(2) परायण
    3. C(3) पराधीन
    4. D(4) परार्ध
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) परामर्श

  61. 61.
    सामान्य ज्ञानआधुनिक राजस्थान - 1857, राजनीतिक जागृति, प्रजामंडल एवं एकीकरणपेपर में प्रश्न no. 61

    निम्न में से कौन सा कथन बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह के विषय में सत्य नहीं है ?

    1. A(1) महाराजा गंगा सिंह 'नरेन्द्र मंडल' (भारतीय राजकुमारों का मण्डल) के प्रथम अध्यक्ष थे ।
    2. B(2) 1930 ई. के प्रथम गोलमेज सम्मेलन में उन्होंने प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया था ।
    3. C(3) उनके शासनकाल में 'गजशाही' सिक्के प्रारम्भ हुए ।
    4. D(4) 1913 ई. में उन्होंने बीकानेर में 'प्रजा प्रतिनिधि सभा' की स्थापना की।
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    (3) उनके शासनकाल में 'गजशाही' सिक्के प्रारम्भ हुए ।

  62. 62.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास - सभ्यताएँ, राजपूत राजवंश एवं शासकपेपर में प्रश्न no. 62

    जूनागढ़ किले का निर्माण करवाया गया था

    1. A(1) रायसिंह
    2. B(2) कल्याणमल
    3. C(3) अनूपसिंह
    4. D(4) सूरसिंह
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    (1) रायसिंह

  63. 63.
    सामान्य ज्ञानआधुनिक राजस्थान - 1857, राजनीतिक जागृति, प्रजामंडल एवं एकीकरणपेपर में प्रश्न no. 63

    1857 के विप्लव के समय 'राजपूताना रेजीडेन्सी' में 'एजेन्ट टू दि गवर्नर जनरल' (ए.जी.जी.) कौन थे ?

    1. A(1) मेजर बर्टन
    2. B(2) विलियम ईडन
    3. C(3) कैप्टन शॉवर्स
    4. D(4) पैट्रिक लॉरेन्स
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    (4) पैट्रिक लॉरेन्स

  64. 64.
    सामान्य ज्ञानआधुनिक राजस्थान - 1857, राजनीतिक जागृति, प्रजामंडल एवं एकीकरणपेपर में प्रश्न no. 65

    मुंशी समरथदान चारण द्वारा अजमेर से 1889 में प्रारम्भ समाचार पत्र का क्या नाम था ?

    1. Aतरुण राजस्थान
    2. Bनवीन राजस्थान
    3. Cराजस्थान केसरी
    4. Dराजस्थान समाचार
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    राजस्थान समाचार

  65. 65.
    सामान्य ज्ञानआधुनिक राजस्थान - 1857, राजनीतिक जागृति, प्रजामंडल एवं एकीकरणपेपर में प्रश्न no. 66

    15 दिसम्बर, 1945 को मीठालाल व्यास द्वारा जैसलमेर प्रजामंडल की स्थापना की गई

    1. Aजोधपुर में
    2. Bजैसलमेर में
    3. Cबीकानेर में
    4. Dकलकत्ता में
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    जोधपुर में

  66. 66.
    सामान्य ज्ञानआधुनिक राजस्थान - 1857, राजनीतिक जागृति, प्रजामंडल एवं एकीकरणपेपर में प्रश्न no. 67

    मत्स्य-संघ के निर्माण से सम्बद्ध निम्न में से कौन सा कथन असत्य है ?

    1. Aमत्स्य-संघ का निर्माण राजस्थान के एकीकरण का प्रथम चरण था ।
    2. B'मत्स्य-संघ' नाम के.एम. मुंशी द्वारा दिया गया ।
    3. Cमत्स्य संघ के राजप्रमुख करौली के महाराजा थे ।
    4. Dमत्स्य संघ के प्रधानमंत्री शोभाराम कुमावत थे।
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    मत्स्य संघ के राजप्रमुख करौली के महाराजा थे ।

  67. 67.
    सामान्य ज्ञानआधुनिक राजस्थान - 1857, राजनीतिक जागृति, प्रजामंडल एवं एकीकरणपेपर में प्रश्न no. 68

    राजस्थान के राजनैतिक एकीकरण की प्रक्रिया में कुल कितना समय लगा ?

    1. A7 वर्ष 8 माह 15 दिन
    2. B8 वर्ष 7 माह 15 दिन
    3. C5 वर्ष 8 माह 12 दिन
    4. D8 वर्ष 5 माह 12 दिन
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    8 वर्ष 7 माह 15 दिन

  68. 68.
    सामान्य ज्ञानराजस्थानी भाषा, बोलियाँ एवं साहित्यपेपर में प्रश्न no. 69

    निम्न में से कौन विद्वान हैं, जो राजस्थानी भाषा- बोलियों से सम्बन्धित कार्य के लिए नहीं जाने जाते ?

    1. Aनोम चोम्स्की
    2. Bजॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन
    3. Cडॉ. मोतीलाल मेनारिया
    4. Dडॉ. हीरालाल माहेश्वरी
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    नोम चोम्स्की

  69. 69.
    सामान्य ज्ञानराजस्थानी भाषा, बोलियाँ एवं साहित्यपेपर में प्रश्न no. 70

    मालव प्रदेश के राजपूतों में प्रचलित मारवाड़ी और मालवी के सम्मिश्रण से उत्पन्न बोली का क्या नाम है ?

    1. Aमालवी
    2. Bरांगड़ी
    3. Cमालड़ी
    4. Dमेवाड़ी
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    रांगड़ी

  70. 70.
    सामान्य ज्ञानराजस्थानी भाषा, बोलियाँ एवं साहित्यपेपर में प्रश्न no. 71

    ढूँढाड़ी बोली के प्रचलित विविध रूपों में निम्न में से कौन सा सही नहीं है ?

    1. Aतोरावाटी
    2. Bनागरचोल
    3. Cचौरासी
    4. Dखेराड़ी
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    खेराड़ी

  71. 71.
    सामान्य ज्ञानराजस्थानी भाषा, बोलियाँ एवं साहित्यपेपर में प्रश्न no. 72

    राजस्थानी भाषा के छन्दों के आधार पर रचित 'पिंगल सिरोमणि' ग्रन्थ के रचयिता हैं

    1. Aकिसना आढ़ा
    2. Bईसर दास
    3. Cकरणीदान कविया
    4. Dकुशल लाभ
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    कुशल लाभ

  72. 72.
    सस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी)व्यापारिक, रेशा, चारा, शर्करा एवं बीज मसाला फसलों की सस्य क्रियाएँपेपर में प्रश्न no. 73

    'राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र' राजस्थान के किस स्थान पर स्थित है ?

    1. Aनदबई, भरतपुर
    2. Bसेवर, भरतपुर
    3. Cनोह, भरतपुर
    4. Dडीग, भरतपुर
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    सेवर, भरतपुर

  73. 73.
    सस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी)भारत एवं राजस्थान के कृषि-जलवायु/कृषि-पारिस्थितिक क्षेत्र, फसल अनुकूलन एवं वितरणपेपर में प्रश्न no. 74

    भारत को 15 कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्रों में बाँटा गया है, इनमें से राजस्थान का अधिकांश भाग किस क्षेत्र में है ?

    1. A09
    2. B13
    3. C14
    4. D15
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    14

  74. 74.
    पशुपालन, डेयरी एवं कुक्कुट पालनगाय, भैंस, भेड़, बकरी एवं ऊँट की नस्लेंपेपर में प्रश्न no. 75

    राजस्थान में पाई जाने वाली गायों की नस्लों में निम्न में से कौन नहीं है ?

    1. Aथरपारकर
    2. Bकांकरेज
    3. Cचोकला
    4. Dरथ
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    चोकला

  75. 75.
    पशुपालन, डेयरी एवं कुक्कुट पालनपशु स्वास्थ्य, रोग, टीकाकरण एवं पशुधन विकास कार्यक्रमपेपर में प्रश्न no. 76

    रामसर (अजमेर) में स्थित 'बकरी विकास एवं चारा उत्पादन परियोजना' हेतु वित्तीय सहयोग किस देश से प्राप्त हुआ है ?

    1. Aफ्रांस
    2. Bस्वीडन
    3. Cडेनमार्क
    4. Dस्विट्जरलैण्ड
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    स्विट्जरलैण्ड

  76. 76.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 77

    'शक्कर पीर बाबा' के नाम से प्रसिद्ध हज़रत हाज़िब शक्कर बादशाह की दरगाह स्थित है

    1. Aनागौर
    2. Bनरहड
    3. Cगलियाकोट
    4. Dसरवाड़
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    नरहड

  77. 77.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 78

    निम्न में से कौन दादू पंथ की शाखाओं में सम्मिलित नहीं है ?

    1. Aविरक्त
    2. Bखाकी
    3. Cगौड़ीय
    4. Dनागा
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    गौड़ीय

  78. 78.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 79

    सेन (नाई) समाज की कुलदेवी के रूप में प्रसिद्ध लोक-देवी कौन हैं ?

    1. Aशीतला माता
    2. Bआई माता
    3. Cघेवर माता
    4. Dनारायणी माता
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    नारायणी माता

  79. 79.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 80

    राजस्थान के प्रमुख संत तथा उनके द्वारा स्थापित सम्प्रदायों के सम्बन्ध में कौन से युग्म सही हैं ?

    1. AA,C
    2. BA,B
    3. CA,C,D
    4. DA,B,C,D
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    A,B,C,D

  80. 80.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 81

    खेजड़ी वृक्ष (शमी वृक्ष) की पूजा का प्रावधान किस पर्व से जुड़ा है ?

    1. Aगणगौर पर्व
    2. Bदीपावली पर्व
    3. Cदशहरा पर्व
    4. Dपर्युषण पर्व
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    दशहरा पर्व

  81. 81.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 82

    प्रसिद्ध घोटिया अम्बा का मेला राजस्थान के किस जिले से सम्बद्ध है ?

    1. Aसीकर
    2. Bबाँसवाड़ा
    3. Cझालावाड़
    4. Dजालौर
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    बाँसवाड़ा

  82. 82.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 83

    राजस्थान के प्रमुख पशु-मेलों तथा उनसे सम्बद्ध स्थलों के विषय में निम्न में से कौन सा युग्म असत्य है ?

    1. Aचन्द्रभागा पशु मेला - झालावाड़
    2. Bसारणेश्वर पशु मेला - नागौर
    3. Cतिलवाड़ा पशु मेला - बाड़मेर
    4. Dजसवन्त पशु मेला - भरतपुर
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    सारणेश्वर पशु मेला - नागौर

  83. 83.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 84

    निम्न में से कौन सा मात्र पुरुषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य नहीं है ?

    1. Aगैर
    2. Bढोल
    3. Cलूर
    4. Dअग्नि
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    लूर

  84. 84.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 85

    'पाबूजी की फड़' में भोपा द्वारा प्रयोग किया जाने वाला लोकवाद्य है

    1. Aरावण हत्था
    2. Bकुण्डी
    3. Cमंजीरा
    4. Dपूँगी
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    रावण हत्था

  85. 85.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 86

    चारबैत क्या है ?

    1. Aनाथ समुदाय से जुड़ा प्रसिद्ध नृत्य
    2. Bगैर नृत्य के साथ प्रयुक्त वाद्य
    3. Cगरासिया जनजाति से जुड़ा गीत
    4. Dकाव्य से भरपूर एक लोकनाट्य विधा
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    काव्य से भरपूर एक लोकनाट्य विधा

  86. 86.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 87

    राजस्थान के एकमात्र शास्त्रीय नृत्य कत्थक के जयपुर घराने के प्रवर्तक माने जाते हैं

    1. Aलच्छन महाराज
    2. Bभानुजी महाराज
    3. Cबिरजू महाराज
    4. Dउदयशंकर जी
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    भानुजी महाराज

  87. 87.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 88

    निम्न में से कौन सी संस्था कठपुतली-कला के राजस्थान में संरक्षण-संवर्धन में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए जानी जाती है ?

    1. Aइंडियन आर्ट पैलेस, दिल्ली
    2. Bसार्दूल राजस्थानी रिसर्च इन्स्टीट्यूट, बीकानेर
    3. Cभारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर
    4. Dराजस्थानी शोध संस्थान, जोधपुर
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर

  88. 88.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की जनसंख्या, जनजातियाँ, पर्यटन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षणपेपर में प्रश्न no. 89

    बीजा और माला उपजातियाँ किस जनजाति से सम्बद्ध उपजातियाँ हैं ?

    1. Aसांसी
    2. Bभील
    3. Cडामोर
    4. Dगरासिया
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    सांसी

  89. 89.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की जनसंख्या, जनजातियाँ, पर्यटन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षणपेपर में प्रश्न no. 90

    सामाजिक-सहकारी संस्था 'हेलरू' राजस्थान की किस जनजाति से सम्बद्ध है ?

    1. Aसहरिया
    2. Bकंजर
    3. Cभील-मीणा
    4. Dगरासिया
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    गरासिया

  90. 90.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 91

    निम्न में से कौन सा राजस्थान में स्त्रियों द्वारा गले में पहना जाने वाला आभूषण नहीं है ?

    1. Aओगनिया
    2. Bआड़
    3. Cमादलिया
    4. Dतेवटा
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    ओगनिया

  91. 91.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 92

    मेवाड़ महाराणा के पगड़ी बाँधने वाला व्यक्ति कहलाता था

    1. Aपानेरी
    2. Bछड़ीदार
    3. Cछाबदार
    4. Dजांगड़
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    छाबदार

  92. 92.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की जनसंख्या, जनजातियाँ, पर्यटन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षणपेपर में प्रश्न no. 93

    'खोयतू' वस्त्र सम्बन्धित है

    1. Aमीणा जनजाति से
    2. Bभील जनजाति से
    3. Cगरासिया जनजाति से
    4. Dसहरिया जनजाति से
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    भील जनजाति से

  93. 93.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 94

    अजमेर लघु-चित्र शैली को समृद्ध करने वाले चित्रकारों में एक स्त्री चित्रकार का प्रमुख स्थान है। वह कौन है ?

    1. Aशीरीन
    2. Bतारिणी
    3. Cनौशीन
    4. Dसाहिबा
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    साहिबा

  94. 94.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 95

    'ब्लू पॉटरी' की प्रसिद्ध कला इससे पूर्व किस नाम से जानी जाती थी ?

    1. Aनीलगिरि
    2. Bजामदानी
    3. Cकामचीनी
    4. Dमृण्मय
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    कामचीनी

  95. 95.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास - सभ्यताएँ, राजपूत राजवंश एवं शासकपेपर में प्रश्न no. 96

    परमार राजाओं द्वारा निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध अर्थणा (अर्थपूर्णा) नगर राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?

    1. Aबाँसवाड़ा
    2. Bप्रतापगढ़
    3. Cउदयपुर
    4. Dडूंगरपुर
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    बाँसवाड़ा

  96. 96.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 97

    दिलवाड़ा स्थित प्रसिद्ध तेजपाल मंदिर अथवा लून वसहि मंदिर किस तीर्थंकर को समर्पित है ?

    1. Aआदिनाथजी
    2. Bपार्श्वनाथजी
    3. Cनेमिनाथजी
    4. Dमहावीर स्वामी
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    नेमिनाथजी

  97. 97.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 98

    किस प्रसिद्ध दुर्ग की सुदृढ़ नैसर्गिक सुरक्षा- व्यवस्था से प्रभावित होकर अबुल फजल ने लिखा कि “अन्य सब दुर्ग नग्न हैं, जबकि यह दुर्ग बख्तरबंद है" ?

    1. Aरणथम्भौर
    2. Bचित्तौड़
    3. Cमेहरानगढ़
    4. Dआमेर
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    रणथम्भौर

  98. 98.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 99

    'झिम्मी' क्या है ?

    1. Aपुत्र-जन्म के पश्चात् चौदहवें दिन होने वाली रस्म
    2. Bपर्युषण-पर्व के दौरान तीन दिन का उपवास
    3. Cफेरे अथवा सप्तपदी के समय मामा द्वारा दी गई और वधू द्वारा पहनी गई गोटे-किनारी युक्त लाल-गुलाबी ओढ़नी
    4. Dसंतान प्राप्ति के बाद बेटी को विधि- विधान से ससुराल विदा करने की प्रक्रिया
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    फेरे अथवा सप्तपदी के समय मामा द्वारा दी गई और वधू द्वारा पहनी गई गोटे-किनारी युक्त लाल-गुलाबी ओढ़नी

  99. 99.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 100

    राजस्थान में गोला, दरोगा, चाकर, चेला आदि सम्बोधन किसके लिए प्रयुक्त होते थे ?

    1. Aतांत्रिक के लिए
    2. Bघरेलू दास के लिए
    3. Cपुलिसकर्मी के लिए
    4. Dबन्धुआ मजदूर के लिए
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    घरेलू दास के लिए

  100. 100.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 101

    आदिवासियों में प्रचलित लीला-मोरिया संस्कार किस अवसर से जुड़ा हुआ है ?

    1. Aविवाह
    2. Bसगाई
    3. Cजन्म
    4. Dनामकरण
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    विवाह

  101. 101.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास - सभ्यताएँ, राजपूत राजवंश एवं शासकपेपर में प्रश्न no. 102

    गणेश्वर सभ्यता का विकास किस नदी के किनारे हुआ ?

    1. Aबनास
    2. Bलूनी
    3. Cकांतली
    4. Dबाणगंगा
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    कांतली

  102. 102.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 103

    नीचे कुछ छतरियों और उनके स्थलों के नाम दिए गए हैं। इनमें से कौन सा सुमेलित नहीं है ?

    1. Aकुँवर पृथ्वीराज की छतरी - कुंभलगढ़
    2. Bब्राह्मण देवता की छतरी - मण्डोर
    3. C80 खम्भों की छतरी - बूंदी
    4. Dमामा भांजा की छतरी - जोधपुर
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    80 खम्भों की छतरी - बूंदी

  103. 103.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 104

    करणी माता का प्रसिद्ध मंदिर किस स्थल पर स्थित है ?

    1. Aनागदा
    2. Bदेशनोक
    3. Cधुलेव
    4. Dबालोतरां
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    देशनोक

  104. 104.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान की कला, स्थापत्य, चित्रकला, संगीत, नृत्य एवं हस्तशिल्पपेपर में प्रश्न no. 105

    सैयद मीरान साहब की दरगाह किस किले में स्थित है ?

    1. Aतारागढ़ दुर्ग, अजमेर
    2. Bमेहरानगढ़ दुर्ग, जोधपुर
    3. Cगागरोन दुर्ग, झालावाड़
    4. Dजूनागढ़ दुर्ग, बीकानेर
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    तारागढ़ दुर्ग, अजमेर

  105. 105.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान के मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, वेशभूषा, लोक देवता, संत एवं सम्प्रदायपेपर में प्रश्न no. 106

    रूणीचा के बाबा रामदेव के अनुयायी किस पंथ के अन्तर्गत समाविष्ट हैं ?

    1. Aकामड़िया पन्थ
    2. Bनवल पन्थ
    3. Cबैराग पन्थ
    4. Dनाथ पन्थ
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    कामड़िया पन्थ

  106. 106.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का भौतिक भूगोल, अपवाह, जलवायु, मृदा एवं वनस्पतिपेपर में प्रश्न no. 107

    मुकन्दवारा पहाड़ियाँ मुख्यतः किस जिले में फैली हैं ?

    1. Aजयपुर जिला
    2. Bबाँसवाड़ा जिला
    3. Cकोटा जिला
    4. Dअलवर जिला
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    कोटा जिला

  107. 107.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का भौतिक भूगोल, अपवाह, जलवायु, मृदा एवं वनस्पतिपेपर में प्रश्न no. 108

    'डांगलैंड' किसका भाग है ?

    1. Aभोरात पठार
    2. Bआबू पर्वत
    3. Cकरौली पठार
    4. Dचित्तौड़गढ़
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    करौली पठार

  108. 108.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का भौतिक भूगोल, अपवाह, जलवायु, मृदा एवं वनस्पतिपेपर में प्रश्न no. 110

    हर्ष पर्वत राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?

    1. Aउदयपुर
    2. Bनागौर
    3. Cजयपुर
    4. Dसीकर
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    सीकर

  109. 109.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का भौतिक भूगोल, अपवाह, जलवायु, मृदा एवं वनस्पतिपेपर में प्रश्न no. 111

    निम्नलिखित नदियों में से कौन सी नदी 'मृत नदी' कहलाती है ?

    1. Aघग्घर
    2. Bबाणगंगा
    3. Cलूनी
    4. Dकांतली
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    घग्घर

  110. 110.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का भौतिक भूगोल, अपवाह, जलवायु, मृदा एवं वनस्पतिपेपर में प्रश्न no. 112

    निम्न में से कौन सी झील में रूपनगढ़, मेन्ढा एवं खंडेला नदियाँ अपना पानी प्रवाहित करती हैं ?

    1. Aफलौदी झील
    2. Bसांभर झील
    3. Cपचभदरा झील
    4. Dडीडवाना झील
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    सांभर झील

  111. 111.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का भौतिक भूगोल, अपवाह, जलवायु, मृदा एवं वनस्पतिपेपर में प्रश्न no. 113

    अपवाह बेसिनों का उत्तर से दक्षिण सही क्रम है

    1. Aसाबी - बाणगंगा – बेड़च - सोम
    2. Bबाणगंगा - साबी - बेड़च - सोम
    3. Cसाबी - बेड़च - सोम - पश्चिमी बनास
    4. Dबनास - पश्चिमी बनास - सोम – बेड़च
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    साबी - बाणगंगा – बेड़च - सोम

  112. 112.
    उद्यान विज्ञानउद्यानिकी का महत्व, बाग स्थापना, अभिन्यास एवं रोपण प्रणालियाँपेपर में प्रश्न no. 114

    केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान स्थित है

    1. Aजोधपुर
    2. Bश्रीगंगानगर
    3. Cसवाई माधोपुर
    4. Dबीकानेर
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    श्रीगंगानगर

  113. 113.
    सस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी)व्यापारिक, रेशा, चारा, शर्करा एवं बीज मसाला फसलों की सस्य क्रियाएँपेपर में प्रश्न no. 115

    राजस्थान में दो प्रमुख कपास उत्पादक जिले हैं

    1. Aअलवर एवं भरतपुर
    2. Bकोटा एवं बारां
    3. Cजयपुर एवं दौसा
    4. Dगंगानगर एवं हनुमानगढ़
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    गंगानगर एवं हनुमानगढ़

  114. 114.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का भौतिक भूगोल, अपवाह, जलवायु, मृदा एवं वनस्पतिपेपर में प्रश्न no. 116

    राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना भाग थार मरुस्थल के अन्तर्गत आता है ?

    1. A40 प्रतिशत
    2. B61 प्रतिशत
    3. C67 प्रतिशत
    4. D56 प्रतिशत
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    61 प्रतिशत

  115. 115.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास - सभ्यताएँ, राजपूत राजवंश एवं शासकपेपर में प्रश्न no. 117

    किस संस्कृति से जुड़े स्थल प्रमुख रूप से बनास तथा उसकी सहायक नदियों की घाटियों में प्राप्त हुए हैं ?

    1. Aगणेश्वर संस्कृति
    2. Bलौह-युग संस्कृति
    3. Cआहड़ संस्कृति
    4. Dहड़प्पा संस्कृति
    उत्तर देखें
    उत्तर (C)

    आहड़ संस्कृति

  116. 116.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास - सभ्यताएँ, राजपूत राजवंश एवं शासकपेपर में प्रश्न no. 118

    महाराणा कुम्भा के समय का प्राचीनतम ज्ञात अभिलेख (विक्रमी संवत् 1490) प्राप्त होता है ग्राम-

    1. Aमाछा से
    2. Bधुलेव से
    3. Cसिंघोली से
    4. Dपदराड़ा से
    उत्तर देखें
    उत्तर (D)

    पदराड़ा से

  117. 117.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास - सभ्यताएँ, राजपूत राजवंश एवं शासकपेपर में प्रश्न no. 119

    राणा सांगा और बाबर के मध्य खानवा का युद्ध कब लड़ा गया ?

    1. A13 मार्च, 1527
    2. B17 मार्च, 1527
    3. C16 फरवरी, 1527
    4. D18 फरवरी, 1527
    उत्तर देखें
    उत्तर (B)

    17 मार्च, 1527

  118. 118.
    सामान्य ज्ञानराजस्थान का प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास - सभ्यताएँ, राजपूत राजवंश एवं शासकपेपर में प्रश्न no. 120

    1582 ई. में महाराणा प्रताप की दिबेर-विजय के समय वहाँ के अधिकारी थे

    1. Aसुल्तान खान गोरी
    2. Bअब्दुर्रहीम खानखाना
    3. Cअब्दुल्ला खान
    4. Dशाहबाज खान
    उत्तर देखें
    उत्तर (A)

    सुल्तान खान गोरी

आपका परिणाम
—
इन्हीं सवालों जैसे और सवाल — टाइमर और अनुमानित स्कोर के साथRealNorth ऐप: विषय-वार कमज़ोरी, अनुमानित स्कोर, हर सवाल का हल — फ्रीPlay Store पर पाएँवेब पर खोलें

इस पेपर में क्या है

विषयसवाल
हिन्दी भाषा60
सामान्य ज्ञान52
सस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी)3
पशुपालन, डेयरी एवं कुक्कुट पालन2
उद्यान विज्ञान1

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या यह RPSC सहायक कृषि अधिकारी 2018 का असली प्रश्न पत्र है?

हाँ। यह RPSC की 2018 की परीक्षा का प्रश्न पत्र है — 118 सवाल (मूल 120 में से), उसी क्रम में जिस क्रम में छपे थे, और उत्तर कुंजी बोर्ड की अंतिम कुंजी से मिलाई गई है।

उत्तर और हल कहाँ दिखेंगे?

हर सवाल की आधिकारिक उत्तर कुंजी इसी पेज पर है — विकल्प चुनते ही सही उत्तर दिखता है, या "पूरी उत्तर कुंजी दिखाएँ" से सब एक साथ। हर सवाल का हल फ्री Google साइन-इन के बाद।

क्या यह पेपर फ्री है?

हाँ, पूरा पेपर फ्री है। सभी 118 सवाल बिना किसी भुगतान के पढ़े जा सकते हैं।

बाकी 2 सवाल कहाँ हैं?

मूल पेपर में 120 सवाल थे; यहाँ 118 हैं। सवाल 64, 109 छोड़े गए हैं — चित्र पर आधारित, बिना पुष्ट उत्तर कुंजी वाले, या जाँच में रोके गए सवाल। बिना चित्र या सही उत्तर के सवाल छापना गलत होता।

इस पेपर में किस विषय से सबसे ज़्यादा सवाल आए?

हिन्दी भाषा से — 60 सवाल। हर विषय की पूरी गिनती ऊपर की तालिका में है।

रोज़ सुबह 8 बजे फ्री मॉक — Telegram पर10 असली सवाल, बिना लॉगिन · @realnorth_app